Tuesday , 20 October 2026
Breaking News

मुख्य सचिव ने जयपुर शहर में ईज़ ऑफ़ लिविंग को बढ़ाने के लिए संस्थाओं के साथ की चर्चा

जयपुर:-  मुख्य सचिव सुधांश पंत ने कहा कि जयपुर शहर अपने अदभुत नगर नियोजन, ऐतिहासिक स्मारकों आदि विशिष्टताओं के कारण देश विदेश के पर्यटकों के आकर्षण का प्रमुख केंद्र है। इसे स्वच्छ, सुंदर और यहां नगारिकों की ईज़ ऑफ़ लिविंग को बेहतर बनाए रखने हेतु हमारा सामूहिक प्रयास होना चाहिए। संबंधित विभागों के अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि जयपुरवासियों को बेहतर नागरिक सुविधाएं मिलें।

 

 

 

मुख्य सचिव ने बीते रविवार को शासन सचिवालय में जयपुर शहर के विभिन्न विकास प्रोजेक्ट, ट्रैफिक, मानसून पूर्व तैयारियों, अतिक्रमण, अवैध निर्माण आदि को लेकर नगरीय विकास एवं आवासन विभाग, ट्रैफिक पुलिस एवं जिला प्रशासन की समीक्षा कर रहे थे। सुचारू परिवहन व्यवस्था के लिए जयपुर विकास प्राधिकरण, नगर निगम, परिवहन विभाग व यातायात पुलिस में प्रभावी समन्वय जरुरी मुख्य सचिव ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि यातायात पुलिस द्वारा प्रमुख मार्गों पर व्यस्ततम समय में यातायात व्यवस्था दुरूस्तीकरण पर विशेष ध्यान दें ताकि आमजन को आवागमन में परेशानी न हो।

 

 

 

Chief Secretary discusses with institutions to increase ease of living in Jaipur city

 

 

उन्होंने कहा ई-चालान प्रक्रिया को व्यापक एवं प्रभावी बनाएं, परिवहन विभाग व आईटी विभाग के साथ समन्वय कर कैमरा लगाये जाने वाले स्थानों का चिन्हिकरण करें। उन्होंने निर्देश दिये कि ट्रेफिक कंट्रोल बोर्ड की मासिक बैठक का आयोजन सुनिश्चत करें। शहर में सार्वजनिक मार्गों जैसे मैरिज गार्डन, रेस्टोरेंट्स एवं अन्य प्रतिष्ठानों पर अनाधिकृत रूप से वाहनों की पार्किंग पर रोकथाम व चालान आदि की कार्यवाही करें, साथ ही मैकेनाइज्ड पार्किंग के उपयोग को भी बढ़ावा देने का प्रयास करें।

 

 

बैठक में उपस्थित जेडीए एवं नगर निगम के मुख्य प्रवर्तन अधिकारियों को निर्देशित किया कि अतिक्रमण/अवैध निर्माण को आरंभ होते ही हटाने की कार्यवाही ​की जाए न की बढ़ने के बाद। मुख्य सचिव ने कहा कि सभी विभागीय अधिकारी ई—फाईलिंग के औसत निस्तारण समय में सुधार करें।

प्रदेश में आगामी मानसून में सघन पौधारोपण का एक्शन प्लान तैयार करें:-
मुख्य सचिव ने समस्त अधिकारियों को आगामी मानसून सीजन में प्रदेश में सघन पौधारोपण की कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए है। उन्होंने बाढ़ बचाव कार्यक्रम की तैयारी करने और शहर के ड्रेनेज सिस्टम को दुरुस्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मानसून के दौरान पानी के जमाव का सामना करने के लिए उचित व्यवस्थाएं तैयार करें और बारिश के पानी के संचयन के लिय वाटर हार्वेस्टिंग स्ट्रक्चर की  सफाई करें साथ ही ट्रीटेड वाटर का रियूज सुनिश्चित करें।
उन्होंने कहा कि न केवल नागरिकों के लिए, बल्कि पशुओं और पक्षियों के लिए भी जल की व्यवस्था करें।  मुख्य सचिव ने आइटी का उपयोग कर नागरिकों को सरकारी सेवाओं को ऑनलाइन माध्यम से प्रदान करने के निर्देश दिए ताकि लोगों का कार्य बिना कार्यालय जाये हो जाये। इस पर नगरीय विकास विभाग विचार करे कि आम नागरिक को घर बैठे क्या-क्या सेवाएं दी जा सकती हैं, जिससे नागरिकों की ईज़ ऑफ़ लिविंग बढ़ सके।
मुख्य सचिव ने कहा कि जयपुर विकास प्राधिकरण, नगर निगम, परिवहन विभाग व यातायात पुलिस का समन्वय महत्वपूर्ण है। आमजन के लिए अधिकारी अच्छी नीयत, मेहनत और ईमानदारी से काम करना सुनिश्चित करें। बैठक में मौजूद विभागों के अधिकारियों ने सुधार के लिए संचालित प्रोजेक्ट्स की स्थिति की प्रेजेंटेशन के माध्यम से जानकारी दी।
बैठक में प्रमुख शासन सचिव टी. रविकांत, पुलिस कमिश्नर बीजू जॉर्ज जोसेफ, जेडीए आयुक्त मंजू राजपाल, हाउसिंग बोर्ड आयुक्त इंद्रजीत, जयुपर जिला कलेक्टर प्रकाश राजपुरोहित, नगर निगम ग्रेटर आयुक्त रूक्मणी रियार, नगर निगम हैरिटेज आयुक्त अभिषेक सुराणा, जेडीए सचिव हेमपुष्पा शर्मा और अतिरिक्त आयुक्त पुलिस (ट्रैफिक) प्रीती चंद्रा सहित विभिन्न विभागों के वरि​ष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

 

gramin vidyapeeth mainpura sawai madhopur

 

 

ग्रामीण महिला विद्यापीठ, उच्च माध्यमिक विद्यालय मैनपुरा, सवाई माधोपुर

माध्यम अंग्रेजी एवं हिन्दी

कक्षा – L.K.G. से 12वीं तक

संकाय – विज्ञान, कला (उर्दू साहित्य)

शीघ्र आवश्यकता

पूर्व प्राथमिक से उच्च माध्यमिक स्तर हेतु सभी विषयों हेतु

अनुभवी एवं प्रशिक्षित शिक्षक/व्याख्याता एवं शारीरिक शिक्षक,

कंप्युटर शिक्षक, कंप्युटर ऑपरेटर, लिपिक, ड्राइवर, सहायक कर्मी की।

महिलाओं को प्राथमिकता

सम्पर्क: प्रातः 8 बजे से 12 बजे तक

मो. 9 46146 2222, 98876 41704

About Vikalp Times Desk

Check Also

Bulldozer action in Jaipur, Wall, stairs, and tin shed demolished, 210 more in the crosshairs Vikalp Times

जयपुर में बुलडोजर एक्शन: दीवार, सीढ़ियां और टिनशेड तोड़े, 210 और निशाने पर

जयपुर: न्यू सांगानेर रोड (New Sanganer Road, Jaipur) को 100 फीट चौड़ा करने की कार्रवाई …

Rajasthan Youth Congress to get a new president Abhishek Chaodhary in the lead with 6.15 lakh votes!

राजस्थान यूथ कांग्रेस को मिलेगा नया अध्यक्ष! 6.15 लाख वोट लेकर अभिषेक चौधरी सबसे आगे!

जयपुर: राजस्थान यूथ कांग्रेस (Rajathan Youth Congress) के अध्यक्ष पद के चुनाव का परिणाम रविवार …

No need for personnel to climb up, and no delay in extinguishing fires Kota receives a high-tech machine worth 9.5 crore.

न कर्मचारी ऊपर जाएगा, न आग बुझाने में होगी देरी! कोटा को मिली 9.5 करोड़ की हाईटेक मशीन

कोटा: नगर निगम कोटा (Nagar Nigam Kota) के अग्निशमन विभाग (Fire Department Kota) को करीब …

Mandal Bhilwara land police rajasthan News vikalp times

जमीन के लिए आमने-सामने हुए दो पक्ष, चली गो_लियां! गांव में मचा हड़कंप

भीलवाड़ा: Bhilwara जिले के मांडल (Mandal) थाना क्षेत्र के आरजिया इलाके के जाटों का खेड़ा …

Saint Surjaadas Ji Maharaj Barkhandi Dham, Lohargal Jhunjhunu Police News Vikalp Times

80 साल के संत की बेरहमी से ह_त्या! चढ़ावे के लिए पहाड़ी से दिया धक्का

झुंझुनूं: प्रसिद्ध तीर्थस्थल (Famous Pilgrimage Site) लोहार्गल स्थित बरखंडी धाम (Barkhandi Dham, Lohargal) के 80 वर्षीय …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !