Sunday , 7 June 2026
Breaking News

जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता उद्घाटन समारोह चढ़ा अव्यवस्थाओं की भेंट

प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय बीकानेर के निर्देशन में रविवार 10 सितम्बर से 14 सितम्बर तक आयोजित होने वाली 67वीं जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं का जिला मुख्यालय स्थित हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया।

 

कार्यक्रम आयोजको ने जिले भर से आए 14 वर्षीय खेल कूद प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाली टीमों को प्रातः 9 बजे ही खुले मैदान में खास तौर पर भीषण गर्मी और तेज धूम में बिठा दिया। प्रत्यक्षदर्शियों, कई अभिभावक जो खुद भी आयोजकों द्वारा बुलाए जाने के बावजूद धूप में खड़े थे ने बताया कि आयोजको ने छोटे छोटे बच्चों को तेज धूप खुले आसमान के नीचे 3 घंटे तक बिठाए रखा। जबकि अतिथियों के लिए आलिशान टेंट शामियाने में लगवाकर हजारों रुपया खर्च कर दिया।

 

District level sports competition opening ceremony marred by chaos

 

जबकि ये सुविधा छोटे बच्चों और उनके अभिभावकों को भी दी जानी चाहिए थी। अभिभावकों ने कहा कि इन स्कूल संचालकों को अभिभावक ही अपने बच्चो की पढ़ाई और सुख सुविधाओं के लिए हजारों रूपये देते हैं। फिर भी बच्चों को धुप में बिठाए रखना अभिभावकों में रोष का कारण बना। आश्चर्य की बात तो ये रही की उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि रामखिलाड़ी बैरवा संयुक्त निदेशक प्रारंभिक शिक्षा भरतपुर संभाग और कार्यक्रम के अध्यक्ष नीरज भास्कर, विशिष्ठ अतिथि रामप्रसाद शर्मा उद्घाटन समारोह स्थल के सामने मात्र 50 कदम की दूरी पर मुख्य अतिथि बैरवा के आवास पर करीब 10:50 तक बैठे रहे।

 

जबकि कार्यक्रम स्थल पर बच्चे और अभिभावक धूप और गर्मी में परेशान होते रहे। यही नहीं आयोजकों ने बच्चों की परवाह न करते हुए एक घंटा अतिथियों के स्वागत में फिर अतिथियों के भाषण में दो घंटे फिर खराब कर दिए। अधिकारियों और स्कूल संचालक की इस घोर लापरवाही का अभिभावकों ने रोष जताया।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

Supreme Court said on NEET paper leak NTA did not learn from previous incidents

सुप्रीम कोर्ट की फटकार, बार-बार पेपर लीक क्यों नहीं रोक पा रही NTA?

नई दिल्ली: नीट पेपर लीक (NEET Paper Leak) मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !