Thursday , 23 April 2026
Breaking News

शिक्षा से ही समाज का विकास संभव – प्रभु लाल सैनी पूर्व कृषि मंत्री

शिक्षा से ही समाज में देश का विकास संभव है। यह उदगार पंच माली समाज सूरवाल के मंदिर प्रांगण में मुख्य अतिथि के पद से बोलते हुए डॉक्टर प्रभु लाल सैनी पूर्व कृषि मंत्री राजस्थान सरकार ने व्यक्त किए। सैनी ने समाज को संगठित होकर आगे बढ़ने का आव्हान किया। उन्होंने महात्मा फुले को राष्ट्रीय संत बताते हुए उनके सिद्धांतों पर चलने का आह्वान किया तथा खेती को वैज्ञानिक तरीके से करने एवं व्यापारिक क्षेत्र में आगे आने का आह्वान किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भागचंद सैनी प्रदेश उपाध्यक्ष राजस्थान माली महासभा द्वारा की गई। उन्होंने माली समाज को 12 प्रतिशत आरक्षण दिए जाने, महात्मा फुले बोर्ड का गठन करने तथा समाज के बच्चों को शिक्षा के क्षेत्र में सरकार द्वारा सुविधाएं उपलब्ध करवाने एवं सैनी छात्रावास सवाई माधोपुर के सर्वांगीण विकास के लिए भामाशाह को आगे आने पर बल दिया।

 

Development of society is possible only through education - Prabhu Lal Saini Former Agriculture Minister

 

माली समाज टोंक के पूर्व जिलाध्यक्ष बद्री भारती सरपंच ने समाज को राजनीतिक क्षेत्र में एकता के साथ आगे बढ़ने पर बल दिया। इस अवसर पर युवा जिला अध्यक्ष राजेश सैनी, आरक्षण संघर्ष समिति के अध्यक्ष घनश्याम सैनी, युवा नेता जितेंद्र सैनी, ने भी संबोधित किया। इस मौके पर घनश्याम सैनी सूरवाल, राम सहाय सैनी, गिर्राज सैनी, शंकर लाल सैनी, हरकेश सैनी एवं समाज के कई गणमान्य लोग मौजूद थे। समाज के लोगों ने अतिथियों का माला एवं साफा बंधवा कर स्वागत किया।

About Vikalp Times Desk

Check Also

New 'king' of the jungle Cheetah KP-3 sets up camp in Shergarh Wildlife Sanctuary

जंगल में नया ‘राजा’? चीता KP-3 ने शेरगढ़ में जमाया डेरा, 2 खरगोशों का किया शि*कार

कोटा: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) से निकलकर बारां …

Sawai madhopur acb action on nadoti sdm Kajal Meena Karuali News 17 April 26

1 लाख मांगे, 60 हजार में पकड़ी गई SDM काजल मीणा, ACB ने ऐसे बिछाया जाल

करौली: करौली जिले के नादौती में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। सवाई …

lecturer suspended dowry kundera police Husband wife sawai madhopur news

पत्नी की शिकायत पड़ी भारी, दहेज लेने के आरोप लेक्चरर सस्पेंड

सवाई माधोपुर: राजस्थान के शिक्षा विभाग ने दहेज लेने के आरोप में एक लेक्चरर को …

Unique initiative by Sawai Madhopur SP Jyeshtha maitrei police personnel will now be able to celebrate special days with their families.

एसपी ज्येष्ठा मैत्रेयी की अनूठी पहल, पुलिसकर्मी अब परिवार के साथ मना सकेंगे खास दिन

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) में पुलिसकर्मियों के लिए एक सकारात्मक और मानवीय पहल …

Tragic incident in district hospital Sawai Madhopur Pregnant Woman New Born Baby 14 April 26

जिला अस्पताल में दर्दनाक घटना, प्रसूता और नवजात की मौ*त, डॉक्टरों पर लापरवाही के आरोप

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) के जिला अस्पताल के जच्चा-बच्चा वार्ड में प्रसूता और …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !