Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

रणथंभौर के लापता बाघों की जांच करेगी कमेटी

सवाई माधोपुर: बाघों की मौ*त और उनके लापता होने को लेकर चर्चा में चल रहे सवाई माधोपुर जिले के रणथंभौर टाइगर रिजर्व में टाइगर टी-86 की मौ*त के बाद अब रणथंभौर टाइगर रिजर्व से 25 बाघों के लापता होने की रिपोर्ट सामने आयी है। रणथंभौर टाइगर रिजर्व के सीसीएफ अनूप के आर का कहना है कि पिछले तीन सप्ताह के अंदर इनमें से 11 टाइगर फिर से लौट कर आ गए हैं। अब सिर्फ 14 टाइगर लापता हैं।

 

Committee will investigate the missing tigers of Ranthambore

 

 

 

जिनकी जांच के लिए एक कमेटी गठित कर दी है। कमेटी दो माह में रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी। उल्लेखनीय है कि वन विभाग की 14 अक्टूबर तक की रिपोर्ट में सामने आया था कि रणथंभौर टाइगर रिजर्व से 25 बाघ लापता हो गए हैं। इस संबंध में सीसीएफ अनूप केआर ने बताया कि 14 अक्टूबर के बाद 11 टाइगर हमारे कैमरा ट्रैप में फिर से नजर आ गए हैं। ऐसे में अब लापता बाघों की संख्या सिर्फ 14 है। इनमें से कई बाघ ऐसे भी जिनकी उम्र औसत से काफी अधिक है। टाइगर रिजर्व से लापता हुए इन बाघों के मामले में जांच के लिए एपीसीसीएफ (वाइल्डलाइफ) राजेश गुप्ता की अध्यक्षता में कमेटी गठित कर दी गई है।

 

 

 

 

जिसमें सीसीएफ (वाइल्डलाइफ) जयपुर टी मोहनराज, डीसीएफ (वाइल्डलाइफ) मानस सिंह भी शामिल हैं। यह कमेटी दो माह में लापता बाघों के संबंध में अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी, जिसमें बाघों के लापता होने की वजह को तलाशा जाएगा। सीसीएफ अनूप केआर ने बताया कि अभ्यारण्य से लापता बाघों में से कुछ बाघों की उम्र औसत से अधिक है, कई तो 22-22 साल के भी हैं। जबकि बाघ की औसत आयु 12 से 14 वर्ष होती है। ऐसे में कई बार बाघों की औसत आयु पूरी होने पर जंगल में उनकी प्राकृतिक मौ*त हो जाती है।

 

 

 

बाघ का श*व यदि समय पर नहीं मिले तो एक सप्ताह में डीकंपोज हो जाता है और उसे बाद में मिसिंग की श्रेणी में माना जाता है। कई बार बाघ पड़ोसी जिलों और पड़ोसी राज्य मध्य प्रदेश के जंगलों तक में चले जाते हैं। जिसकी वजह से नजर नहीं आते और उन्हें मिसिंग मान लिया जाता है। रणथंभौर टाइगर रिजर्व से लापता हुए बाघों को लेकर गठित की गई कमेटी इसके पीछे के कारणों का पता लगाएगी। अभ्यारण्य से बाघ किस वजह से लापता हुए है। उनकी प्राकृतिक मौ*त हुई है या आपसी संघर्ष में मा*रे गए, या कहीं शिकार हुआ और या फिर कहीं अन्यत्र पलायन कर गए है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

Car falls into deep pothole at bus stand Sawai Madhopur City Vikalp Times

सड़क के गड्ढे ने बनाया हादसे का मंजर, कार गिरते ही मची अफरा-तफरी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय के पुराने शहर स्थित बस स्टैंड (Bus Stand Sawai …

rawanjna dungar police sawai madhopur news 18 July 26 Vikalp Times

देशभर में लोगों को बनाया शिकार, सवाई माधोपुर से पकड़ा गया करोड़ों की ठ_गी का गैंग

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !