Wednesday , 21 October 2026
Breaking News

पर्यटकों की सुविधा के लिए किले में लगाए कल्चर साईन बोर्ड : जिला कलेक्टर

रणथम्भौर दुर्ग में चल रहे जीर्णोद्वार कार्यों का आज बुधवार को जिला कलेक्टर डॉ. खुशाल यादव ने सहायक निदेशक पर्यटन मधुसूदन सिंह, भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के अधिकारियों एवं इन्टेक कन्वीनर के साथ औचक निरीक्षण किया। जिला कलेक्टर ने कहा कि किले में चल रहे जीर्णोद्वार कार्य पुरातत्व विभाग के नियमानुसार गुणवत्तायुक्त रूप से कराए जाए। इस दौरान उन्होंने पुरातत्व विभाग द्वारा विगत पांच वर्षो में किए गए कार्यो की जानकारी प्राप्त कर वित्तीय वर्ष 2024-25 में विभाग द्वारा प्रस्तावित कार्यो के संबंध में संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने रणथम्भौर दुर्ग आने वाले पर्यटकों एवं त्रिनेत्र गणेश मंदिर के दर्शनार्थियों को पेयजल, शौचालयों की मूलभूत सुविधाए उपलब्ध करवाने के साथ-साथ किले में स्थित प्याऊओं, शौचालयों किले से संबंधित जानकारी आमजन को मिले इसके लिए कल्चर नोटिस बोर्ड (सीएनबी), साईनेज इत्यादि लगवाने के निर्देश पुरातत्व विभाग के अधिकारी को दिए।

 

 

उन्होंने कहा कि किले में लगे विभिन्न ताम्रपत्रों एवं शिलालेखों को अंग्रेजी-हिन्दी में अनुवाद कराकर उन्हें सदृश्य स्थानों जहां शिलालेख व ताम्रपत्र मिले वहीं उनके अनुदित कल्चर नोटिस बोर्ड लगाए जाए। उन्होंने पर्यटकों को आकृर्षित करने के लिए प्रमुख 5 स्थानों पर व्यू पॉइन्ट्स बनाने के निर्देश भी दिए। इसके साथ-साथ उन्होंने विभागीय वेबसाईट जिस पर किले से संबंधित जानकारी उपलब्ध है उसका भी अंकित विभिन्न स्थानों पर करने के निर्देश पुरातत्व विभाग के अधिकारियों को दिए है।

 

 

Cultural sign boards should be installed in the fort for the convenience of tourists-District Collector

 

उन्होंने कहा कि किले में स्थित त्रिनेत्र गणेश मंदिर के विकास हेतु राज्य सरकार ने इस वित्तीय वर्ष के बजट में घोषणा की है। उसके ध्यान में रखते हुए किले में प्लास्टिक पर पूर्णतय प्रबंधित करने एवं नियमित रूप से साफ-सफाई करवाने के निर्देश भी पुरातत्व विभाग एवं मंदिर ट्रस्ट को दिए है। उन्होंने कहा कि किले में कोई व्यक्ति अपना नाम, मोबाइल नम्बर लिखकर किले को बदरंग करेगा या नुकसान पहुंचाएगा उसके खिलाफ राजस्थान सम्पत्ति विरूपण निवारण (संशोधन) अधिनियम, 2015 के तहत सख्त कार्यवाही की जाएगी।

 

इस दौरान उन्होंने त्रिनेत्र गणेश मंदिर की ओर जाने वाले रास्तों पर विकास कार्यो में गति लाने के साथ-साथ मंदिर प्रांगण में स्थित दुकानदारों को उनकी दुकाने व्यवस्थित रखने एवं दुकानों में एकरूपता लाने के निर्देश भी संबंधित को दिए। इस दौरान उन्होंने स्मारकों, बादल महल, लक्ष्मीनारायण मंदिर, पचौरी महल, हम्मीर महल, सिंगजी की हवेली आदि का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का देखा। इस दौरान उप निदेशक सूचना एवं जनसम्पर्क हेमन्त सिंह, पुरातत्व विभाग के सहायक अधीक्षक सुरेश कुमार, वरिष्ठ संरक्षक सहायक महेन्द्र कुमार, सुरेन्द्र कुमार आदि उपस्थित रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Sawai Madhopur Panchayat Elections Bamanwas-Bonli in the third phase, Sawai Madhopur-Gangapur in the fourth phase

सवाई माधोपुर पंचायत चुनाव: बामनवास-बौंली तीसरे चरण में, सवाई माधोपुर-गंगापुर चौथे चरण में

सवाई माधोपुर: राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान (State Election Commission of Rajasthan) द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं (Panchayati …

The full schedule for the Rajasthan Panchayat elections has been released check when voting will take place in your area Vikalp Times

इंतजार खत्म! राजस्थान पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल जारी, देखें आपके यहाँ कब होगी वोटिंग

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव (Panchayati Raj Election – 2026) को …

Transfer of 10 RAS and 15 APO officers Major administrative reshuffle in Rajasthan before panchayat election vikalp times

10 RAS APO, 15 का ट्रांसफर: आचार संहिता से पहले राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

जयपुर: पंचायतीराज चुनावों (Panchayati Raj Election) की आचार संहिता (Aachar Sanhita) लागू होने से ठीक पहले …

Elderly woman Sawai Madhopur Silver anklet Police Vikalp Times

सवाई माधोपुर में बुजुर्ग महिला से लू_ट, पैर से चांदी का कड़ा काटकर भागे बदमाश

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के कुंडेरा (kundera) थाना क्षेत्र के शेरपुर (Sherpur) गांव के …

Major news regarding petrol and diesel New export duty rates come into effect today 1 oct 26 Vikalp Times

पेट्रोल-डीजल से जुड़ी बड़ी खबर: आज से लागू हुई एक्सपोर्ट ड्यूटी की नई दरें

नई दिल्ली: केंद्र सरकार (Government of India) ने पेट्रोलियम उत्पादों (Petroleum Products) के निर्यात पर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !