Wednesday , 21 October 2026
Breaking News

कलेक्टर ने गंगापुर में लोगों को कोरोना गाइडलाइन की पालना के लिए दिए निर्देश

जिला कलेक्टर राजेंद्र किशन ने कोरोना गाइडलाइन की पालना के संबंध में आज बुधवार को गंगापुर सिटी में बाजारों और मौहल्लों का निरीक्षण किया एवं एडीएम नवरतन कोली, पुलिस व अधिकारियों के साथ पैदल मार्च कर लोगों को कोविड़-19 गाइडलाइन की पालना के लिए लोगों को समझाया। उन्होंने मुस्लिम समुदाय के धर्मगुरूओं तथा प्रबुद्धजन के साथ बैठक कर टीकाकरण कार्य में तेजी लाने के उपायों पर भी मंथन किया है। जिला कलेक्टर ने ईदगाह चौराहे पर दुकानदारों से समझाइश की और कोरोना गाइडलाइन की पालना नहीं करने पर एक दुकानदार का चालान भी कटवाया है। जामा मस्जिद में मुस्लिम धर्म गुरुओं, मौलवी, सदर और अन्य प्रबुद्धजन के साथ बैठक कर कोविड़-19 टीकाकरण में तेजी लाने, बहुत जरूरी होने पर ही घर से निकलने और घर से बाहर जाते समय मास्क लगाने की अपील की। उन्होंने बताया है कि देश के कई शहरों में हालत बेहद खराब हो चुके हैं। अस्पतालों में वेंटिलेटर तथा बेड़ खाली नहीं है। यदि हम सब सतर्क नहीं रहे और कोरोना गाइडलाइन की पालना नहीं की तो आम जन की सुरक्षा के लिए अधिक पाबंदियां लगानी पड़ सकती हैं जिससे आजीविका प्रभावित होगी। उपजिला अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. मोहम्मद अकरम ने बताया कि अभी कोरोना की कोई दवा नहीं है। यह खतरनाक रूप से वापस आ गया है। कोविड़-19 का टीका, मास्क लगाने और दो गज की दूरी का पालन करने जैसे प्रोटोकॉल का पालन करके ही हम खुद की तथा दूसरों की जान बचा सकते हैं।

Collector instructed people to follow the Corona Guideline in Gangapur City

कोविड़-19 का टीका पूर्ण रूप से सुरक्षित है एवं जिला कलेक्टर, एसपी समेत सभी वरिष्ठ अधिकारी इसे लगवा चुके है। एक जनवरी, 2022 को 45 साल की आयु प्राप्त करने वाले प्रत्येक व्यक्ति को तत्काल टीका लगवा लेना चाहिए ताकि उसमें इस बीमारी से लड़ने की रोग प्रतिरोधक क्षमता विकसित हो जाए। जामा मस्जिद सदर आमीन खान, मौलाना खलीक अहमद और हाजी जमील अहमद समेत उपस्थित सभी ने संकल्प लिया की वे शत-प्रतिशत पात्रों को जल्द से जल्द टीका लगवाने के लिए पूरा प्रयास करेंगे। गंगापुर सिटी में कोरोना से एक भी व्यक्ति की जान न जाए, इसके लिए पूरा प्रयास करेंगे। मुस्लिम समुदाय के धर्म गुरूओं और अन्य प्रबुद्ध जन ने बताया कि रमजान में दिन में भोजन, पानी नहीं लेने के कारण रात्रि में टीकाकरण कैम्प लगवाना उपयुक्त होगा। कलेक्टर ने इसे अच्छा सुझाव मानते हुए उपयुक्त कार्रवाई का आश्वासन दिलाया। इसके बाद कलेक्टर ने पैदल मार्च कर कचहरी रोड़, कोतवाली, मुख्य बाजार, देवी स्टोर, न्यू मार्केट, फव्वारा चौक एवं पंचायत समिति के सामने पहुंच कर राहगीरों, व्यापारियों तथा आमजन से समझाइश की।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Sawai Madhopur Panchayat Elections Bamanwas-Bonli in the third phase, Sawai Madhopur-Gangapur in the fourth phase

सवाई माधोपुर पंचायत चुनाव: बामनवास-बौंली तीसरे चरण में, सवाई माधोपुर-गंगापुर चौथे चरण में

सवाई माधोपुर: राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान (State Election Commission of Rajasthan) द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं (Panchayati …

The full schedule for the Rajasthan Panchayat elections has been released check when voting will take place in your area Vikalp Times

इंतजार खत्म! राजस्थान पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल जारी, देखें आपके यहाँ कब होगी वोटिंग

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव (Panchayati Raj Election – 2026) को …

Transfer of 10 RAS and 15 APO officers Major administrative reshuffle in Rajasthan before panchayat election vikalp times

10 RAS APO, 15 का ट्रांसफर: आचार संहिता से पहले राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

जयपुर: पंचायतीराज चुनावों (Panchayati Raj Election) की आचार संहिता (Aachar Sanhita) लागू होने से ठीक पहले …

Elderly woman Sawai Madhopur Silver anklet Police Vikalp Times

सवाई माधोपुर में बुजुर्ग महिला से लू_ट, पैर से चांदी का कड़ा काटकर भागे बदमाश

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के कुंडेरा (kundera) थाना क्षेत्र के शेरपुर (Sherpur) गांव के …

Major news regarding petrol and diesel New export duty rates come into effect today 1 oct 26 Vikalp Times

पेट्रोल-डीजल से जुड़ी बड़ी खबर: आज से लागू हुई एक्सपोर्ट ड्यूटी की नई दरें

नई दिल्ली: केंद्र सरकार (Government of India) ने पेट्रोलियम उत्पादों (Petroleum Products) के निर्यात पर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !