Sunday , 7 June 2026
Breaking News

शिवाड़ के खबर नवीस अशोक शर्मा के असामयिक निधन पर जताया शोक

इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट (आई एफ डब्ल्यू जे) उपखण्ड चौथ का बरवाड़ा के सचिव एवं भास्कर के शिवाड़ स्ट्रिंगर (संवाददाता) सवाई माधोपुर निवासी अशोक शर्मा का सोमवार को असामयिक निधन हो गया। शर्मा के निधन पर आईएफडब्ल्यूजे जिला एवं उपखण्ड चौथ का बरवाड़ा में शोक की लहर दौड़ गई। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष उपेन्द्र सिंह राठौड़, सवाई माधोपुर जिलाध्यक्ष राजेश शर्मा, उपखण्ड अध्यक्ष एडवोकेट अजय शेखर दवे सहित संगठन के सदस्यों ने गहरी संवेदना प्रकट करते हुए ईश्वर से उनकी आत्म शांति की कामना की है। मिली जानकारी के अनुसार अशोक शर्मा व उनकी माताजी की तबियत खराब होने पर रविवार को उन्हें सामान्य चिकित्सालय में भर्ती कराया था इस दौरान वे जांच में कोरोना पोजिटिव भी आए बताए। सूत्रों के अनुसार सोमवार को सुबह इलाज के दौरान खबर नवीस शर्मा की माताजी ने दम तोड़ दिया व शर्मा की हालत गम्भीर होने पर उन्हें जयपुर के लिए रैफर कर दिया लेकिन जयपुर पहुँचने से पहले ही उन्होंने रास्ते में दम तोड़ दिया।

Condolences on the untimely demise of journalist Ashok Sharma

खबर नवीस के असामयिक निधन का समाचार सुनते ही पत्रकारों में शोक की लहर दौड़ गई जिस किसी ने भी युवा खबर नवीस के असामयिक निधन का समाचार सुना लोग शोक संतप्त हो उठे। जिले के आईएफडब्ल्यूजे के अन्य उपखंड संगठनों से जुड़े सदस्यों ने भी युवा खबर नवीस के निधन पर गहरा शोक जता परिजनों को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से कामना की है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

Supreme Court said on NEET paper leak NTA did not learn from previous incidents

सुप्रीम कोर्ट की फटकार, बार-बार पेपर लीक क्यों नहीं रोक पा रही NTA?

नई दिल्ली: नीट पेपर लीक (NEET Paper Leak) मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !