Saturday , 5 September 2026
Breaking News

जन्म-मृत्यु पंजीयन में पैंडेन्सी पर यूडीसी को 17 सीसीए की चार्जसीट

जन्म मृत्यु पंजीयन की त्रैमासिक समीक्षा बैठक कलेक्टर कक्ष में जिला कलेक्टर राजेन्द्र किशन की अध्यक्षता में हुई। समीक्षा के दौरान गंगापुर नगर परिषद में 1373 जन्म, एक मृत्यु एवं 3 विवाह प्रमाण पत्र के आवेदन पैंडिंग हैं। कलेक्टर ने इसे गंभीरता से लिया तथा जन्म मृत्यु पंजीयन नगर परिषद गंगापुर के प्रभारी यूडीसी मनमोहन को 17 सीसीए में चार्जसीट देने तथा नगर परिषद आयुक्त गंगापुर को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।

Chargesheet of 17 CCA to UDC regarding pendency in birth and death registration

बैठक में उन्होंने संबंधित अधिकारियों से कहा कि जन्म-मृत्यु पंजीयन महत्वपूर्ण कार्य है। जिले में जन्म मृत्यु पंजीयन के लिए ग्राम पंचायत स्तर पर 229, नगर निकाय स्तर पर 2 एवं 49 चिकित्सा संस्थानों पर पंजीयन का कार्य किया जाता है। बैठक में ई-मित्र एवं मोबाइल एप पंजीयन के बाद जारी किए गए जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र की प्रगति समीक्षा भी की गई। कलेक्टर ने आंगनबाड़ी केन्द्र में पंजीकृत बच्चों के जन्म प्रमाण पत्र आवश्यक रूप से बनवाने के संबंध में निर्देश दिए। बैठक में उपखंड अधिकारी सवाई माधोपुर कपिल शर्मा, सीपीओ बाबूलाल बैरवा, सहायक निदेशक आर्थिक एवं सांख्यिकी सतीश सहारिया, नगर परिषद आयुक्त सवाई माधोपुर रविन्द्र यादव, एडीईओ मंजू जैन, एजाज खान सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Basda bonli farmer police forest Sawai Madhopur News 19 Aug 26 Vikalp Times

खेत में किसान की संदिग्ध मौ_त, श_व पर मिले का_टने के निशान

सवाई माधोपुर/बौंली: बासड़ा बने सिंह गांव में मंगलवार रात खेत की रखवाली करने गए 66 …

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

Reservation finalized for 6 local bodies in Sawai Madhopur district Vikalp Times

सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …

Journalist Rajesh Goyal honored at the Independence Day celebration in Sawai Madhopur Vikalp Times

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित

सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …

What happened suddenly before the Panchayati Raj elections The lottery was postponed Vikalp Times

पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !