Sunday , 6 September 2026
Breaking News

शीतलहर ने छुड़ाई धूजणी, तेज ठण्ड के साथ किया नए साल का स्वागत

नए साल 2024 का स्वागत इस बार कड़ाके की सर्दी से हो रहा है। पिछले दो दिनों से लगातार चल रही शीतलहर से लोगों की धूजणी छूट रही है। हड़कंपाने वाली सर्दी में ये सर्द हवाएं चलने से लोगों को बर्फ की सी चूभन महसूस हो रही है। बीते दो दिनों से दिन-रात का तापमान लगातार गिर रहा है। मौसम विभाग की माने तो नए साल के पहले सप्ताह में शीतलहर चलने का अनुमान है। इससे तापमान गिरने के साथ सर्दी बढ़ेगी। सर्दी के कारण बीते सप्ताह में दो दिन कोहरे से राहत मिल रही थी लेकिन शीतलहर चलने के साथ ही सुबह से शाम तक धूंध छाये रहने का अहसास हो रहा है। एक दो दिन से हल्के बादलों ने भी सुरज की तपन को लोगों तक नहीं पहुंचने दिया। सर्दी के कारण सड़कों पर लोगों की आवाजाही भी कम दिखाई दी। सर्दी बढ़ने के लोगों ने दिनचर्या बदली है। शुक्रवार की रात को शुरू हुई सर्द हवाओं का दौर जारी है।

 

Cold wave released Dhujani, welcomed the new year with strong cold

 

सुबह सर्द हवा चलने से लोगों की कंपकंपी छुड़ा दी। हालांकि दिन में हल्की धूम निकलने के बाद लोगों को कुछ राहत मिली, लेकिन शाम होते ही सर्दी बढ़ गई। वहीं साल के अन्तिम दिन रणथम्भौर में नये साल का जश्न मनाने के लिए पर्यटकों की भी भारी आवक रही। आम लोग भी रणथम्भौर भगवान त्रिनेत्र गणेश जी को ढोक लगाने पहुंच रहे हैं। रणथम्भौर नेशनल पार्क में टाइगर देखने के लिए अगले सात दिन तक की सीटें फूल हो चुकी हैं। ऐसे में वन विभाग को भी एडवाइजरी जारी करनी पड़ी है। इसके बावजूद भी पर्यटकों की भीड़ रणथम्भौर में उमड़ रही है। रणथम्भौर आने वाले पर्यटकों को ट्रेफिक जाम से बचाने के लिए निजी वाहनों को गणेश धाम पर ही रोका जा रहा है। किसानों का मानना है कि सर्दी बढ़ने से रबी की फसलों को फायदा मिलेगा। लेकिन उत्तरी हवाओं से शीतलहर बढ़ने से पाला पड़ने का डर भी किसानों को परेशान कर सकता है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Basda bonli farmer police forest Sawai Madhopur News 19 Aug 26 Vikalp Times

खेत में किसान की संदिग्ध मौ_त, श_व पर मिले का_टने के निशान

सवाई माधोपुर/बौंली: बासड़ा बने सिंह गांव में मंगलवार रात खेत की रखवाली करने गए 66 …

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

Reservation finalized for 6 local bodies in Sawai Madhopur district Vikalp Times

सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …

Journalist Rajesh Goyal honored at the Independence Day celebration in Sawai Madhopur Vikalp Times

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित

सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …

What happened suddenly before the Panchayati Raj elections The lottery was postponed Vikalp Times

पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !