Thursday , 23 April 2026
Breaking News

सवाई माधोपुर में कांग्रेसियों का आयकर विभाग के विरोध में प्रदर्शन 

राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी सवाई माधोपुर द्वारा कांग्रेस पार्टी को आयकर विभाग की ओर से 1823 करोड़ रुपये टैक्स जमा कराने के नोटिस के विरोध में जिला मुख्यालय सवाई माधोपुर पर विरोध प्रदर्शन  किया गया। प्रदर्शन से पहले कांग्रेस कार्यालय पर बैठक संपन्न हुई। बैठक को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व महामंत्री हरिमोहन शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार के इशारे पर आयकर विभाग का लोकतंत्र पर यह गंभाीर हमला है। यह लोकतंत्र का चीर हरण है। राजनैतिक दलों के आयकर से छूट के बाबजूद कांग्रेस को भेजा गया नोटिस भाजपा सरकार की तानाशाही व लोकतंत्र की हत्या है। ऐसे नोटिसों से कांग्रेस डरने वाली नहीं है पूरी ताकत से चुनाव लड़ेगी।

 

Congressmen protest against Income Tax Department in Sawai Madhopur

 

जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गिर्राज सिंह गूर्जर ने आयकर विभाग पर डबल स्टैन्डर्ड का आरोप लगाते हुए कहा कि जिन मापदंडो के आधार पर कांग्रेस को जुर्माने का नोटिस दिया है।।उन्ही के आधार पर भारतीय जनता पार्टी से 4600 करोड़ से अधिक के भुगतान की मांग करनी चाहिए। लोकसभा चुनाव से पहले कर आतंकवाद (टैक्स टेरेरिज्म) के जरिए विपक्ष पर हमला किया जा रहा है। कांग्रेस के खिलाफ यह अलोकतांत्रिक कार्यवाही की जा रही है। इसके अतिरिक्त वरिष्ठ कांग्रेसी लक्ष्मीकुमार शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष अनिल वर्धमान, इन्द्रजीत दुबे, ब्लॉक महामंत्री व वार्ड पार्षद संजय गौतम, बृजमोहन सिसोदिया, अब्दुल गफूर, प्यारेलाल शर्मा, वीपीसिंह, सतीष श्रीवास्तव, अजय शर्मा, हरीश माहेश्वरी, आरपी मीना ,साबुदीन, भजनलाल बैरवा आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

About Vikalp Times Desk

Check Also

New 'king' of the jungle Cheetah KP-3 sets up camp in Shergarh Wildlife Sanctuary

जंगल में नया ‘राजा’? चीता KP-3 ने शेरगढ़ में जमाया डेरा, 2 खरगोशों का किया शि*कार

कोटा: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) से निकलकर बारां …

Sawai madhopur acb action on nadoti sdm Kajal Meena Karuali News 17 April 26

1 लाख मांगे, 60 हजार में पकड़ी गई SDM काजल मीणा, ACB ने ऐसे बिछाया जाल

करौली: करौली जिले के नादौती में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। सवाई …

lecturer suspended dowry kundera police Husband wife sawai madhopur news

पत्नी की शिकायत पड़ी भारी, दहेज लेने के आरोप लेक्चरर सस्पेंड

सवाई माधोपुर: राजस्थान के शिक्षा विभाग ने दहेज लेने के आरोप में एक लेक्चरर को …

Unique initiative by Sawai Madhopur SP Jyeshtha maitrei police personnel will now be able to celebrate special days with their families.

एसपी ज्येष्ठा मैत्रेयी की अनूठी पहल, पुलिसकर्मी अब परिवार के साथ मना सकेंगे खास दिन

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) में पुलिसकर्मियों के लिए एक सकारात्मक और मानवीय पहल …

Tragic incident in district hospital Sawai Madhopur Pregnant Woman New Born Baby 14 April 26

जिला अस्पताल में दर्दनाक घटना, प्रसूता और नवजात की मौ*त, डॉक्टरों पर लापरवाही के आरोप

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) के जिला अस्पताल के जच्चा-बच्चा वार्ड में प्रसूता और …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !