Tuesday , 9 June 2026
Breaking News

दाल सप्लाईकर्ता ने महिला पर्यवेक्षक को दी धमकी

बामनवास में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा गर्भवती धात्री तथा शिशुओं को पोषाहार स्वरूप वितरित की जाने वाली चने की दाल अवधि पार होने के बावजूद वितरण के लिए आंगनबाड़ी केंद्रों पर सप्लाई की जा रही है। जानकारी के अनुसार अवधि पार दाल की सप्लाई नहीं करने की बात पर सप्लाईकर्ता द्वारा आंगनवाड़ी महिला पर्यवेक्षक को ही स्थानांतरण की धमकी तथा बदतमीजी से पेश आने का एक ऑडियो क्षेत्र के सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। सच्चाई जानने के लिए मीडिया ने पर्यवेक्षक मीना सोनी से इस बारे में बात की तो उन्होंने बताया कि लगभग एक वर्ष से ब्लॉक के सभी सेक्टर्स के आंगनबाड़ी केंद्रों पर गर्भवती, धात्री तथा शिशुओं के पोषाहार के लिए चने की दाल का वितरण किया जा रहा है। पूर्व में यह कार्य राशन डीलरों के के माध्यम से करवाया जाता था, इस महीने से सप्लाईकर्ता द्वारा सीधे ही आंगनबाड़ी केंद्रों पर दाल पहुंचाई जा रही है। किंतु सप्लाईकर्ता द्वारा आंगनवाड़ी केंद्रों पर पहुंचाई गई कुछ दाल पूर्णतया अवधि पार हो चुकी है।

Dal supplier threatened female supervisor in bamanwas Sawai madhopur

कई थैलियों के खोलने पर देखा गया कि दाल में फफूंद लग चुकी थी तथा वह पूरी तरह खराब हो चुकी थी। पर्यवेक्षक ने इस बारे में जब सप्लाईकर्ता से बात की तो उन्होंने सीधे ही पर्यवेक्षक को धमकी दे डाली तथा कहा कि ज्यादा नेतागिरी करने की कोशिश की तो 3 दिनों में ही ट्रांसफर करवा दूंगा। तुम ही ज्यादा होशियार बन रही हो क्या। धमकी में उसने पर्यवेक्षक से अभद्र भाषा का भी प्रयोग किया। मामले को लेकर पर्यवेक्षक मीना सोनी ने सप्लाईकर्ता की शिकायत विभागीय उच्चाधिकारियों से कर संबंधित के खिलाफ तुरंत कार्यवाही करने की गुजारिश की है। मीडिया के द्वारा सीडीपीओ से बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि अवधिपार दाल किसी की सूरत पर वितरण नहीं की जाएगी।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Sawai madhopur police big action cyber 03 June 26 Vikalp Times

ऑनलाइन ठगी करने वालों पर टूटा पुलिस का कहर, 130 ठग गिरफ्तार

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur पुलिस (Police) ने ‘म्यूल हंटर अभियान’ के तहत साइबर अपराधियों के …

Advisory issued for cow shelters to protect them from rising heat and heat wave in sawai madhopur Vikalp Times

बढ़ती गर्मी और लू से बचाने के लिए गौशालाओं हेतु एडवाइजरी जारी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले में बढ़ती गर्मी (Extreme Heat) और लू (Heat Wave) के …

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !