Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

जिला कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन हुआ आयोजित, सवाई माधोपुर से 18 लोगों ने मांगा टिकट

जिला कांग्रेस कमेटी सवाई माधोपुर के तत्वावधान में जिलाध्यक्ष गिर्राज सिंह गुर्जर की अध्यक्षता में 27 अगस्त को जिला मुख्यालय पर आलनपुर स्थित एक मैरिज गार्डन में कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस दौरान 18 लोगों ने पार्टी के टिकट के लिए पर्यवेक्षकों को आवेदन सौंपे।

 

जिलाध्यक्ष गिर्राज सिंह ने बताया कि कार्यकर्ता सम्मेलन में प्रदेश कांग्रेस के पर्यवेक्षक पंचायतराज मंत्री रमेश मीना व पूर्व मंत्री विधायक रघु शर्मा, राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी के पर्यवेक्षक मिर्जा जावेद अली, प्रदेश कांग्रेस कमेटी सहप्रभारी माया सुंवालका उपस्थित रही। जिलाध्यक्ष ने बताया कि कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में पर्यवेक्षकों के समक्ष सवाई माधोपुर विधानसभा क्षेत्र से पार्टी का टिकट लेने के लिए 18 लोगों ने अपने आवेदन सौंपे।

 

District Congress workers conference organized in sawai madhopur

 

सवाई माधोपुर विधानसभा सीट से टिकट के लिए आवेदन करने वालों में अपने माता पिता की विरासत सम्भाल रहे वर्तमान विधायक एवं मुख्यमंत्री सलाहकार दानिश अबरार के अलावा विधायक के नजदीक माने जाने वाले जिला प्रमुख सवाई माधोपुर के पति डिग्गी प्रसाद मीना, उप जिला प्रमुख बाबूलाल मीणा, प्रधान सवाई माधोपुर के पति मुकेश कुमार मीना, प्रधान मलारना डूंगर देवपाल मीणा, उपसभापति नगरपरिषद सवाई माधोपुर अली मोहम्मद, प्यारेलाल शर्मा भी शामिल है।

 

इसके साथ ही जिले में अल्पसंख्यक गद्दी समाज में पैठ रखने वाले वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं सामाजिक कार्यकर्ता डाॅ. मुमताज अहमद, लईक अहमद, पंकज जैन, कांग्रेस ओबीसी प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष कमलेश गुर्जर, हरीश माहेश्वर, रामदयाल मीना, रामचन्द मीना, बंशीलाल मीना अजनोटी, आशाराम बैनाड़ा मैनपुरा, श्योराम मीना एवं डाॅ. ऋषिकेश मीना ने भी सवाई माधोपुर विधानसभा सीट से कांग्रेस के टिकट के लिए ताल ठोक दी है। कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन की जिला मुख्यालय पर खूब चर्चा रही है। कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान टिकट की दावेदारी जताने वाले उम्मीद्वारों ने टिकट के लिए अपना आवेदन देने के साथ ही वर्तमान विधायक दानिश अबरार की कार्यकर्ताओं की अनदेखी करने, पक्षपात करने सहित कई आरोप लगाते हुए जबर्दस्त खिलाफत की। कुछ नेताओं ने तो यहां तक कह दिया कि वर्तमान विधायक दानिश का टिकट बनाये रखना पार्टी को भारी पड़ेगा और पार्टी सवाई माधोपुर की सीट खो सकती है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

Car falls into deep pothole at bus stand Sawai Madhopur City Vikalp Times

सड़क के गड्ढे ने बनाया हादसे का मंजर, कार गिरते ही मची अफरा-तफरी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय के पुराने शहर स्थित बस स्टैंड (Bus Stand Sawai …

rawanjna dungar police sawai madhopur news 18 July 26 Vikalp Times

देशभर में लोगों को बनाया शिकार, सवाई माधोपुर से पकड़ा गया करोड़ों की ठ_गी का गैंग

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !