Sunday , 7 June 2026
Breaking News

कलेक्टर ने मलारना डूंगर तहसील, सब ट्रेजरी एवं पंचायत समिति का किया निरीक्षण

जिला कलेक्टर राजेन्द्र किशन ने आज शुक्रवार को मलारना डूंगर पहुंच कर उपखंड अधिकारी कार्यालय, तहसील, सब ट्रेजरी और पंचायत समिति का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को जांचा।
कलेक्टर ने एसडीएम कार्यालय में परिवादियों से संवाद कर समस्या समाधान समय पर होने की जानकारी प्राप्त की। कलेक्टर ने बकाया कार्यों के निस्तारण की स्थिति, सीमा ज्ञान, नामांतरण, सीलिंग, सरप्लस भूमि, पेंशन कार्य, शस्त्र अनुज्ञा पत्र और रोडा वसूली के संबंध में जानकारी ली। मॉडर्न रिकॉर्ड ऑनलाइन कार्य, लोक सुनवाई गारंटी अधिनियम की क्रियान्वयन के संबंध में जानकारी ली। ऑनलाइन लैंड रिकॉर्ड के बारे में जानकारी ली। उन्होंने तहसील परिसर में सघन पौधारोपण करवाने तथा सौंदर्यकरण बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने तहसील क्षेत्र में गैर खातेदारी से खातेदारी अधिकार के बकाया 312 प्रकरणों का निस्तारण शीघ्र करने, सीमा ज्ञान के प्रकरणों को प्राथमिकता से निस्तारित करने एवं अतिक्रमण संबंधी मामलों में कार्रवाई करने के निर्देश तहसीलदार को दिए। कलेक्टर ने तहसील में मॉडर्न रिकॉर्ड रूम, लैंड रिकॉर्ड व अन्य शाखाओं का निरीक्षण किया। यहां तहसील भवन के उपरी मंजिल पर चल रहे निर्माण कार्य की गुणवत्ता को देखा तथा तहसीलदार को निर्देश दिए कि गुणवत्ता की लगातार जांच करें। कलेक्टर ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में वैरिफिकेशन और एडिटिंग तथा म्युटेशन के ऑनलाइन करने की प्रक्रिया सम्बंधित कार्मिक से पूछी तथा इसका कम्प्यूटर पर कार्य भी करवाया।

Collector inspected Malarna Dungar Tehsil, Sub Treasury and Panchayat Samiti

साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, फायर अलार्म सिस्टम को चुस्त दुरूस्त करने के निर्देश दिये। उन्होंने ई-मित्र प्लस मशीन से रिकॉर्ड भी निकलवा कर देखा तथा इससे लोगों को लाभांवित करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाते हुए आमजन को योजनाओं को पूरा लाभ देने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने सब ट्रेजरी में स्टाम्प की उपलब्धता के संबंध में सवाल जवाब किए। इसके बाद उन्होंने पंचायत समिति पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। पंचायत समिति के परिसर में पानी भरे होने पर संबंधित अधिकारी को निर्देश दिए। इसी प्रकार मनरेगा के कार्यों के संबंध में कार्मिकों से जानकारी ली। जिला कलेक्टर ने पंचायत समिति में निरीक्षण के दौरान रोजगार गारंटी योजना की प्रगति, रोजगार दिवस, श्रमिकों के नियोजन की स्थिति और वेज रेट के संबंध में जानकारी प्राप्त की। निरीक्षण के दौरान उपखंड अधिकारी रघुनाथ एवं तहसीलदार किशन मुरारी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

Supreme Court said on NEET paper leak NTA did not learn from previous incidents

सुप्रीम कोर्ट की फटकार, बार-बार पेपर लीक क्यों नहीं रोक पा रही NTA?

नई दिल्ली: नीट पेपर लीक (NEET Paper Leak) मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !