Sunday , 7 June 2026
Breaking News

मुनव्वर राना का निधन उर्दू हिन्दी साहित्य जगत के लिए अपूर्णीय क्षति 

उर्दू भाषा के विश्व प्रसिद्ध कवि मुनव्वर राना का निधन उर्दू अदब के लिए एक अपूर्णीय क्षति है। वो बे बाकी और हक़ गोइ के शायर थे। उनकी शायरी में आम लोगों के जज़्बात, अहसासात और खयालात को बहुत खूबसूरती से उन्होंने पेश किया है। मां के हवाले से उनके शेर अमर हैं।

 

ये उद्गार आज राजकीय कला महाविद्यालय कोटा के उर्दू विभाग द्वारा मुनव्वर राना की याद में किए गए श्रद्धांजलि प्रोग्राम में कॉलेज के प्रिंसिपल प्रोफेसर रोशन भारती ने व्यक्त किए है। उर्दू विभाग के विभागाध्यक्ष मोहम्मद नईम ने मुनव्वर राना के साहित्यिक सेवाओं पर रोशनी डालते हुए कहा कि आज वो हमारे दरमियान नहीं हैं लेकिन उन का अदब हमेशा ज़िंदा रहेगा। उन्होंने कहा कि मुनव्वर राना ने न सिर्फ शायरी बल्कि गद्य में भी नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। उन की गद्य में भी शायरी की झलक मिलती है।

 

 

 

 

Condolence meet program organized on the memory of renowned poet munawwar rana in kota rajasthan

 

 

 

प्रो. नुसरत फातिमा ने उन के व्यक्तित्व पर रोशनी डालते हुए कहा कि वो दौरे जदीद के सब से बड़े शायर थे। वो बहुत मिलनसार और ज़िंदादिल इंसान थे। इसीलिए इन की शायरी में भी बेबाकी मिलती है। इस अवसर पर शोबे के उस्ताद अली रज़ा, रिसर्च स्कॉलर तरन्नुम और अफ़ज़ल ने भी मुनव्वर राना की शायरी के विभिन्न आयामों पर अपने विचार व्यक्त किए। स्नातक, स्नातकोत्तर के विद्यार्थियों ने भी अपने विचार रखे।

 

 

 

 

इस अवसर पर कला महाविद्यालय के विभिन्न संकाय सदस्य प्रो. सीमा सोरल, डॉ. दीपा चतुर्वेदी, प्रो. सीमा चतुर्वेदी, प्रो. लड्डू लाल मीणा, डॉ. रवि दत्त शर्मा, प्रो. जया शर्मा, प्रो. अंजली शर्मा, प्रो. मंजू गुप्ता, डॉ. सुप्रिया दुबे, डॉ. हिमा गुप्ता, डॉ. महावीर प्रसाद साहू, डॉ. पूनम मेनी, डॉ. रसीला, प्रो. गुंजिका दुबे, डॉ. विनीता रॉय, प्रो. वंदना शर्मा (लोक प्रशासन), सुमन गुप्ता, प्रो. विवेक शंकर, डॉ. अमिताव बासु, प्रो. राजेश बैरवा, प्रो. नीलम गोयनका आदि उपस्थित रहें। कार्यक्रम का संचालन प्रो. नुसरत फातिमा ने किया। अन्त में उर्दू विभाग के शोधार्थी मोहम्मद सोहेल ने सभी का आभार व्यक्त किया।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

JEE Advanced 2026 exam result declared Vikalp Times

कोटा ने फिर लहराया परचम, JEE Advanced में शुभम देशभर में प्रथम

पढ़ाई के साथ खेल भी, जानिए कैसे शुभम और कबीर बने देश के टॉपर कोटा: …

Mansi Sharma shines at the national level, now a college topper and architect Jaipur Vikalp Times

राष्ट्रीय स्तर पर चमकी मानसी शर्मा, अब बनीं कॉलेज टॉपर और आर्किटेक्ट

सवाई माधोपुर/जयपुर: जयपुर (Jaipur) की होनहार छात्रा मानसी शर्मा ने आयोजन स्कूल ऑफ आर्किटेक्चर (Aayojan …

ACB action on traffic officer in baran 31 May 26 Vikalp Times

ट्रैफिक इंचार्ज की खुली पोल! 7 हजार लेते ही पहुंच गई ACB

बारां: (Baran) में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने रविवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए यातायात …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !