Wednesday , 21 October 2026
Breaking News

कोरोना वायरस से घबराएं नहीं, जागरूकता एवं एडवाईजरी का पालन करें

कोरोना वायरस के निवारण एवं जागरूकता के संबंध में जिला कलेक्टर डाॅ. एस.पी. सिंह की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभागार में विभिन्न धर्मों के धर्मगुरूओं, ट्रस्ट पदाधिकारियों तथा विभिन्न क्षेत्रों के प्रबु़द्धजनों की बैठक आयोजित की गई।
बैठक में जिला कलेक्टर ने कहा कि कोरोना वायरस के कारण प्रदेश में पब्लिक हैल्थ इमरजेंसी का माहौल है। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस से बचाव के लिए जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग द्वारा व्यापक प्रबंध किए गए हैं। कोरोना वायरस की रोकथाम हमारा सामाजिक दायित्व है। इससे बचाव के लिए आगामी 15 दिनों तक एहतियात बरती जाये। भीड़ भाड़ वाले स्थानों पर नहीं जाएं। हो सके तो प्रार्थना एवं नमाज के लिए मंदिर, मस्जिद, चर्च, गुरूद्वारे में नहीं जाकर घर पर ही पूजा, इबादत करें। आपस में एक दूसरे से एक मीटर की दूरी का अंतर रखे। उन्होंने कहा कि धार्मिक स्थलों पर भी लोगों को कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए जागरूक करें एवं कम से कम तीन बार हाइपोक्लोराइड सोल्यूशन का पोचा लगवाएं।

Corona virus follow awareness advisory
जिला कलक्टर ने विभिन्न धर्मगुरूओं, ट्रस्टों एवं प्रबुद्धजनों के माध्यम से जिले वासियों से अपील की है कि मेलों, धार्मिक आयोजनों, कार्यक्रमों का आयोजन टालें एवं भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर नहीं जाएं ताकि संक्रमण से बचा जा सके। उन्होने बताया कि कोरोना वायरस एक तरह का संक्रमित वायरस है। यह वायरस एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में संक्रमण के जरिये फैलता है।
जिला कलेक्टर ने बताया कि इस वायरस के लक्षण निमोनिया की तरह है। कोरोना वायरस के लक्षण सिर दर्द, सांस लेने में तकलीफ, छींक आना, खांसी, बुखार, किडनी फेल होना आदि है। कोरोना वायरस आमतौर पर एक संक्रमित व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में फैलता है। यह खुली हवा में खांसने तथा छींकने से, नजदीकी व्यक्ति सम्पर्क जैसे कि छूना या हाथ मिलाना से, किसी संक्रमित वस्तु या सतह को छूना, फिर बिना हाथ धोये अपने नाक, मुंह या आंखों को छूने आदि से फैलता है।
कलेक्टर डाॅ. सिंह ने कहा कि कोरोना वायरस के बचाव के लिये अपने हाथ साबुन से साफ करे। खांसते और छींकते समय अपनी नांक और मुंह को टिश्यू या मुड़ी हुई कोहनी से ढकें तथा जिन्हे सर्दी या फ्लू जैसे लक्षण हो तो उनके साथ करीबी सम्पर्क बनाने से बचें। भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में जाने से बचें, फ्लू से संक्रमित हो तो घर पर ही आराम करें। पर्याप्त नींद और आराम लें। पर्याप्त मात्रा में पानी/तरल पदार्थ पियें और पोषक आहार खायें। फ्लू से संक्रमण का संदेह हो तो चिकित्सक से सलाह अवश्य लें।
जिला कलक्टर ने बताया कि कोरोना वायरस से बचाव के लिये गंदे हाथों से आंख, नाक अथवा मुंह को ना छूयें। किसी को मिलने के दौरान गले लगाने या हाथ मिलाने से बचें। सार्वजनिक स्थानों पर थूंकना, बिना चिकित्सक के परामर्श के दवायें लेना, इस्तेमाल किये हुये नेपकीन, टिशू पेपर इत्यादि खुले में फैंकना, फ्लू वायरस से दूषित सतहों का स्पर्श करना आदि नहीं करे। इस प्रकार की सावधानी रखने पर इस वायरस से बचा जा सकता है।
इस मौके पर पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी ने कहा कि डरे नहीं, सावधानियां रखे। बैठक में सामान्य चिकित्सालय के पीएमओ डाॅ.बी.एल मीना ने भी कोरोनों के संबंध में जागरूकता एवं जानकारियां साझा की।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Sawai Madhopur Panchayat Elections Bamanwas-Bonli in the third phase, Sawai Madhopur-Gangapur in the fourth phase

सवाई माधोपुर पंचायत चुनाव: बामनवास-बौंली तीसरे चरण में, सवाई माधोपुर-गंगापुर चौथे चरण में

सवाई माधोपुर: राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान (State Election Commission of Rajasthan) द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं (Panchayati …

The full schedule for the Rajasthan Panchayat elections has been released check when voting will take place in your area Vikalp Times

इंतजार खत्म! राजस्थान पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल जारी, देखें आपके यहाँ कब होगी वोटिंग

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव (Panchayati Raj Election – 2026) को …

Transfer of 10 RAS and 15 APO officers Major administrative reshuffle in Rajasthan before panchayat election vikalp times

10 RAS APO, 15 का ट्रांसफर: आचार संहिता से पहले राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

जयपुर: पंचायतीराज चुनावों (Panchayati Raj Election) की आचार संहिता (Aachar Sanhita) लागू होने से ठीक पहले …

Elderly woman Sawai Madhopur Silver anklet Police Vikalp Times

सवाई माधोपुर में बुजुर्ग महिला से लू_ट, पैर से चांदी का कड़ा काटकर भागे बदमाश

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के कुंडेरा (kundera) थाना क्षेत्र के शेरपुर (Sherpur) गांव के …

Major news regarding petrol and diesel New export duty rates come into effect today 1 oct 26 Vikalp Times

पेट्रोल-डीजल से जुड़ी बड़ी खबर: आज से लागू हुई एक्सपोर्ट ड्यूटी की नई दरें

नई दिल्ली: केंद्र सरकार (Government of India) ने पेट्रोलियम उत्पादों (Petroleum Products) के निर्यात पर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !