Saturday , 5 September 2026
Breaking News

“मुख्यमंत्री किसान मित्र ऊर्जा योजना” जिले के किसानो को मिला आर्थिक संबल

जिले के 25 हजार 625 किसानो को 18 करोड़ 33 लाख रूपये का कृषि बिलो में मिला अनुदान

राज्य सरकार द्वारा किसानों की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ करने के लिए “मुख्यमंत्री किसान मित्र ऊर्जा योजना” प्रारम्भ की गई है। ग्रामीण क्षेत्र के सभी कृषि उपभोक्ता जिन्हें ब्लॉक सप्लाई दी जा रही है, वे इस योजना के पात्र है। इस योजना का शुभारम्भ मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा जुलाई 2021 में किया गया था और एक मई 2021 से किसानों को इसका लाभ दिया जा रहा है। इस योजना से अब तक जिले के 83 प्रतिशत किसान जुड़ चुके हैं, “मुख्यमंत्री किसान मित्र ऊर्जा योजना” के अन्तर्गत अब तक जिले के 25 हजार 625 किसानों को 18 करोड़ 33 लाख रूपये का कृषि कनेक्शन बिलो में अनुदान राशि दी जा चुकी है। इस स्कीम के तहत प्रत्येक कृषि उपभोक्ता जिसका बिल जमा है उसे एक हजार रुपये प्रतिमाह (अधिकतम 12 हजार प्रतिवर्ष) की राज्य सरकार द्वारा अतिरिक्त सहायता प्रदान की जा रही है। इस योजना को फ्लैगशिप योजनाओं में सम्मिलित किया गया है।

 

Chief Minister Kisan Mitra Energy Yojana farmers of the sawai madhopur got financial support

इस योजना को अधिक प्रभावी बनाने के लिए जिला कलेक्टर सुरेश कुमार ओला ने जिले के समस्त प्रशासनिक अधिकारियों को भी शत-प्रतिशत किसानों को लाभांवित करने के लिए विद्युत विभाग को पूर्ण सहयोग करने के लिए आदेशित किया है। इस वित्तीय वर्ष की समाप्ति पर यह 83 प्रतिशत कृषि उपभोक्ताओं को इस योजना से लाभांवित किया जा चुका है। इस योजना में जिले की 227 ग्राम पंचायतों में से 37 ग्राम पंचायतों के सभी कृषि उपभोक्ता लाभांवित हो चुके है। इसमें पंचायत समिति बौंली की 5, चौथ का बरवाड़ा की 12, खण्डार की एक, गंगापुर सिटी पंचायत समिति की 8 एवं बामनवास पंचायत समिति की 12 ग्राम पंचायत शामिल है। अब अप्रैल के प्रथम सप्ताह में जिला कलेक्टर ओला के निर्देशन में 359 कृषि उपभोक्ताओं को लाभान्वित किया गया है। अब जिले में मात्र 4 हजार 895 उपभोक्ता शेष रहे है। जिनकी इसी माह में संबंधित ग्राम पंचायत में शिविर आयोजित कर लाभांवित करने की कार्यवाही की जायेगी। इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए सभी जनप्रतिनिधिओं से भी सहयोग की अपेक्षा है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Basda bonli farmer police forest Sawai Madhopur News 19 Aug 26 Vikalp Times

खेत में किसान की संदिग्ध मौ_त, श_व पर मिले का_टने के निशान

सवाई माधोपुर/बौंली: बासड़ा बने सिंह गांव में मंगलवार रात खेत की रखवाली करने गए 66 …

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

Reservation finalized for 6 local bodies in Sawai Madhopur district Vikalp Times

सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …

Journalist Rajesh Goyal honored at the Independence Day celebration in Sawai Madhopur Vikalp Times

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित

सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …

What happened suddenly before the Panchayati Raj elections The lottery was postponed Vikalp Times

पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !