Saturday , 5 September 2026
Breaking News

स्वतंत्र एवं शांतिपूर्ण चुनाव सम्पन्न होने पर जिला निर्वाचन अधिकारी ने जताया आभार

विधानसभा आमचुनाव स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण सम्पन्न होने पर जिला निर्वाचन अधिकारी सुरेश कुमार ओला ने चुनाव व्यवस्था के लिए विभिन्न प्रकोष्ठों में तैनात सभी अधिकारियों, मतदान दलों के कार्मिकों, सुरक्षा व्यवस्था में तैनात केन्द्रीय एवं राज्य पुलिस के जवानों एवं अर्द्धसैनिक बलों, प्रिन्ट एवं इलेक्ट्रोनिक मीडियाकर्मियों एवं आम मतदाताओं का आभार व्यक्त किया है।

 

District Election Officer Suresh Kumar Ola expressed gratitude on completion of free and peaceful elections in sawai madhopur

 

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में चुनाव का निष्पक्ष, त्रुटिरहित एवं पारदर्शितापूर्वक सम्पन्न होना महत्वपूर्ण है। यह इस बार चुनाव आयोग के अनेक नवाचारों एवं दिशा-निर्देशों की अक्षरशः पालना, चुनाव व्यवस्था में लगे सभी अधिकारियों, कर्मचारियों, वीएसटी, एसएसटी, एफएसटी टीम एवं विभिन्न प्रकोष्ठों में तैनात अधिकारियों, सुरक्षा बलों के सहयोग से ही संभव हुआ है।

 

 

 

 

 

उन्होंने बताया कि मतदाताओं को जागरूकता के तहत चलाये गये कार्यक्रमों में भी सामाजिक संगठनों, स्वयंसेवी संस्थाओं एवं प्रिन्ट एवं इलेक्ट्रोनिक मीडियाकर्मियों का सक्रिय सहयोग मिला। मतदान दिवस पर शांतिपूर्ण व्यवस्था बनाये रखने में केन्द्रीय सुरक्षा बलों के साथ राज्य पुलिस एवं अन्य राज्यों से बुलाये गये पुलिस बल का सक्रिय सहयोग रहा।

 

 

 

मतदान दलों में लगे सभी कार्मिकों ने चुनाव आयोग की मंशा के अनुरूप जिले में स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण चुनाव सम्पन्न कराने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Basda bonli farmer police forest Sawai Madhopur News 19 Aug 26 Vikalp Times

खेत में किसान की संदिग्ध मौ_त, श_व पर मिले का_टने के निशान

सवाई माधोपुर/बौंली: बासड़ा बने सिंह गांव में मंगलवार रात खेत की रखवाली करने गए 66 …

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

Reservation finalized for 6 local bodies in Sawai Madhopur district Vikalp Times

सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …

Journalist Rajesh Goyal honored at the Independence Day celebration in Sawai Madhopur Vikalp Times

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित

सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …

What happened suddenly before the Panchayati Raj elections The lottery was postponed Vikalp Times

पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !