Saturday , 5 September 2026
Breaking News

181 पर दर्ज समस्याओं का निस्तारण नहीं होने से पहले निस्तारण दिखाकर शिकायत को कराया बन्द 

बामनवास उपखंड के बरनाला ग्राम पंचायत में समस्याओं का अंबार लगा हुआ है और ग्रामीण समस्याओं से परेशान है।  पिछले महीने से कस्बे में कई मोहल्ले के हैडपंप खराब है और ग्रामीण पानी के लिए तरस रहे हैं। जिसके बारे में सरपंच व कर्मचारियों को अवगत करने पर कोई समाधान नहीं हुआ। परेशान ग्रामीणों की समस्या को ध्यान में रखते हुए राजेंद्र प्रसाद मीणा ने 181 पर शिकायत दर्ज करवाई। लेकिन ग्राम पंचायत कर्मचारी ने समस्या का निस्तारण नहीं होने से पहले शिकायत को बंद करवा दिया।
Complaints were closed by showing resolution of problems registered on 181 before they were resolved
181 से जब शिकायतकर्ता को पता चला कि आपकी समस्या का समाधान हो चुका है। तब शिकायतकर्ता ने कहा अब तक समस्या का समाधान नहीं हुआ और शिकायत को फिर चालू करवाया। ग्राम पंचायत में सरपंच व कर्मचारियों की मनमर्जी के कारण ग्रामीणों को कई समस्या जैसे पानी की समस्या, सड़क पर पानी भरा होने की समस्या, कई निर्माण कार्यों में घटिया सामग्री लगाने की समस्या लगातार शिकायतकर्ता के द्वारा अधिकारी व कर्मचारियों को देने के बाद भी उन समस्याओं का समाधान नहीं हुआ। जिससे ग्रामीण आज भी कई समस्याओं से जूझ रहे हैं।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

Reservation finalized for 6 local bodies in Sawai Madhopur district Vikalp Times

सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …

Journalist Rajesh Goyal honored at the Independence Day celebration in Sawai Madhopur Vikalp Times

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित

सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …

What happened suddenly before the Panchayati Raj elections The lottery was postponed Vikalp Times

पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …

Major reshuffle in Rajasthan ahead of civic body elections; 41 municipal officials transferred Vikalp Times

राजस्थान में निकाय चुनाव से पहले बड़ा फेरबदल, 41 अफसरों के तबादले

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में निकाय चुनाव (Local Body Elections) से पहले स्वायत्त शासन विभाग (Local …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !