Wednesday , 21 October 2026
Breaking News

प्रवासी श्रमिकों का सुर्वे एवं मेपिंग कार्य तीन दिवस में पूरा करें

प्रवासी श्रमिकों का सुर्वे एवं मेपिंग कार्य तीन दिवस में पूरा करें

प्रवासी श्रमिकों एवं उद्यमियों का सर्वे तथा उनकी मेपिंग का कार्य उपखंड एवं विकास अधिकारी तीन दिवस में पूरा करवाऐं।
सरकारी सूत्रों के अनुसार जिला कलेक्टर ने ये निर्देश सभी उपखंड अधिकारियों एवं विकास अधिकारियों को वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से गुरूवार को ली गई बैठक में दिए। कलेक्टर ने राज कौशल पोर्टल पर प्रवासी श्रमिकों, स्थानीय श्रमिकों तथा उद्यमियों को पंजीयन तथा उनसे संबंधित सूचनाओं को अपलोड व अपडेट करना है। उपखंड चौथ का बरवाड़ा में 1400 प्रवासी श्रमिकों का, मलारना डूंगर में 737 का, बामनवास में 3628 का, गंगापुर में 7276 का पंजीयन हुआ। इसी प्रकार अन्य उपखंडों में भी श्रमिकों का पंजीयन एवं मेेपिंग एवं सूचनाओं अपलोड की जानी है।
सरकारी सूत्रों ने बताया कि बैठक में ई-मित्रों को माध्यम से जन आधार कार्ड का शत प्रतिशत वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुऐ विकास अधिकारी एवं नगर परिषद आयुक्त के अनुसार वितरण से बकाया कार्डों की समीक्षा करते हुए समय पर वितरण नहीं होने पर नाराजगी जताई। गंगापुर पंचायत समिति में 14569 जन आधार कार्ड वितरण से शेष रहने पर रोष व्यक्त किया गया। उन्होंने निर्देश दिए जो ई-मित्र जन आधार कार्ड वितरण में लापरवाही कर रहे है उनके खिलाफ कार्यवाही की जाए, उनके लाइसेंस निरस्त किए जाए।

Complete survey  mapping work resident workers three days
बैठक में कलेक्टर ने संपर्क पोर्टल पर पैंडेन्सी को गंभीरता से लेते हुए उपखंड अधिकारी, तहसीलदार एवं विकास अधिकारियों को पैंडेन्सी निस्तारण के निर्देश दिए। इसी प्रकार खाद्य सुरक्षा योजना में अपात्रों के नाम हटवाने के कार्य को भी गंभीरता से करने के निर्देश दिए। उपखंड अधिकारी राशन डीलरों की समय समय पर जांच भी करें, जिससे पात्र लोगों को समय पर राशन सामग्री का वितरण हो।
बैठक में कलेक्टर ने निर्देश दिए कि होम एवं संस्थागत क्वारंटाईन सेंटरों का शत प्रतिशत सत्यापन किया जाएगा। इसके लिए कलेक्टर, एडीएम, एसडीएम एवं अन्य अधिकारियों को भिजवाकर प्रपत्र अ एवं प्रपत्र ब के अनुसार सत्यापन होगा।
जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने सभी उपखंड अधिकारियों एवं विकास अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिले में 29 नई पंचायतों एवं नव गठित एक पंचायत समिति के भवन के लिए स्थान एवं भूमि चिन्हित करें। महात्मा गांधी रोजगार गारंटी योजना में काम को समूूह में ना बांटकर व्यक्तिगत टास्क के आधार पर दिया जाए, जिससे काम करने वाले श्रमिकों को उनकी मेहनत के अनुसार भुगतान मिल सके। इसी प्रकार महिला मेट के लिए अधिक से अधिक रजिस्ट्रेशन करवाने, प्रधानमंत्री आवास योजना में चालू वित वर्ष में आधे से अधिक की स्वीकृति जारी से बकाया होने, पुराने कार्य अपूर्ण होने की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए। इसी प्रकार 15 जुलाई से वृक्षारोपण पखवाडे के आयोजन किए जाने के लिए विभागवार लक्ष्य निर्धारित कर तैयारियां करने के निर्देश दिए गए। बैठक में एडीएम बीएस पंवार, जिला परिषद के सीईओ सुरेश कुमार, एसीईओ रामचंद्र सहित अन्य विभागों के अधिकारी तथा वीसी के माध्यम से सभी उपखंड अधिकारी, तहसीलदार, विकास अधिकारी आदि जुड़े हुए थे।

 

जिला स्तरीय जन सुनवाई में कलेक्टर ने सुनी समस्याएं

प्रत्येक माह के दूसरे गुरूवार को होने वाली जिला स्तरीय जनसुनवाई में जिलेभर से आये लगभग 40 से अधिक परिवादियों ने जिला कलेक्टर नन्नूमल को व्यक्तिगत और सार्वजनिक समस्यायें बताई। कलेक्ट्रेट स्थित राजीव गांधी सेवा केन्द्र में आयोजित जनसुनवाई में जिला कलेक्टर ने धैर्यपूर्वक और सहानुभूति से इनकी समस्यायें सुनकर कुछ का मौके पर ही समाधान कर दिया तथा शेष प्रकरणों में सम्बंधित अधिकारियों को जाॅंच कर नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिये।

Collector heard problems in district level public hearing

सरकारी सूत्रों के अनुसार इस जनसुनवाई में जिला मुख्यालय की विधवा छोटा देवी ने अपनी व्यथा जिला कलेक्टर को बताई। पति का मृत्यु प्रमाण पत्र और अन्य दस्तावेज के साथ विधवा पैंशन के लिए यहां वहां चक्कर लगा चुकी छोटा देवी को कलेक्टर ने पूरी गंभीरता से सुना तथा तत्काल मौके पर मौजूद नगर परिषद आयुक्त को तीन दिवस में छोटा देवी के विधवा पैंशन को ऑनलाइन करवाकर पैंशन शुरू करवाने के निर्देश दिए। जिला कलेक्टर को मधुबन कॉलोनी के लोगों ने पेयजल आपूर्ति नहीं होने की शिकायत दर्ज करवाई। उन्होंने जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी के अधीक्षण अभियंता को समस्या के समाधान के निर्देश दिए। इसी प्रकार महरावंड बामनवास के जगदीश प्रसाद ने आबादी के रास्ते पर अतिक्रमण की शिकायत दर्ज करवाई। इसी पर जिला कलेक्टर ने बामनवास एसडीएम एवं विकास अधिकारी को कार्यवाही के निर्देश दिए तथा सतर्कता में परिवाद दर्ज किया। इसी प्रकाश खाद्य सुरक्षा योजना में राशन चालू करवाने, सुमनपुरा खंडार उके हनुमान पुत्र सीताराम द्वारा जाॅबकार्ड में खाता नंबर गलत होने की शिकायत दर्ज करवाने पर कलेक्टर ने विकास अधिकारी खंडार को तुरंत खाता नंबर सही करवाने के निर्देश दिए। वजीरपुर के बडौली गांव के रघुवीरलाल ने कब्जा काश्त भूमि पर नहीं जोतने की शिकायत पर तहसीलदार वजीरपुर को जांच कर कार्यवाही के निर्देश दिए। लाडोता गांव के बाबूलाल ने रास्ते को खोलने तथा सीमाज्ञान के संबंध में परिवाद दिया इस पर उपखंड अधिकारी बौंली को कार्यवाही के निर्देश दिए। कलेक्टर की जनसुनवाई में आम जन को प्राथमिकता में रखकर सहृदयता और संवेदनशीलता दिखाते हुए समस्याओं को गंभीरता के साथ सुनकर समाधान करवाने पर समस्याएं लेकर आए लोगों ने कृतज्ञता भी व्यक्त की।
जिला कलेक्टर ने जनसुनवाई के दौरान निर्देश दिये कि खाद्य सुरक्षा अधिनियम में शामिल सरकारी कार्मिक या अन्य अपात्र लोगों के नाम काटकर इनके विरूद्ध कानूनी कार्यवाही सुनिश्चित करें।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Sawai Madhopur Panchayat Elections Bamanwas-Bonli in the third phase, Sawai Madhopur-Gangapur in the fourth phase

सवाई माधोपुर पंचायत चुनाव: बामनवास-बौंली तीसरे चरण में, सवाई माधोपुर-गंगापुर चौथे चरण में

सवाई माधोपुर: राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान (State Election Commission of Rajasthan) द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं (Panchayati …

The full schedule for the Rajasthan Panchayat elections has been released check when voting will take place in your area Vikalp Times

इंतजार खत्म! राजस्थान पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल जारी, देखें आपके यहाँ कब होगी वोटिंग

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव (Panchayati Raj Election – 2026) को …

Transfer of 10 RAS and 15 APO officers Major administrative reshuffle in Rajasthan before panchayat election vikalp times

10 RAS APO, 15 का ट्रांसफर: आचार संहिता से पहले राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

जयपुर: पंचायतीराज चुनावों (Panchayati Raj Election) की आचार संहिता (Aachar Sanhita) लागू होने से ठीक पहले …

Elderly woman Sawai Madhopur Silver anklet Police Vikalp Times

सवाई माधोपुर में बुजुर्ग महिला से लू_ट, पैर से चांदी का कड़ा काटकर भागे बदमाश

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के कुंडेरा (kundera) थाना क्षेत्र के शेरपुर (Sherpur) गांव के …

Major news regarding petrol and diesel New export duty rates come into effect today 1 oct 26 Vikalp Times

पेट्रोल-डीजल से जुड़ी बड़ी खबर: आज से लागू हुई एक्सपोर्ट ड्यूटी की नई दरें

नई दिल्ली: केंद्र सरकार (Government of India) ने पेट्रोलियम उत्पादों (Petroleum Products) के निर्यात पर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !