Tuesday , 20 October 2026
Breaking News

कांग्रेसियों ने मनाई प्रधानमंत्री पंडित नेहरु की पुण्यतिथि, प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी श्रद्धांजलि

कांग्रेस के इंदिरा कॉलोनी स्थित कार्यालय पर कांग्रेसियों द्वारा पं. जवाहर लाल नेहरु की पुण्यतिथि मनाई गई। सर्व प्रथम जिला कांग्रेस के महामंत्री हरिमोहन शर्मा ने नेहरु के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। ब्लाक कांग्रेस कमेटी सवाई माधोपुर के अध्यक्ष अनिल वर्धमान ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की।

 

ब्लाक कांग्रेस के महासचिव व वार्ड पार्षद संजय गौतम ने जानकारी देते हुए बताया कि पं. नेहरु की पुण्यतिथि पर बोलते हुए ब्लाक अध्यक्ष अनिल वर्धमान ने कहा कि आज पं. जवाहरलाल नेहरु की पुण्यतिथि है। स्वतंत्रता के बाद उन्हें 1947 में पहले प्रधानमंत्री के रुप मे चुना गया जो अपने जीवन के अन्तिम समय तक देश के प्रधानमंत्री रहे। देश की आजादी में उनका अहम योगदान है। उन्हें महात्मा गांधी के उत्तराधिकारी के रुप में देखा जाता था।

 

Congressmen celebrated the death anniversary of Prime Minister Pandit Jawahar Lal Nehru

 

उन्होंने विविध संस्कृति भाषा और धर्मवाली आबादी को एकजुट करने की चुनौतियों को संभाला। सतीष श्रीवास्तव ने कहा कि 17 साल के नेतृत्व के दोरान उन्होंने समाजवाद, धर्म निरपेक्षता लोकतान्त्रिक सरकार को बढ़ावा दिया। ओम सेन ने कहा कि जिस देश में सुई तक नही बनती थी ,नेहरु जी ने औधोगिकरण को बढ़ावा दिया। 27 मई 1964 को दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया।

 

इसके अतिरिक्त कांग्रेस प्रवक्ता लक्ष्मीकुमार शर्मा, किसान नेता गिर्राज सिंह गूर्जर, पार्षद संजय गौतम, पुरुषोतम जोलिया, बृजमोहन सिसोदिया, दशरथ सिंह मीना, अब्दुल गफूर, सुरेन्द्र नाटानी, राजेश पहाडिया, भजनलाल, अजय कुमार, मस्तराम, हरीश माहेश्वरी, राजेश कंवरिया आदि ने अपने-अपने विचार व्यक्त किए। अन्त में सभी कांग्रसियों ने नेहरु को श्रद्धांजलि अर्पित की।

पीजी कॉलेज में मनाई प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि 

इसी प्रकार शहीद कैप्टन रिपुदमन सिंह राजकीय महाविद्यालय सवाई माधोपुर में भारत के प्रथम प्रधानमंत्री स्वर्गीय पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि के अवसर पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. गोपाल सिंह ने बताया कि नेहरू जी आधुनिक भारत के निर्माता एवं बहु-आयामी व्यक्तित्व के धनी हैं। पंडित जवाहरलाल नेहरू ने लोकतांत्रिक परंपराओं को मजबूत किया और विभिन्न योजनाओं के माध्यम से देश की अर्थव्यवस्था को सुचारू किया। पुष्पांजलि कार्यक्रम में महाविद्यालय के संकाय सदस्य रामलाल बैरवा, प्रो. एसपी नापित, प्रो. डीआर मीना, मल्लू राम मीना, प्रो. हनुमान प्रसाद मीना, राजेन्द्र प्रसाद राजौरा, विनायक लोदवाल, डॉ. अमरनाथ अग्रवाल, मीठा लाल मीना, राकेश मीना, डॉ. लखपत मीना एवं डॉ. प्रेम सोनवाल भी उपस्थित रहे।

 

AL Bayan Public School Sawai Madhopur

 

अब सवाई माधोपुर में भी कोटा का अल बयान पब्लिक स्कूल

सवाई माधोपुर जिला मुख्यालय पर जल्द खुलने जा रहा है कोटा का अल बयान पब्लिक स्कूल।

AL Bayan Public School Sawai Madhopur
(A Franchisee Of ABPS, KOTA)

Admission Open 2023-2024

PLAYGROUP । NURSERY । LKG । UKG

Add – Behind Aakashwani, Masjid Gali, Sawai Madhopur

For More Information – 7340375065 । 9530208000

About Vikalp Times Desk

Check Also

Sawai Madhopur Panchayat Elections Bamanwas-Bonli in the third phase, Sawai Madhopur-Gangapur in the fourth phase

सवाई माधोपुर पंचायत चुनाव: बामनवास-बौंली तीसरे चरण में, सवाई माधोपुर-गंगापुर चौथे चरण में

सवाई माधोपुर: राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान (State Election Commission of Rajasthan) द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं (Panchayati …

The full schedule for the Rajasthan Panchayat elections has been released check when voting will take place in your area Vikalp Times

इंतजार खत्म! राजस्थान पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल जारी, देखें आपके यहाँ कब होगी वोटिंग

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव (Panchayati Raj Election – 2026) को …

Transfer of 10 RAS and 15 APO officers Major administrative reshuffle in Rajasthan before panchayat election vikalp times

10 RAS APO, 15 का ट्रांसफर: आचार संहिता से पहले राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

जयपुर: पंचायतीराज चुनावों (Panchayati Raj Election) की आचार संहिता (Aachar Sanhita) लागू होने से ठीक पहले …

Elderly woman Sawai Madhopur Silver anklet Police Vikalp Times

सवाई माधोपुर में बुजुर्ग महिला से लू_ट, पैर से चांदी का कड़ा काटकर भागे बदमाश

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के कुंडेरा (kundera) थाना क्षेत्र के शेरपुर (Sherpur) गांव के …

Major news regarding petrol and diesel New export duty rates come into effect today 1 oct 26 Vikalp Times

पेट्रोल-डीजल से जुड़ी बड़ी खबर: आज से लागू हुई एक्सपोर्ट ड्यूटी की नई दरें

नई दिल्ली: केंद्र सरकार (Government of India) ने पेट्रोलियम उत्पादों (Petroleum Products) के निर्यात पर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !