Thursday , 23 April 2026
Breaking News

कलेक्टर ने रात्रि चौपाल में सुनी ग्रामीणों की समस्याएं

जिला कलेक्टर डॉ.एस.पी.सिंह शुक्रवार को पंचायत समिति सवाई माधोपुर की ग्राम पंचायत आटूण कलां में स्थित भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केन्द्र में रात्रि चौपाल आयोजित कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनी तथा मौके पर ही अधिकारियों को परिवेदनाओं के त्वरित समाधान के निर्देश दिए।
जिला कलेक्टर डॉ. सिंह ने रात्रि चौपाल में अधिकारियों से कहा कि लोगों की समस्याओं का त्वरित निस्तारण हो। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना के स्वीकृत कार्य तुरंत शुरू करवाने के निर्देश दिए।

Collector listened to villagers problems night chaupal
कलेक्टर डाॅ. सिंह ने अतिक्रमण से बंद रास्ता खुलवाने के संबंध में संबंधित अधिकारी को निर्देश दिए। चौपाल में ग्रामीणों ने पक्की रोड़ बनाने की मांग रखी। उन्होंने नरेगा में काम चाहने वालों के फार्म नम्बर 6 भरकर रोजगार उपलब्ध करवाने, प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलवाने, खाद्य सुरक्षा सूची में नाम जुड़वाने, खाद बीज की योजना का लाभ नही मिलने की शिकायत, सड़कों पर नालियां नहीं होने, सोसायटी का लाभ दिलाने सहित अन्य परिवाद पर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये।
कलेक्टर डॉ. सिंह ने रात्रि चौपाल में ग्रामीणों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी तथा कहा कि पात्रता के अनुसार योजनाओं से जुड़कर लाभान्वित हों। डॉ. सिंह ने पेंशन से जुड़े प्रकरणों की परिवेदनाएं सुनी। अतिक्रमण की शिकायत पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि यदि किसी व्यक्ति ने सरकारी भूमि पर कब्जा कर रखा है अथवा रास्ता अवरूद्ध किया है तो उसके विरूद्ध धारा 91 के अन्तर्गत कार्यवाही की जाये। कलेक्टर डॉ. सिंह ने सुनवाई के अधिकार के बारे में बताते हुए प्रार्थना पत्र देकर रसीद अवश्य प्राप्त करने की बात कही। कलेक्टर ने ग्रामीणों को बच्चों की पढ़ाई लिखाई पर ध्यान देने तथा बच्चों को संस्कारवान बनाने तथा तम्बाकू, जर्दा गुटखा, सिगरेट, बीड़ी, शराब आदि का सेवन नहीं करने की सलाह दी। रात्रि चौपाल में विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं ग्रामीण मौजूद थे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

New 'king' of the jungle Cheetah KP-3 sets up camp in Shergarh Wildlife Sanctuary

जंगल में नया ‘राजा’? चीता KP-3 ने शेरगढ़ में जमाया डेरा, 2 खरगोशों का किया शि*कार

कोटा: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) से निकलकर बारां …

Sawai madhopur acb action on nadoti sdm Kajal Meena Karuali News 17 April 26

1 लाख मांगे, 60 हजार में पकड़ी गई SDM काजल मीणा, ACB ने ऐसे बिछाया जाल

करौली: करौली जिले के नादौती में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। सवाई …

lecturer suspended dowry kundera police Husband wife sawai madhopur news

पत्नी की शिकायत पड़ी भारी, दहेज लेने के आरोप लेक्चरर सस्पेंड

सवाई माधोपुर: राजस्थान के शिक्षा विभाग ने दहेज लेने के आरोप में एक लेक्चरर को …

Unique initiative by Sawai Madhopur SP Jyeshtha maitrei police personnel will now be able to celebrate special days with their families.

एसपी ज्येष्ठा मैत्रेयी की अनूठी पहल, पुलिसकर्मी अब परिवार के साथ मना सकेंगे खास दिन

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) में पुलिसकर्मियों के लिए एक सकारात्मक और मानवीय पहल …

Tragic incident in district hospital Sawai Madhopur Pregnant Woman New Born Baby 14 April 26

जिला अस्पताल में दर्दनाक घटना, प्रसूता और नवजात की मौ*त, डॉक्टरों पर लापरवाही के आरोप

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) के जिला अस्पताल के जच्चा-बच्चा वार्ड में प्रसूता और …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !