Sunday , 7 June 2026
Breaking News

एसपी सुधीर चौधरी को स्थानांतरण पर कलेक्टर व जिला स्तरीय अधिकारियों ने दी भावभीनी विदाई

पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी का सवाई माधोपुर से राजसमंद स्थानांतरण होने पर आज मंगलवार को कलेक्टर कक्ष में कलेक्टर राजेन्द्र किशन सहित पुलिस और प्रशासन के जिला स्तरीय अधिकारियों ने विदाई दी। इस मौके पर कलेक्टर राजेन्द्र किशन ने पुलिस अधीक्षक के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उनके कार्यकाल में अपराध रोकने एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए की गई मेहनत की सराहना की। उन्होंने पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी के दो वर्ष के जिले के कार्यकाल को सराहनीय बताते हुए उनकी कार्य के प्रति ललक और सीखने की प्रवृत्ति को सराहा। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने कर्तव्यों का पालन पूरी ईमानदारी से करना चाहिए। विदाई के मौके पर कलेक्टर ने पुलिस अधीक्षक को साफा बंधवाया और स्मृति चिन्ह तथा बुके भेंट किया।

District Collector and district level officers bid farewell on the transfer of SP Sudhir Chaudhary 3

इस अवसर पर एडीएम डॉ. सूरज सिंह नेगी, सीईओ जिला परिषद रामस्वरूप चौहान, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हिमांशु शर्मा, डीएफओ रणथंभौर फोरेस्ट महेन्द्र शर्मा, डीएफओ सामाजिक वानिकी जयराम पांडे, एसडीएम सवाई माधोपुर कपिल शर्मा, एसडीएम बामनवास बद्रीनारायण मीना, जिला परिवहन अधिकारी दयाशंकर गुप्ता, एसई पीएचईडी सीताराम मीना, पीआरओ सुरेश गुप्ता, तहसीलदार सवाई माधोपुर प्रीति मीना, पुलिस उपाधीक्षक नारायण तिवाड़ी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे। अधिकारियों ने भी पुलिस अधीक्षक को बुके भेंट कर स्थानांतरण पर विदाई दी।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

Supreme Court said on NEET paper leak NTA did not learn from previous incidents

सुप्रीम कोर्ट की फटकार, बार-बार पेपर लीक क्यों नहीं रोक पा रही NTA?

नई दिल्ली: नीट पेपर लीक (NEET Paper Leak) मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !