Tuesday , 20 October 2026
Breaking News

कलेक्टर एवं एसपी ने सुने ग्रामीणों के अभाव अभियोग

जिला कलेक्टर डॉ.एस.पी.सिंह एवं पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी ने पंचायत समिति सवाई माधोपुर की ग्राम पंचायत श्यामपुरा के भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केन्द्र में जनसुनवाई कर लोगों की समस्याएं सुनी तथा मौके पर ही अधिकारियों को परिवेदनाओं के समाधान के निर्देश दिए। जनसुनवाई के दौरान कलेक्टर को रास्तों में अतिक्रमण की शिकायत एवं परिवाद मिले, कलेक्टर ने तहसीलदार इसी प्रकार खातेदारी जमीन से रास्ते के संबंध में परिवाद पर धारा 251 में प्रार्थना पत्र देकर कार्यवाई के निर्देश दिए।
ग्रामीणों ने जिला कलेक्टर को श्यामपुरा के मुख्य मार्ग पर कीचड़ की समस्या से अवगत कराया। इस पर कलेक्टर ने ग्राम विकास अधिकारी को समाधान के निर्देश दिए। वहीं नालियों के संबंध में निर्देश देकर कार्रवाई की बात कही। ग्रामीणों ने पालनहार योजना का लाभ दिलाने, बिजली का बिल अधिक आने, महादेव मंदिर के पास पुराने खंडहर कुएं में जाल लगवाने, डीपी नहीं मिलने, पानी की सप्लाई की समस्या होने सहित अन्य समस्याएं बताई एवं संबंधित विभाग के अधिकारियों को समाधान के निर्देश दिए।

Collector sp listen problems people
ब्लॉक सीएमएचओ के उपस्थित नहीं होने तथा बीएलओ द्वारा नाम हटाने की शिकायत पर दोनों को नोटिस देने के निर्देश दिए। इसी प्रकार जॉब कार्ड के फर्जी होने एवं नरेगा मस्टरोल में गडबडी की शिकायत पर विकास अधिकारी को जांच कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने जलदाय विभाग के सहायक अभियंता को पेयजल की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। रास्तों एवं सिवायचक जमीन पर अतिक्रमण के संबंध में तहसीलदार को धारा 91 के तहत कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत स्वीकृति जारी करने तथा आवास रहित पात्र लोगों को आवास मिले, इसके लिए प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए। खराब एवं क्षतिग्रस्त सड़कों के संबंध में सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारी को निर्देश दिए। गांव में नाली, बिजली, पानी सहित अन्य शिकायतों पर संबंधित अधिकारियों को निर्देश देकर व्यवस्थाएं दुरस्त करने की बात कही।

आपसी समझाईश से निपटाएं मामले:- पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी ने अपराधी के सम्बन्ध में समय रहते पुलिस को सूचना दें। झूंठे मुकदमें दर्ज न करवायें, ऐसा करने पर 6 माह की जेल होती है। जो घटना हो, वही दर्ज करवायें, ऐसा न सोचे कि विपक्षी ने तो गम्भीर धाराओं में मुकदमा दर्ज करवाया है, मैं उससे भी गम्भीर धारा में या बढा-चढा कर मुकदमा दर्ज करवा दूंगा तो फायदे में रहूँगा। झूंठ लिखने या बोलने से आपका पक्ष कमजोर हो जाता है। एसपी ने आवारा पशुओं, रोजडों से बचकर निर्धारित गति सीमा में यातायात नियमों का पालन करते हुये वाहन चलाने की अपील की।

जन कल्याणकारी योजनाओं की दी जानकारी:- जिला कलेक्टर ने जनसुनवाई के दौरान उपस्थित ग्रामीणों को जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि ग्रामवासी पूरी तरह जागरूक रहें तथा पात्रता के अनुसार योजनाओं से जुड़कर लाभान्वित हों। डॉ. सिंह ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि पंचायत में समस्याओं से संबंधित प्रार्थना पत्र देकर उसकी रसीद अवश्य प्राप्त करें। डॉ. सिंह ने पेंशन से जुड़े प्रकरणों की परिवेदनाएं सुनी और दस्तावेजों की जांचकर सत्यापन करवाने के निर्देश दिए। जनसुनवाई के दौरान कलेक्टर ने खाद्य सुरक्षा, पेंशन एवं बेरोजगारी भत्ते जैसी सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के बारे में लोगों को जानकारी दी।

गुटखा, बीड़ी, जर्दा, शराब एवं दुर्व्यसनों से बचने की दी सलाह:- जिला कलेक्टर डॉ. सिंह ने जनसुनवाई के दौरान उपस्थित ग्रामीणों से आग्रह किया कि अपने बच्चों को संस्कारवान बनाएं। उन्होंने ग्रामीणों को बीडी, गुटखा, जर्दा, शराब एवं अन्य दुर्व्यसनों से बचने की सलाह दी। साथ ही बच्चों को मोबाइल की लत से बचाने का आग्रह किया। इस पर ग्रामीणों ने हाथ खडे कर संकल्प भी जताया। जनसुनवाई के दौरान पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी, एसडीएम चौथ का बरवाड़ा राहुल सैनी, तहसीलदार चौथ का बरवाड़ा सरपंच हरिराम मीना सहित अन्य अधिकारीगण एवं ग्रामीण उपस्थित थे।

महात्मा गांधी कॉर्नर स्थापित करने के लिए किया प्रेरित:- कलेक्टर डॉ. सिंह ने सरपंच एवं ग्राम विकास अधिकारी को राजीव गांधी सेवा केन्द्र पर महात्मा गांधी कॉर्नर स्थापित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि युवा पीढी महात्मा गांधी के आदर्शाे को समझकर आत्मसात कर सके। इसके लिए महात्मा गांधी के जीवन दर्शन एवं आदर्शाे से जुडा साहित्य महात्मा गांधी कॉर्नर में रखा जाए। सरपंच ने महात्मा गांधी कॉर्नर स्थापित करने का भरोसा दिलाया।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Sawai Madhopur Panchayat Elections Bamanwas-Bonli in the third phase, Sawai Madhopur-Gangapur in the fourth phase

सवाई माधोपुर पंचायत चुनाव: बामनवास-बौंली तीसरे चरण में, सवाई माधोपुर-गंगापुर चौथे चरण में

सवाई माधोपुर: राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान (State Election Commission of Rajasthan) द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं (Panchayati …

The full schedule for the Rajasthan Panchayat elections has been released check when voting will take place in your area Vikalp Times

इंतजार खत्म! राजस्थान पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल जारी, देखें आपके यहाँ कब होगी वोटिंग

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव (Panchayati Raj Election – 2026) को …

Transfer of 10 RAS and 15 APO officers Major administrative reshuffle in Rajasthan before panchayat election vikalp times

10 RAS APO, 15 का ट्रांसफर: आचार संहिता से पहले राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

जयपुर: पंचायतीराज चुनावों (Panchayati Raj Election) की आचार संहिता (Aachar Sanhita) लागू होने से ठीक पहले …

Elderly woman Sawai Madhopur Silver anklet Police Vikalp Times

सवाई माधोपुर में बुजुर्ग महिला से लू_ट, पैर से चांदी का कड़ा काटकर भागे बदमाश

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के कुंडेरा (kundera) थाना क्षेत्र के शेरपुर (Sherpur) गांव के …

Major news regarding petrol and diesel New export duty rates come into effect today 1 oct 26 Vikalp Times

पेट्रोल-डीजल से जुड़ी बड़ी खबर: आज से लागू हुई एक्सपोर्ट ड्यूटी की नई दरें

नई दिल्ली: केंद्र सरकार (Government of India) ने पेट्रोलियम उत्पादों (Petroleum Products) के निर्यात पर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !