Wednesday , 21 October 2026
Breaking News

जिला कलेक्टर ने कोरोना टीके का फायदा बताने का दिलाया संकल्प

जिला कलेक्टर राजेन्द्र किशन ने आज शनिवार को बहरावंडा खुर्द ग्राम पंचायत भवन में बहरावंडा खुर्द, पाली, दौलतपुरा, खंडेवला, अल्लापुर के सरंपचों, आशा सहयोगिनी, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, एएनएम, प्रबुद्धजन की बैठक लेकर उन्हें आमजन के बीच युद्ध स्तर पर मोबिलाइजेशन अभियान चलाने का संकल्प दिलाया। इस पर सभी ने तत्काल इस अभियान में जुटने की हामी भरी। बैठक के तत्काल बाद सीएमएचओ डॉ. तेजराम मीणा और जिला अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. अकरम खान ने छाण और आसपास के गांवों में ग्रामीणों, धर्मगुरूओं की बैठकें ली जिसमें किसी भी अफवाह में न आने तथा 1 जनवरी, 2022 को 45 साल के हो जाने वाले प्रत्येक व्यक्ति को टीका लगाने की समझाइश की गई।
कलेक्टर ने बताया कि भारत सरकार ने देश के बेस्ट चिकित्सकों की सलाह पर टीका नीति बनाई है। इन बेस्ट चिकित्सकों ने बताया था कि कोरोना का सबसे बुरा प्रभाव 60 साल से अधिक आयु के लोगों में हुआ है। गम्भीर बीमारी वाले लोगों में भी इसका काफी बुरा असर रहा। इसी सलाह के आधार पर सरकार ने सबसे पहले इन दो वर्गों को टीके लगवाये। अब 45 साल से अधिक आयु के सभी व्यक्तियों को टीके लगाने हैं। इस बीमारी का अभी कोई इलाज नहीं है। दुर्भाग्य से कोई भयानक लहर आ गयी तो टीका ही हमें बचाएगा। कलेक्टर ने बताया कि जिस प्रकार शत-प्रतिशत बच्चों को टीके लगाकर पोलियो से मुक्ति पायी गयी, उसी प्रकार सरकारी निर्देशों पर अपनी बारी आने पर प्रत्येक व्यक्ति द्वारा टीका लगाने पर ही इस बीमारी से मुक्ति मिलेगी।
कलेक्टर ने बताया कि आप लोगों का समाज में प्रभाव है। आमजन के बीच जाकर समझायें कि टीका पूर्ण सुरक्षित है। अगर टीका सुरक्षित नहीं होता तो प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, विभिन्न मंत्रीगण, वरिष्ठ अधिकारी और मैं स्वयं क्यों टीका लगवाता। आमजन को समझायें कि सरकार आपकी जान बचाने के लिये टीके लगवा रही है और इस टीकाकरण के लिये सरकार ने अपनी अन्य प्राथमिकताओं को पीछे कर लिया है। पूरे देश के सामने अभी प्रथम लक्ष्य पूर्ण टीकाकरण ही है।
कलेक्टर ने बताया कि आप किसी भी गांव यहॉं तक कि ढाणी में 45 साल से ऊपर के 100 व्यक्ति टीकाकरण के लिये तैयार कर लें, हम उसी स्थान पर टीकाकरण कैम्प लगा देंगे। कलेक्टर ने बताया कि समझाइश सही तरीके से आमजन की भाषा में ही करें तो रिजल्ट जरूर आएंगे। सही प्रकार से समझाइश के चलते शनिवार को गंगापुर सिटी में 2037 लोगों ने टीके लगवाये जबकि इससे पहले औसतन 300 लोग ही वहॉं टीका लगवा रहे थे।

District collector pledged to explain the benefits of Corona vaccine in sawai madhopur

कलेक्टर, एसडीएम मनोज कुमार, सीएमएचओ, ब्लॉक सीएमएचओ डॉ. कमलेश मीणा सभी ने मास्क लगाने और टीका लगाने के लिये आमजन को समझाने के टिप्स बताये। कलेक्टर ने मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना तथा एमएसपी पर गेहूं, चना, सरसों खरीद प्रक्रिया की जानकारी भी दी।
इससे पूर्व कलेक्टर ने बहरावंडा खुर्द सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का निरीक्षण कर अब तक हुये कोविड-19 टीकाकरण, मुख्यमंत्री निःशुल्क जॉंच व दवा योजना, संस्थागत प्रसव आदि उपलब्धि की समीक्षा की। कलेक्टर ने पाली में एमपी बॉर्डर पर बने कोविड-19 चैक पोस्ट और बजरी रोकथाम चैक पोस्ट का निरीक्षण किया। कोविड-19 चैक पोस्ट का रजिस्टर देखा तथा एमपी से आ रहे वाहनों के यात्रियों की नेगेटिव आरटीपीसीआर रिपोर्ट का अवलोकन किया। इसके बाद कलेक्टर ने कोविड-19 चैक पोस्ट को बहरावंडा शिफ्ट करने तथा बहरावंडा में क्वारेंटाइन सेंटर बनाने के निर्देश दिये।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Sawai Madhopur Panchayat Elections Bamanwas-Bonli in the third phase, Sawai Madhopur-Gangapur in the fourth phase

सवाई माधोपुर पंचायत चुनाव: बामनवास-बौंली तीसरे चरण में, सवाई माधोपुर-गंगापुर चौथे चरण में

सवाई माधोपुर: राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान (State Election Commission of Rajasthan) द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं (Panchayati …

The full schedule for the Rajasthan Panchayat elections has been released check when voting will take place in your area Vikalp Times

इंतजार खत्म! राजस्थान पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल जारी, देखें आपके यहाँ कब होगी वोटिंग

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव (Panchayati Raj Election – 2026) को …

Transfer of 10 RAS and 15 APO officers Major administrative reshuffle in Rajasthan before panchayat election vikalp times

10 RAS APO, 15 का ट्रांसफर: आचार संहिता से पहले राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

जयपुर: पंचायतीराज चुनावों (Panchayati Raj Election) की आचार संहिता (Aachar Sanhita) लागू होने से ठीक पहले …

Elderly woman Sawai Madhopur Silver anklet Police Vikalp Times

सवाई माधोपुर में बुजुर्ग महिला से लू_ट, पैर से चांदी का कड़ा काटकर भागे बदमाश

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के कुंडेरा (kundera) थाना क्षेत्र के शेरपुर (Sherpur) गांव के …

Major news regarding petrol and diesel New export duty rates come into effect today 1 oct 26 Vikalp Times

पेट्रोल-डीजल से जुड़ी बड़ी खबर: आज से लागू हुई एक्सपोर्ट ड्यूटी की नई दरें

नई दिल्ली: केंद्र सरकार (Government of India) ने पेट्रोलियम उत्पादों (Petroleum Products) के निर्यात पर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !