Wednesday , 21 October 2026
Breaking News

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर की जिला स्तरीय बैठक एवं दीपावली स्नेह मिलन हुआ आयोजित

बैठक में प्रदेश स्तरीय अधिवेशन को सफल बनाने पर हुई चर्चा

 

इंडियन फैडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (आईएफडब्ल्यूजे) सवाई माधोपुर की जिला स्तरीय बैठक एवं दीपावली स्नेह मिलन आज बुधवार को सूचना केन्द्र में संगठन के जिला अध्यक्ष राजेश शर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। जिला महासचिव इंजी. जियाउल इस्लाम ने जानकारी देते हुए बताया की बैठक में जिला अध्यक्ष राजेश शर्मा सहित सभी ने एक दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएं दी। बैठक में आगामी प्रदेश स्तरीय अधिवेशन को सफल बनाने सहित संगठन के विस्तार एवं पत्रकारों के विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।

 

बैठक में संगठन के पूर्व कोषाध्यक्ष महेश सोनी द्वारा संगठन, जिला अध्यक्ष, जिला महासचिव एवं जिला स्तरीय पत्रकार अधिवेशन में सहायता करने वाले दान दाताओं के खिलाफ सोशल मीडिया पर प्रसारित की गई अमर्यादित, तथ्यहीन व अनर्गल टिप्पणियों और आरोपों के संबंध में चर्चा की गई। इस दौरान उपस्थित पदाधिकारी एवं सदस्यों ने महेश सोनी के कृत्यों की कड़ी आलोचना की और संगठन को नुकसान पहुंचाने वाली कार्यवाही बताते हुए सार्वजनिक तौर पर गलती स्वीकार करने को कहा।

 

District level meeting of IFWJ Sawai Madhopur held

 

सभी ने सोनी को उनके द्वारा लगाए गए आरोप को तथ्य सहित रखने की बात कही। महेश सोनी ने उनके द्वारा लगाए गए आरोपों व टिप्पणियों पर किसी भी प्रकार के तथ्य पेश नहीं किए गए, जिस पर उपस्थित सदस्यों ने कहा कि उनके इस आचरण और टिप्पणियों से संगठन, इसके पदाधिकारी, सदस्यों एवं दानदाताओं की भावनाओं को ठेस पहुंची है, इसलिए उन्हें सार्वजनिक रूप से माफी मांगने और जहां-जहां भी सोशल मीडिया पर बेबुनियाद पोस्ट चलाई गई वहां भी सार्वजनिक रूप से माफी सहित पोस्ट चलाने को कहा, जिसे महेश सोनी द्वारा स्वीकार कर लिया गया और उन्होंने उक्त सभी जगहों पर पोस्ट करने और अपने आचरण में सुधार करने का वचन दिया।

 

बैठक में जिला अध्यक्ष राजेश शर्मा ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन में ही शक्ति है, उन्होंने समस्त पत्रकार साथियों को सदैव निष्पक्षता के साथ कार्य करने का आह्वान किया। इस अवसर पर जिला महासचिव इंजी. जियाउल इस्लाम ने सभी पत्रकारों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि हमें निष्ठा एवं ईमानदारी से अपना दायित्व निभाते हुए सदैव संगठन हित में कार्य करना है और पत्रकार बंधुओं की समस्याओं के हेतु सदैव तत्पर रहना है। बैठक में आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजमल जैन, वरिष्ठ उपाध्यक्ष हरकचंद जैन, जिला महासचिव इंजी. जियाउल इस्लाम, सचिव जितेंद्र जैन, मीडिया प्रभारी राजेश गोयल, गंगापुर उपखंड अध्यक्ष महेश शर्मा, सचिव मदन मोहन गर्ग, मलारना डूंगर उपखंड अध्यक्ष अब्दुल माहिर, सचिव अकरम खान, महेश सोनी, शादाब अली, मुकेश जैन सहित अन्य पत्रकार उपस्थित रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Sawai Madhopur Panchayat Elections Bamanwas-Bonli in the third phase, Sawai Madhopur-Gangapur in the fourth phase

सवाई माधोपुर पंचायत चुनाव: बामनवास-बौंली तीसरे चरण में, सवाई माधोपुर-गंगापुर चौथे चरण में

सवाई माधोपुर: राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान (State Election Commission of Rajasthan) द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं (Panchayati …

The full schedule for the Rajasthan Panchayat elections has been released check when voting will take place in your area Vikalp Times

इंतजार खत्म! राजस्थान पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल जारी, देखें आपके यहाँ कब होगी वोटिंग

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव (Panchayati Raj Election – 2026) को …

Transfer of 10 RAS and 15 APO officers Major administrative reshuffle in Rajasthan before panchayat election vikalp times

10 RAS APO, 15 का ट्रांसफर: आचार संहिता से पहले राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

जयपुर: पंचायतीराज चुनावों (Panchayati Raj Election) की आचार संहिता (Aachar Sanhita) लागू होने से ठीक पहले …

Elderly woman Sawai Madhopur Silver anklet Police Vikalp Times

सवाई माधोपुर में बुजुर्ग महिला से लू_ट, पैर से चांदी का कड़ा काटकर भागे बदमाश

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के कुंडेरा (kundera) थाना क्षेत्र के शेरपुर (Sherpur) गांव के …

Major news regarding petrol and diesel New export duty rates come into effect today 1 oct 26 Vikalp Times

पेट्रोल-डीजल से जुड़ी बड़ी खबर: आज से लागू हुई एक्सपोर्ट ड्यूटी की नई दरें

नई दिल्ली: केंद्र सरकार (Government of India) ने पेट्रोलियम उत्पादों (Petroleum Products) के निर्यात पर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !