Wednesday , 21 October 2026
Breaking News

सम्भागीय आयुक्त ने किया शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बजरिया का औचक निरीक्षण

शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बजरिया का सम्भागीय आयुक्त भरतपुर सांवरमल वर्मा ने बुधवार को औचक निरीक्षण किया। उन्होंने इस दौरान प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में वासवेशन में साबुन नहीं पाये जाने, रोगी बेड की चद्दरे गंदी पाई जाने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए उन्हें बदलवाने के निर्देश चिकित्सा प्रभारी डॉ. संदीप शर्मा को दिए। उन्होंने सीसीटीवी कैमरा मॉनिटर भी प्रभारी चिकित्सक के कक्ष में लगवाने के निर्देश दिए ताकि प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र की बेहतर मॉनिटरिंग एवं प्रबंधन हो सकें। उन्होंने इस दौरान टीकाकरण, ओपीडी पर्ची काउंटर, डीडीसी, हैल्पडेस्क आदि का भी निरीक्षण कर साफ-सफाई एवं संविदा कर्मचारियों के नियमित रूप से वेतन के भुगतान होने का संतोष व्यक्त किया।

 

Divisional Commissioner conducted surprise inspection of Urban Primary Health Center Bajaria

 

उन्होंने संस्थान पर कार्यरत लेखाधिकारी की बिना अनुमति समय से पूर्व संस्थान छोड़ने पर कार्यवाही करने एवं कार्य व्यवस्था हेतु एसीडीओ पुष्पेन्द्र मंगल को नियुक्त करने के निर्देश दिए। वहीं उन्होंने आरएमआरएस की राशि से प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में विकास कार्य करवाने के लिए लेखाधिकारी नियुक्त करने के निर्देश मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. धर्मसिंह मीना को दिए। इस दौरान अतिरिक्त जिला कलेक्टर जीतेन्द्र सिंह नरूका भी उपस्थित थे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Sawai Madhopur Panchayat Elections Bamanwas-Bonli in the third phase, Sawai Madhopur-Gangapur in the fourth phase

सवाई माधोपुर पंचायत चुनाव: बामनवास-बौंली तीसरे चरण में, सवाई माधोपुर-गंगापुर चौथे चरण में

सवाई माधोपुर: राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान (State Election Commission of Rajasthan) द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं (Panchayati …

The full schedule for the Rajasthan Panchayat elections has been released check when voting will take place in your area Vikalp Times

इंतजार खत्म! राजस्थान पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल जारी, देखें आपके यहाँ कब होगी वोटिंग

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव (Panchayati Raj Election – 2026) को …

Transfer of 10 RAS and 15 APO officers Major administrative reshuffle in Rajasthan before panchayat election vikalp times

10 RAS APO, 15 का ट्रांसफर: आचार संहिता से पहले राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

जयपुर: पंचायतीराज चुनावों (Panchayati Raj Election) की आचार संहिता (Aachar Sanhita) लागू होने से ठीक पहले …

Elderly woman Sawai Madhopur Silver anklet Police Vikalp Times

सवाई माधोपुर में बुजुर्ग महिला से लू_ट, पैर से चांदी का कड़ा काटकर भागे बदमाश

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के कुंडेरा (kundera) थाना क्षेत्र के शेरपुर (Sherpur) गांव के …

Major news regarding petrol and diesel New export duty rates come into effect today 1 oct 26 Vikalp Times

पेट्रोल-डीजल से जुड़ी बड़ी खबर: आज से लागू हुई एक्सपोर्ट ड्यूटी की नई दरें

नई दिल्ली: केंद्र सरकार (Government of India) ने पेट्रोलियम उत्पादों (Petroleum Products) के निर्यात पर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !