Saturday , 5 September 2026
Breaking News

उपेक्षित बालक की मददगार बनी चाइल्डलाइन टीम

गंगापुर सिटी रेलवे स्टेशन पर एक 10 वर्षीय बालक रोता हुआ इधर-उधर भटक रहा था आरपीएफ ने बालक को दस्तयाब कर चाइल्डलाइन को सूचना दी, सूचना मिलने पर चाइल्डलाइन टीम के सदस्य दशरथ बैरवा एवं शेल्टर होम स्टाफ वरुण राठौड़ गंगापुर सिटी पहुंचे। आरपीएफ थाने से डीडी एंट्री करवा कर बालक को अपने संरक्षण में लिया और बालक को सवाई माधोपुर लाकर बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश किया समिति के आदेश पर बालक को मर्सी आश्रय गृह के क्वारंटाइन होम में अस्थाई प्रवेश दिलाया गया है।

चाइल्ड लाइन काउंसलर लवली जैन ने बालक से किया परामर्श:- परामर्श के दौरान बालक ने बताया कि उसकी एक बहन और एक भाई और है जो बड़े पापा के पास रहते है। बालक के पिताजी की मृत्यु 3 वर्ष पहले हो चुकी है और बालक अपनी मां के साथ रहता था कल बालक की मां बालक को रेलवे स्टेशन पर छोड़कर ट्रेन में बैठ कर चली गई और बालक को उसके बड़े पापा के पास रहने के लिए भेज दिया । बालक इधर-उधर भटकने के बाद मां को ढूंढता हुआ वापस रेलवे स्टेशन पहुंचा तो वहां मां के नहीं मिलने पर बालक परेशान हो गया और रोने लग गया काफी देर तक बालक स्टेशन के आसपास घूमता रहा और रोता रहा ।

Childline team became helpful for neglected child in sawai madhopur

बालक के रोते हुए घूमने की सूचना आरपीएफ को मिली आरपीएफ के जवानों ने बालक को दस्तयाब कर संरक्षण में लिया। उसके बाद चाइल्डलाइन टीम ने बालक के परिजनों को सूचना दी सूचना पर बालक के परिजन सवाई माधोपुर आए उनको सीडब्ल्यूसी के समक्ष पेश किया गया। सीडब्ल्यूसी के आदेश से बालक को परिजनों के सुपुर्द किया गया।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Basda bonli farmer police forest Sawai Madhopur News 19 Aug 26 Vikalp Times

खेत में किसान की संदिग्ध मौ_त, श_व पर मिले का_टने के निशान

सवाई माधोपुर/बौंली: बासड़ा बने सिंह गांव में मंगलवार रात खेत की रखवाली करने गए 66 …

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

Reservation finalized for 6 local bodies in Sawai Madhopur district Vikalp Times

सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …

Journalist Rajesh Goyal honored at the Independence Day celebration in Sawai Madhopur Vikalp Times

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित

सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …

What happened suddenly before the Panchayati Raj elections The lottery was postponed Vikalp Times

पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !