Saturday , 5 September 2026
Breaking News

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की प्रेस कॉन्फ्रेंस, जनता का विश्वास कांग्रेस पर  – गहलोत

जयपुर: प्रदेश में आज चुनाव प्रचार का अंतिम दिन है। आज शाम 6 बजे सभी चुनावी पार्टियों का प्रचार बंद हो जाएगा। राजस्थान में शनिवार 25 नवंबर 2023 को विधानसभा चुनाव के लिए आमजन अपना वोट डालेंगे। मतदान के ठीक 48 घंटे पहले यानी आज शाम 6 बजे से चुनाव प्रचार पर पूरी तरह से बंद हो जाएगा। इसी के चलते आज मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने PCC मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस की है।

इस दौरान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि, “राजस्थान में भी केरल की तरह सरकारी रिपीट होने जा रही है। इस बार हम कई सीटे ऐसी जीतेंगे जो आज तक कांग्रेस नहीं जीत पाई थी। राजस्थान की जनता भाजपा को सबक सिखाएगी।

 

 

Chief Minister Ashok Gehlot press conference, public has faith in Congress

 

 

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि, “भाजपा ने गारंटी के डर से अपनी हार स्वीकार कर ली है। कांग्रेस की बचत, राहत, बढ़त की स्कीमों, गारंटियों व धरातल पर प्रदर्शन से अपनी स्पष्ट हार देख रही भाजपा चुनाव आयोग से शिकायत कर अपनी टीस और निराशा जाहिर कर रही है।

 

विद्वेष व दुष्प्रचार पर उतारू भाजपा नहीं चाहती कि लोगों को फ्री राशन, मोबाइल, बिजली, शिक्षा, सस्ता सिलेंडर, ओपीएस व कानूनी सुरक्षा मिले। अतः आप सभी से अनुरोध है कि अपने व अपने परिवार के हित में 25 नवंबर को सबसे पहले हाथ पर वोट देकर राजस्थान को न. 1 बनाएं।”

 

 

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि, “चाहे स्वतंत्रता से पूर्व बारदोली सत्याग्रह हो या वर्तमान में तीन काले कानूनों का विरोध कांग्रेस सदैव ही किसानों के हित में खड़ी रही है। राजस्थान एम.एस.पी पर कानून बनाने की ऐतिहासिक गारंटी दे रही है। किसान नेता श्री रामपाल जाट का कांग्रेस से जुड़ना निश्चित ही हमारे इन कदमों को गति प्रदान करेगा। पार्टी परिवार में आपका सहृदय स्वागत है।

 

 

उन्होंने कहा कि मेरे सीएम रहते प्रदेश में एक भी बार जनता के उपर लाठीचार्ज नहीं हुआ। लेकिन बीजेपी के कुछ लोग यहां आकर गलत माहौल बना रहे हैं, राजस्थान में अभी तक ED के  50 से ज्यादा छापे पड़े, लेकिन एक भी नेता नहीं पकड़ा गया। ये सिर्फ दवाब की राजनीति के तहत किया जा रहा है। भाजपा के लोग राजस्थान की जनता को भड़काने के लिए ये सब कर रहे हैं।

 

 

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने दावा करते हुए कहा कि राजस्थान में पहली बार एंटी इनकम्बेंसी लहर नहीं है। राजस्थान में सरकार रिपीट होने जा रही है। सीएम ने महादेव ऐप और लाल डायरी के मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट के रिटायर्ड जज से जांच करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि इसकी जांच होनी जरूरी है, ताकि ये पता लग सके कि ये किसका षडयंत्र या साजिश है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Basda bonli farmer police forest Sawai Madhopur News 19 Aug 26 Vikalp Times

खेत में किसान की संदिग्ध मौ_त, श_व पर मिले का_टने के निशान

सवाई माधोपुर/बौंली: बासड़ा बने सिंह गांव में मंगलवार रात खेत की रखवाली करने गए 66 …

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

School Media Entry Rules Madan Dilawar Statement Rajasthan Ashok Gehlot Vikalp Times

स्कूलों में मीडिया एंट्री पर घमासान, दिलावर बोले – ‘बै_न नहीं, परमिशन जरूरी’

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) के सरकारी स्कूलों (Government School) में मीडिया (Media) की एंट्री और रिकॉर्डिंग …

Ward reservation unveiled in Tonk 108 out of 335 seats reserved for women Vikalp Times

टोंक में वार्ड आरक्षण का खुला पिटारा, 335 में महिलाओं के लिए 108 सीटें

टोंक: Tonk जिले में नगरीय निकाय चुनाव (Local Body Election) को लेकर वार्डों के आरक्षण …

Lottery held for 100 wards in nagar nigam Kota, 34 seats reserved for women, OBC woman to become Mayor Vikalp Times

कोटा में 100 वार्डों की लॉटरी, 34 महिला सीटें तय, OBC महिला बनेगी मेयर

कोटा: नगर निगम चुनाव (Municipal Corporation Elections) को लेकर कोटा (Kota) में 100 वार्डों की …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !