Sunday , 7 June 2026
Breaking News

विकसित भारत संकल्प यात्रा: गांव-गांव ढाणी-ढाणी तक पहुंची केन्द्र सरकार की योजनाएं

भारत सरकार की योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन, योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक पहुंचाने, योजनाओं की जानकारी जन-जन तक पहुंचाने एवं योजनाओं के निर्धारित लक्ष्य प्राप्ति के लिए विकसित भारत संकल्प यात्रा जारी है।
ग्राम मुख्य कार्यकारी अधिकारी मुरलीधर प्रतिहार ने बताया कि आज शुक्रवार को पंचायत समिति सवाई माधोपुर की ग्राम पंचायत मैनपुरा, खण्डार की दोलतपुरा एवं पाली, चौथ का बरवाड़ा की शिवाड़ एवं ईसरदा, बौंली की हिन्दुपुरा एवं हथडोली में विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविरों का आयोजन किया गया।

 

जागरूकता वैन द्वारा केन्द्र सरकार की योजनाओं का प्रचार-प्रसार कर आमजन को जागरूक कर विभिन्न विभागों द्वारा हेल्प डेस्क पर योजनाओं में पात्र व्यक्तियों का रजिस्ट्रेशन किया जा रहा है। इस दौरान शिवाड़ ग्राम पंचायत में शम्भ्यूदयाल मिर्श्रा के खेत पर ड्रोन द्वारा नैनो फर्टिलाइजर छिड़काव का प्रदर्शन कर कृषकों को नैनो फर्टिलाइर का उपयोग करने के लिए जागरूक किया गया साथ ही कृषि विभाग के अधिकारियों द्वारा किसानों को जैविक खेती के प्रयोग तथा इसके लाभ के बारे में जानकारी दी गई। यात्रा के दौरान इन ग्राम पंचायतों में विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान मेरी कहानी-मेरी जुबानी के तहत विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों ने केन्द्र सरकार की योजनाओं से जुड़े अनुभव साझा करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व केन्द्र सरकार का आभार जताया।

 

Developed India Sankalp Yatra- Central government schemes reach every village and every village

 

विकसित भारत बनाने के संकल्प की दिलाई शपथ:- यात्रा के दौरान ग्राम पंचायतों में आयोजित शिविर में उपखण्ड अधिकारियों द्वारा ग्रामीणों को विकसित भारत बनाने की संकल्प की शपथ दिलाते हुए योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई।

 

योजनाओं से ग्रामीणों को किया लाभांवित:- कार्यक्रम में ग्रामीणों को आयुष्मान भारत कार्ड, मनरेगा जॉब कार्ड का वितरण करने के साथ ही प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत कनेक्शन प्रदान किए गए। वहीं चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच की जाकर उन्हें जन औषधि दवाइयों का वितरण किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों द्वारा “धरती कहे पुकार के” नाटिका का मंचन कर ग्रामीणों को पर्यावरण संरक्षण व जैविक खेती का महत्व समझाया गया। वहीं प्रश्नोत्तरी (क्विज प्रतियोगिता) एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। इस दौरान केन्द्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कार्मिकों का अतिथियों द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मान किया गया।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

Supreme Court said on NEET paper leak NTA did not learn from previous incidents

सुप्रीम कोर्ट की फटकार, बार-बार पेपर लीक क्यों नहीं रोक पा रही NTA?

नई दिल्ली: नीट पेपर लीक (NEET Paper Leak) मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !