Wednesday , 21 October 2026
Breaking News

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त रूप से किया मतदान केन्द्रों का औचक निरीक्षण

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार स्वतंत्र, निष्पक्ष, भयमुक्त, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण वातावरण में चुनाव सम्पन्न कराने के लिए आज मंगलवार को जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. खुशाल यादव एवं जिला पुलिस अधीक्षक ममता गुप्ता ने संयुक्त रूप से विधानसभा क्षेत्र खण्डार के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय डिडायच, महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय सारसोप के मतदान केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया। जिला निर्वाचन अधिकारी ने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय डिडायच कमरा नंबर 9, 10, भाग संख्या 25 एवं 26 का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

 

इस दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने लोकसभा आम चुनाव में 26 अप्रैल को मतदान अवश्य करें हस्ताक्षर अभियान के तहत मैं देश का एक जिम्मेदार नागरिक होने के नाते आगामी लोकसभा चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग कर लोकतंत्र को मजबूत बनाने में अपना कर्तव्य निभाऊंगा के बैनर पर अपने हस्ताक्षर भी किए। इस दौरान उन्होंने बीएलओं से मतदान केन्द्रों पर सुरक्षात्मक दृष्टि से किए गए उपायों की जानकारी भी ली।

 

District Election Officer and Superintendent of Police jointly conducted surprise inspection of polling stations

 

इसी प्रकार उन्होंने विधानसभा क्षेत्र खण्डार के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय सारसोप भाग संख्या 16 का निरीक्षण कर बीएलओ फूलचन्द पहाड़िया को मतदान केन्द्र पर मतदाताओं की सुविधा के लिए छाया, पानी, बैठने, शौचालय आदि की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है। वहीं राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय उत्तरी भाग सारसोप भाग संख्या 15 का निरीक्षण कर सुपरवाईजर रामप्रकाश प्रजापत एवं बूथ लेवल अधिकारी अर्जुन लाल रैगर को मतदान केन्द्रों पर बिजली, छाया, पेयजल, रैम्प आदि व्यवस्थाओं के साथ-साथ मतदाताओं के घर-घर जाकर मतदाताओं को मतदान दिवस 26 अप्रैल को शत-प्रतिशत मतदान कर लोकतंत्र के पर्व में भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है।

 

इस दौरान उन्होंने बीएलओ अर्जुन लाल रैगर, बीएलओ फूलचन्द पहाड़ियां को बूथ अवेयरनेस ग्रुप एक्टिव नहीं करने एवं स्वीप गतिविधियों का प्रभावी क्रियान्वयन नहीं करने  तथा भाग संख्या 17 बीएलओं मुकेश कुमार जाट को अनुपस्थित मिलने पर कारण बताओं नोटिस जारी करने के निर्देश तहसीलदार नीरज सिंह को प्रदान किए। इसके पश्चात उन्होंने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय शिवाड़ भाग संख्या 2 एवं 3 का भी निरीक्षण कर बीएलओं को मतदान केन्द्र पर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Sawai Madhopur Panchayat Elections Bamanwas-Bonli in the third phase, Sawai Madhopur-Gangapur in the fourth phase

सवाई माधोपुर पंचायत चुनाव: बामनवास-बौंली तीसरे चरण में, सवाई माधोपुर-गंगापुर चौथे चरण में

सवाई माधोपुर: राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान (State Election Commission of Rajasthan) द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं (Panchayati …

The full schedule for the Rajasthan Panchayat elections has been released check when voting will take place in your area Vikalp Times

इंतजार खत्म! राजस्थान पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल जारी, देखें आपके यहाँ कब होगी वोटिंग

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव (Panchayati Raj Election – 2026) को …

Transfer of 10 RAS and 15 APO officers Major administrative reshuffle in Rajasthan before panchayat election vikalp times

10 RAS APO, 15 का ट्रांसफर: आचार संहिता से पहले राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

जयपुर: पंचायतीराज चुनावों (Panchayati Raj Election) की आचार संहिता (Aachar Sanhita) लागू होने से ठीक पहले …

Elderly woman Sawai Madhopur Silver anklet Police Vikalp Times

सवाई माधोपुर में बुजुर्ग महिला से लू_ट, पैर से चांदी का कड़ा काटकर भागे बदमाश

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के कुंडेरा (kundera) थाना क्षेत्र के शेरपुर (Sherpur) गांव के …

Major news regarding petrol and diesel New export duty rates come into effect today 1 oct 26 Vikalp Times

पेट्रोल-डीजल से जुड़ी बड़ी खबर: आज से लागू हुई एक्सपोर्ट ड्यूटी की नई दरें

नई दिल्ली: केंद्र सरकार (Government of India) ने पेट्रोलियम उत्पादों (Petroleum Products) के निर्यात पर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !