Wednesday , 21 October 2026
Breaking News

जिला कलेक्टर ने किया गंगापुर सिटी के विभिन्न कार्यालयों का औचक निरीक्षण

जिला कलेक्टर सुरेश कुमार ओला ने आज बुधवार को गंगापुर सिटी के विभिन्न सरकारी कार्यालयों, चिकित्सालय आदि का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा सफाई व्यवस्था में खामी पाये जाने पर नगर परिषद के दोनों सफाई प्रभारियों को नोटिस देने तथा 14 दिवस में सुधार नहीं आने पर इनके विरूद्ध कठोर कार्रवाई करने के निर्देश दिये। कलेक्टर ने वजीरपुर पुलिस थाने के औचक निरीक्षण में साफ-सफाई की आदर्श व्यवस्था मिलने पर एसएचओ की प्रशंषा की। उन्होंने वजीरपुर एसडीएम कार्यालय निरीक्षण के दौरान विभिन्न अनुभागों की फाइलों का निरीक्षण किया तथा फाइल निस्तारण, फाइल ट्रैकिंग सिस्टम के सम्बंध में प्रभारियों को टिप्स भी दिये।

 

 

उन्होंने एसडीएम कार्यालय आये परिवादियों से बातचीत कर सरकारी योजनाओं के कियान्वयन के सम्बंध में फीडबैक लिया। जिला कलेक्टर ओला ने नगर परिषद आयुक्त को नगर परिषद क्षेत्र में साफ-सफाई व्यवस्थाओं में सुधार करने के निर्देश दिये। उन्होंने नगर परिषद क्षेत्र में कचरा संग्रहण, परिवहन और इसके निस्तारण में सुधार करने तथा इसमें प्रोटोकॉल की पूर्ण पालना के निर्देश दिये। कलेक्टर ने नगर परिषद आयुक्त को निर्देश दिये कि सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी फैलाने एवं कचरा ड़ालने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करते हुए जुर्माना राशि वसूले।

 

 

 

जिला कलेक्टर ने कृषि विभाग के कार्यालय के औचक निरीक्षण के दौरान कार्यालय परिसर में फैली गंदगी एवं परिसर में बेतरतीब उगे बबूल के सम्बंध में नाराजगी जाहिर करते हुए जल्द-जल्द से साफ-सफाई व्यवस्था दुरस्त करवाने के निर्देश संबंधित अधिकारी को दिये। जिला कलेक्टर ने डाक बंगले का भी निरीक्षण कर व्यवस्थाओ को जांचा तथा डाक बंगले में अव्यवस्थाएं मिलने पर एक महीने के भीतर व्यवस्थाओं को दुरस्त करने के निर्देश दिये। इसी प्रकार पीएमओ गंगापुर सिटी को चिकित्सालय की साफ-सफाई व्यवस्था बेहतर करवाने के निर्देश दिये। उन्होंने चिकित्सालय परिसर में प्रातः 8 बजे तक साफ-सफाई करवाने के निर्देश दिये। इस दौरान जिला कलेक्टर ने पीएमओ से मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना, मुख्यमंत्री निःशुल्क जांच योजना, मुख्यमंत्री निःशुल्क दवा योजना, बजट घोषणाओं की क्रियान्विति व प्रगति के बारे में जानकारी प्राप्त कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये।

 

 

District Collector did surprise inspection of various offices of Gangapur City

 

कलेक्टर ने निरीक्षण के दौरान शिक्षा विभाग के अधिकारियों से आगामी बोर्ड परीक्षाओं की तैयारियों की जानकारी ली। उन्होंने समसा में चल रहे निर्माण कार्यों एवं उनकी गुणवता जांचने के निर्देश दिये। जिला कलेक्टर ओला ने गंगापुर सिटी क्षेत्र के हैण्डपम्पों का सर्वे करवाने के निर्देश दिये। सर्वे के आधार पर 3 श्रेणी बनायी जायेगी, चालू हैंडपम्प, मरम्मत योग्य हैंडपम्प तथा बिल्कुल खराब हैंडपम्प। मरम्मत योग्य हैंडपम्पों की जल्द से जल्द मरम्मत करवाने तथा बिल्कुल खराब हो चुके हैंडपम्पों के स्थान पर नियमानुसार नये हैंडपम्प के प्रस्ताव भिजवाने के भी निर्देश दिये। इस संबंध में एसडीएम को पर्यवेक्षण करने तथा सर्वे रिपोर्ट के आधार पर रेंडमली वेरिफिकेशन करवाने के भी निर्देश दिये।

 

 

जिला कलेक्टर ने जेवीवीएनएल के अधिकारियों से राज्य बजट घोषणा-2021-22 तथा 2022-23, किसान किसान मित्र ऊर्जा योजना-2021 की प्रगति की जानकारी ली। कलेक्टर ने नियमित बिल जमा नहीं करवाने वाले किसानों से समझाइश कर बिल जमा करवाकर इस योजना का लाभ उठाने की बात कही। उन्होंने बिजली के ट्रांसफार्मर के आस-पास साफ-सफाई करवाने तथा सुरक्षा मानकों की पूर्ण पालना के निर्देश दिये। पशुपालन विभाग के अधिकारी से गौशालाओं की स्थिति की जानकारी ली और गौशाला प्रबंधकों से पूर्ण समन्वय रखने के निर्देश दिये। जिला कलेक्टर ओला ने निरीक्षण के दौरान निर्देश दिये कि आंगनबाड़ी के रिक्त पद, जिन्हें स्थानीय स्तर पर भर्ती कर भरा जाना है, को एक महीने के अन्दर भरने के निर्देश दिये।

 

 

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने परिवहन विभाग के अधिकारी को निर्देश दिये कि रोड़वेज व निजी बस निर्धारित स्टैंड से ही चलें, निर्धारित स्टॉप पर ही नियमानुसार स्टॉप करें, बीच सड़क में बस रोकने पर कार्रवाई करें जिससे दुर्घटना व जाम न हो। खाली बस निर्धारित पार्किंग में ही खडी की जायें। उन्होंने रोड़वेज बस स्टैण्ड की बेहतर साफ-सफाई के निर्देश दिये। जिला कलेक्टर ने रसद विभाग के अधिकारी से एनएफएसए में राशन ले रहे सरकारी कर्मचारियों को चिन्हित करने तथा अब तक चिन्हित सरकारी कर्मचारियों से हुई रिकवरी की जानकारी प्राप्त कर रिकवरी में तेजी लाने के निर्देश दिये। इसी प्रकार डीओआईटी के अधिकारी से अवैध वसूली करने वाले ई-मित्र संचालकों के लाईसेन्स निरस्त करने, इसके लिये औचक निरीक्षण करने के निर्देश दिये। उन्होंने आधार, जनाधार नामांकन, डेटा अपडेशन के सम्बंध में भी जानकारी ली।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Sawai Madhopur Panchayat Elections Bamanwas-Bonli in the third phase, Sawai Madhopur-Gangapur in the fourth phase

सवाई माधोपुर पंचायत चुनाव: बामनवास-बौंली तीसरे चरण में, सवाई माधोपुर-गंगापुर चौथे चरण में

सवाई माधोपुर: राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान (State Election Commission of Rajasthan) द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं (Panchayati …

The full schedule for the Rajasthan Panchayat elections has been released check when voting will take place in your area Vikalp Times

इंतजार खत्म! राजस्थान पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल जारी, देखें आपके यहाँ कब होगी वोटिंग

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव (Panchayati Raj Election – 2026) को …

Transfer of 10 RAS and 15 APO officers Major administrative reshuffle in Rajasthan before panchayat election vikalp times

10 RAS APO, 15 का ट्रांसफर: आचार संहिता से पहले राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

जयपुर: पंचायतीराज चुनावों (Panchayati Raj Election) की आचार संहिता (Aachar Sanhita) लागू होने से ठीक पहले …

Elderly woman Sawai Madhopur Silver anklet Police Vikalp Times

सवाई माधोपुर में बुजुर्ग महिला से लू_ट, पैर से चांदी का कड़ा काटकर भागे बदमाश

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के कुंडेरा (kundera) थाना क्षेत्र के शेरपुर (Sherpur) गांव के …

Major news regarding petrol and diesel New export duty rates come into effect today 1 oct 26 Vikalp Times

पेट्रोल-डीजल से जुड़ी बड़ी खबर: आज से लागू हुई एक्सपोर्ट ड्यूटी की नई दरें

नई दिल्ली: केंद्र सरकार (Government of India) ने पेट्रोलियम उत्पादों (Petroleum Products) के निर्यात पर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !