Thursday , 23 April 2026
Breaking News

सिविल सेवा कबड्डी, टेनिस, बेडमिन्टन, टेबल टेनिस चयन ट्रायल का हुआ आयोजन

जिला कलेक्टर श्रीगंगानगर के माध्यम से द्वितीय राजस्थान राज्य अंतर जिला स्तरीय सिविल सेवा कबड्डी (पुरूष-महिला) प्रतियोगिता 2023-24 का आयोजन 12 जनवरी, 2024 से 15 जनवरी, 2024 तक एवं जिला कलक्टर अजमेर के माध्यम से षष्टम बेडमिन्टन (पुरूष-महिला), चतुर्थ टेनिस (पुरूष-महिला) एवं द्वितीय टेबल टेनिस (पुरूष-महिला) राजस्थान राज्य अंतर जिला स्तरीय सिविल सेवा प्रतियोगिता 2023-24 का आयोजन 10 फरवरी, 2024 से 12 फरवरी, 2024 तक किया जाएगा। जिला कलेक्टर सुरेश कुमार ओला के निर्देशन में जिलें के दलों के लिए चयन ट्रायल मंगलवार को अतिरिक्त जिला कलेक्टर जीतेन्द्र सिंह नरूका के दिशा निर्देशानुसार कार्यालय जिला खेल अधिकारी, जिला खेलकूद प्रशिक्षण केन्द्र, दशहरा मैदान, सवाई माधोपुर में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।

 

Civil Services Kabaddi, Tennis, Badminton, Table Tennis selection trials organized in sawai madhopur

 

जिला खेल अधिकारी मीनू सोलंकी ने बताया कि अंतर जिला सिविल सेवा चयन में भाग लेने वाले शिक्षा, राजस्व, वन, पंचायत राज, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी, राज्य बीमा एवं प्रावधायी आदि विभागों के सभी इच्छुक खिलाड़ी यथा समय पर उपस्थित हुए। चयन ट्रायल में अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी रामप्रसाद शर्मा एवं उप जिला शिक्षा अधिकारी(मा.) शा.शि. विजयराम मीना के सानिध्य में व जिला खेलकूद प्रशिक्षण केन्द्र के खेल प्रशिक्षक श्याम सिंह राजावत, हेमन्त सिंह राजावत, संजय सिंह राठौड़, ऐन्थोनी मार्टिन, रईस खान, हर्षवर्धन गुर्जर, संजय सिंघल, संजय शर्मा, मुनेश योगी व रघुवीर सिंह एवं पृथ्वी सिंह हाडा, सुनील गर्ग शारीरिक शिक्षक ने उपस्थित रहकर अंतर जिला सिविल सेवा हेतु चयन स्पर्धा संपन्न कराई। उन्होंने बताया कि अंतर जिला सिविल सेवा के लिए चयन स्पर्धा में कबड्डी में 16 पुरूष तथा 13 महिला खिलाड़ी, बेडमिन्टन में 12 पुरूष तथा 5 महिला खिलाड़ी, टेनिस खेल में 9 पुरूष तथा 5 महिला खिलाड़ी एवं टेबल टेनिस में 9 पुरूष खिलाड़ियों ने भाग लिया।

About Vikalp Times Desk

Check Also

New 'king' of the jungle Cheetah KP-3 sets up camp in Shergarh Wildlife Sanctuary

जंगल में नया ‘राजा’? चीता KP-3 ने शेरगढ़ में जमाया डेरा, 2 खरगोशों का किया शि*कार

कोटा: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) से निकलकर बारां …

Sawai madhopur acb action on nadoti sdm Kajal Meena Karuali News 17 April 26

1 लाख मांगे, 60 हजार में पकड़ी गई SDM काजल मीणा, ACB ने ऐसे बिछाया जाल

करौली: करौली जिले के नादौती में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। सवाई …

lecturer suspended dowry kundera police Husband wife sawai madhopur news

पत्नी की शिकायत पड़ी भारी, दहेज लेने के आरोप लेक्चरर सस्पेंड

सवाई माधोपुर: राजस्थान के शिक्षा विभाग ने दहेज लेने के आरोप में एक लेक्चरर को …

Unique initiative by Sawai Madhopur SP Jyeshtha maitrei police personnel will now be able to celebrate special days with their families.

एसपी ज्येष्ठा मैत्रेयी की अनूठी पहल, पुलिसकर्मी अब परिवार के साथ मना सकेंगे खास दिन

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) में पुलिसकर्मियों के लिए एक सकारात्मक और मानवीय पहल …

Tragic incident in district hospital Sawai Madhopur Pregnant Woman New Born Baby 14 April 26

जिला अस्पताल में दर्दनाक घटना, प्रसूता और नवजात की मौ*त, डॉक्टरों पर लापरवाही के आरोप

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) के जिला अस्पताल के जच्चा-बच्चा वार्ड में प्रसूता और …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !