Sunday , 6 September 2026
Breaking News

1 अप्रैल, 2019 से पूर्व पंजीकृत पुराने वाहनों पर एचएसआरपी लगाने की समय सीमा निर्धारित

परिवहन एवं सड़क सुरक्षा विभाग जयपुर राजस्थान के आदेशानुसार 1 अप्रैल, 2019 से पूर्व पंजीकृत पुराने वाहनों पर तीसरे पंजीकरण चिन्ह सहित उच्च सुरक्षा पंजीकरण प्लेट लगाए जाने की प्रक्रिया निर्धारित की गई है। जिला परिवहन अधिकारी सवाई माधोपुर पून्याराम मीना ने वाहन स्वामियों को सूचित किया है कि उच्च सुरक्षा पंजीकरण प्लेट के आवेदन की सुविधा परिवहन एवं सड़क सुरक्षा विभाग की वेबसाइट https://transport.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध है जिस पर उपलब्ध लिंक www.siam.in के माध्यम से भारतीय ऑटोमोबाइल मैनुफैक्चर्स सोसायटी की वेबसाइट पर जाने से संबंधित जिले वाहन की श्रेणी एवं डीलर का चयन कर उच्च सुरक्षा पंजीकरण प्लेट लगवाने के लिए स्लॉट बुक किया जा सकेगा। अधिक जानकारी विभागीय वेबसाईट पर उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि 1 अप्रैल, 2019 से पूर्व पंजीकृत समस्त वाहनों पर उच्च सुरक्षा पंजीकरण प्लेट लगाए जाने की समय सीमा निर्धारित है।

 

Deadline set for imposing HSRP on old vehicles registered before April 1, 2019

 

ऐसे वाहन जिनके पंजीयन क्रमांक का अंतिम अंक 5 अथवा 6 है उनमें 30 अप्रैल, 2024 तक, जिन वाहनों के पंजीयन क्रमांक का अंतिम अंक 7 अथवा 8 है उनमें 31 मई, 2024 तक एवं जिन वाहनों में पंजीयन क्रमांक का अंतिम अंक 9 अथवा 0 है उनमें वाहनों में 30 जून, 2024 तक उच्च सुरक्षा पंजीकरण प्लेट (एचएसआरपी) लगाने की सीमा निर्धारित की गई है। उन्होंने बताया कि उक्त तिथि के पश्चात वाहनों पर मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालान कर वाहन के विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी। एचएसआरपी ऑनलाइन करते समय वाहनस्वमाी यह ध्यान रखें की वाहन का डाटा ऑनलाईन होना चाहिए एवं वाहन की आरसी वैध हो।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Basda bonli farmer police forest Sawai Madhopur News 19 Aug 26 Vikalp Times

खेत में किसान की संदिग्ध मौ_त, श_व पर मिले का_टने के निशान

सवाई माधोपुर/बौंली: बासड़ा बने सिंह गांव में मंगलवार रात खेत की रखवाली करने गए 66 …

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

Reservation finalized for 6 local bodies in Sawai Madhopur district Vikalp Times

सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …

Journalist Rajesh Goyal honored at the Independence Day celebration in Sawai Madhopur Vikalp Times

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित

सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …

What happened suddenly before the Panchayati Raj elections The lottery was postponed Vikalp Times

पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !