Sunday , 7 June 2026
Breaking News

कोरोना योद्धाओं का किया सम्मान

9 से 15 अगस्त तक आयोजित हो रहे अगस्त क्रांति सप्ताह के तहत गुरूवार को उपखण्ड मुख्यालयों पर आयोजित कार्यक्रमों में डॉक्टर, नर्स, पुलिसकर्मी आंगनवाडी कार्यकर्ता, कोरोना ड्यूटी में लगे शिक्षकों आदि कोरोना योद्धाओं को सम्मानित किया गया। सफाईकर्मी कोरोना योद्धाओं को 11 अगस्त को सम्मानित किया जा चुका है।

Corona warriors honored in Sawai Madhopur

इस अवसर पर महात्मा गांधी के जीवन और दर्शन, अगस्त क्रांति का महत्व, राष्ट्रपिता के 150वें जयन्ती वर्ष पर आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों पर प्रकाश डाला गया। वक्ताओं ने कोरोना से लड़ने में स्वास्थ्यकर्मियों और पुलिसकर्मियों के योगदान, बापू के दर्शन में कमजोर वर्गों की सेवा के महत्व और परिणाम पर भी जानकारी दी। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कोरोना योद्धाओं की भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि कोरोना योद्धाओं के योगदान का ही परिणाम है कि जिले में कोरोना का संक्रमण पूरी तरह से काबू में है। सभी जगह कोरोना गाइडलाइन पालना की उपस्थित लोगों को शपथ भी दिलवाई गयी।
गंगापुर सिटी में आयोजित कार्यक्रम में एसडीएम अनिल चौधरी, बौंली में एसडीएम राजेश मीणा, मलारना डूंगर में रघुनाथ, चौथ का बरवाड़ा में एसडीएम दामोदर सिंह, खण्डार में एसडीएम सुनील जंघीनिया, बामनवास में एसडीएम बद्रीलाल मीणा ने कार्यक्रमों की अध्यक्षता की। वजीरपुर एसडीएम वर्षा मीणा ने बताया कि वजीरपुर के कोरोना योद्धाओं को गंगापुर सिटी में आयोजित कार्यक्रम में सम्मानित किया गया। इस मौके पर विकास अधिकारी, तहसीलदार एवं अन्य विभागीय अधिकारी भी उपस्थित रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Advisory issued for cow shelters to protect them from rising heat and heat wave in sawai madhopur Vikalp Times

बढ़ती गर्मी और लू से बचाने के लिए गौशालाओं हेतु एडवाइजरी जारी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले में बढ़ती गर्मी (Extreme Heat) और लू (Heat Wave) के …

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !