Sunday , 7 June 2026
Breaking News

अनुशासित, कर्तव्यनिष्ठ और संवेदनशील प्रशासन प्राथमिकता : IAS काना राम

सवाई माधोपुर: जिला कलक्टर काना राम ने सवाई माधोपुर जिले की अंतरराष्ट्रीय ख्याति को और अधिक निखारने के लिए प्रशासन को चुस्त-दुरुस्त रखने की प्रतिबद्धधता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया में राजस्थान के इस जिले की एक विशिष्ट पहचान है, जिसे अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए विशेष प्रयास किए जाएंगे। जिला कलक्टर मंगलवार को स्थानीय मीडिया प्रतिनिधियों के साथ संवाद कर रहे थे।

 

Disciplined, conscientious and sensitive administration is the priority Sawai Madhopur Collector IAS Kana Ram

 

 

बीते सप्ताह जिले के प्रशासनिक मुखिया के रूप में कार्यग्रहण करने के बाद पहली बार आयोजित प्रेस वार्ता में काना राम ने कहा कि अनुशासित, कर्तव्यनिष्ठ और संवेदनशील प्रशासन उनकी प्राथमिकता है। उनका प्रयास होगा कि किसी भी विशेष परिस्थिति और समस्या-समाधान के लिए संबंधित अधिकारी मौके पर अवश्य पहुंचे। ऐसा होने से यथोचित गुणवत्ता और तीव्रता से समाधान संभव हो सकेगा।

 

 

 

जिला कलक्टर ने बताया कि सवाई माधोपुर जिले को प्रगति और विकास के पायदान पर पहुंचाने के लिए जिला प्रशासन, अन्य विभागों के जिला स्तरीय अधिकारियों, कार्मिकों और अन्य प्रबुद्धजनों को सामूहिक और समन्वित प्रयास करने होंगे। इसके लिए उन्होंने अधिकारियों के साथ बैठकों में फीडबैक लेने की प्रक्रिया के समानांतर जन प्रतिनिधियों, वरिष्ठजनों और पत्रकारों आदि समूहों के संवाद करने की प्रक्रिया शुरू की है। इसी कड़ी में मंगलवार को पत्रकारों के साथ वार्ता का आयोजन किया गया।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Advisory issued for cow shelters to protect them from rising heat and heat wave in sawai madhopur Vikalp Times

बढ़ती गर्मी और लू से बचाने के लिए गौशालाओं हेतु एडवाइजरी जारी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले में बढ़ती गर्मी (Extreme Heat) और लू (Heat Wave) के …

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !