Sunday , 7 June 2026
Breaking News

रामगढ़ से कांग्रेस विधायक जुबेर खान का निधन

अलवर: राजस्थान में कांग्रेस विधायक जुबेर खान का आज शनिवार को निधन हो गया है। जूबेर खान ने आज सुबह 5 बजकर 50 मिनट पर अपने फार्म हाउस पर अंतिम सांस ली। जूबेर खान राजस्थान के अलवर के रामगढ़ कांग्रेस पार्टी के विधायक थे। जुबेर खान पिछले डेढ़ साल से बीमार चल रहे थे। 15 दिन पहले ही डॉक्टर्स ने जवाब दे दिया था। आज शनिवार की ही शाम 5 बजे उन्हें सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा। जुबेर खान का जन्म 1 अगस्त 1962 को हुआ था।

 

 

Congress MLA from Alwar Ramgarh Zubair Khan passes away

 

 

वे राजस्थान कांग्रेस के मजबूत और कद्दावर नेता थे। जूबेर चार बार विधायक रह हैं। जुबेर खान साल 2018 में मेवात विकास बोर्ड के अध्यक्ष भी चुने गए थे। इसलिए उन्होंने अपनी पत्नी साफिया जूबेर को चुनाव लड़ाया था, जिसमें साफिया को 11 हजार से अधिक मतों से जीत हासिल हुई थी। हालांकि, साल 2023 में खुद जुबैर ने कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा। उन्हें 20 हजार से अधिक मतों से जीत मिली थी लेकिन उनकी तबीयत तभी खराब बताई जा रही थी। जुबैर राजस्थान कांग्रेस में अपना बड़ा कद रखते थे। उनको संगठन में कई जिम्मेदारी मिल चुकी हैं। जुबैर खान जामिया मिलिया इस्लामिया के छात्रसंघ अध्यक्ष भी रह चुके हैं।

 

जूबेर खान का कुछ ऐसा रहा विधानसभा का सफर:

जुबैर खान साल 1990, 1993 और 2003 में कांग्रेस के टिकट पर विधानसभा पहुंचे थे। वहीं, साल 1998, 2008 और 2013 में कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़े, लेकिन भाजपा के ज्ञानदेव आहूजा ने उन्हें हरा दिया था। जुबैर अलवर जिले में कांग्रेस के मजबूत स्तंभ थे। 61 साल की उम्र तक उन्होंने कांग्रेस में एनएसयूआई से लेकर कांग्रेस में राष्ट्रीय सचिव तक सफर तय किया है। यूपी में उन्हें बड़ी जिम्मेदारी भी दी गई थी।

 

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

JEE Advanced 2026 exam result declared Vikalp Times

कोटा ने फिर लहराया परचम, JEE Advanced में शुभम देशभर में प्रथम

पढ़ाई के साथ खेल भी, जानिए कैसे शुभम और कबीर बने देश के टॉपर कोटा: …

Mansi Sharma shines at the national level, now a college topper and architect Jaipur Vikalp Times

राष्ट्रीय स्तर पर चमकी मानसी शर्मा, अब बनीं कॉलेज टॉपर और आर्किटेक्ट

सवाई माधोपुर/जयपुर: जयपुर (Jaipur) की होनहार छात्रा मानसी शर्मा ने आयोजन स्कूल ऑफ आर्किटेक्चर (Aayojan …

ACB action on traffic officer in baran 31 May 26 Vikalp Times

ट्रैफिक इंचार्ज की खुली पोल! 7 हजार लेते ही पहुंच गई ACB

बारां: (Baran) में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने रविवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए यातायात …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !