Saturday , 5 September 2026
Breaking News

भारी वर्षा के चलते जिला प्रशासन ने की सतर्कता बरतने की अपील

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर जिले में जारी मूसलधार वर्षा एवं जलभराव की स्थिति के मध्येनजर जिला प्रशासन ने नागरिकों से सतर्कता बरतने और प्रशासनिक निर्देशों का पालन करने की अपील की है। जिला कलक्टर काना राम ने कहा कि भारी वर्षा के दौरान नागरिक अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलें और नदियों, नालों, रपटों तथा बहाव वाली पुलियाओं को पार करने से पूर्णतया बचें।

 

 

Due to heavy rains in sawai madhopur administration appealed to be cautious

 

 

उन्होंने नागरिकों को बिजली के खम्भों और ट्रांसफार्मरों के पास से न गुजरने तथा बच्चों को जल संरचनाओं व जलराशियों के समीप न जाने देने की हिदायत दी। जलमग्न क्षेत्रों के लोग स्थानीय पटवारी, गिरदावर अथवा शहरी क्षेत्र में नगर परिषद/क्षेत्र प्रभारी के संपर्क में बने रहें तथा अफवाहों से बचते हुए संयम और सतर्कता के साथ व्यवहार करें।

 

 

 

 

 

आपात स्थिति में आमजन बाढ़ नियंत्रण कक्ष पर करें सूचित:

आपदा प्रबंधन की तैयारियों को मजबूत करने हेतु जिला प्रशासन द्वारा जिला स्तर एवं तहसील स्तर पर बाढ़ नियंत्रण कक्ष स्थापित किए गए हैं। किसी भी आपात स्थिति में आमजन जिला नियंत्रण कक्ष के दूरभाष नंबर 07462-220602, 07462-220201 या टोल फ्री नम्बर 1077 पर संपर्क कर सहायता प्राप्त कर सकते हैं। वहीं तहसील स्तर पर सवाई माधोपुर में तहसीलदार 8860683111, खण्डार तहसील में 7014451115, चौथ का बरवाड़ा तहसील में 9413263623, बौंली तहसील में 9784538790, मित्रपुरा में 9413817621, मलारना डूंगर तहसील में 7742214562, गंगापुर सिटी तहसील में 9414676750, बामनवास तहसील में 9783264679, वजीरपुर तहसील में 9413816396, बरनाला तहसील 8560935815 एवं तलावड़ा तहसील में 9887008003 पर सम्पर्क किया जा सकता है।

 

 

 

 

 

कलक्टर ने विशेष रूप से बनास एवं मोरेल नदियों के किनारे बसे गांवों में अतिरिक्त सतर्कता बरतने का आह्वान किया है। उन्होंने बताया कि बोदल की पुलिया क्षतिग्रस्त हो चुकी है। इसी प्रकार सवाई माधोपुर-लालसोट मेगा हाईवे पर सूरवाल से अजनोटी तक जलभराव की स्थिति बनी हुई है। अतः इन मार्गों पर आवागमन न करें और अन्य वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करें। लालसोट व गंगापुर सिटी की ओर जाने वाले वाहन चालक कुस्तला से लालसोट तक एक्सप्रेस-वे का उपयोग करें।

 

 

 

जिले में आपदा प्रबंधन के लिए एसडीआरएफ, एनडीआरएफ और सिविल डिफेन्स की टीमें पूरी तरह मुस्तैद हैं। बीते 24 घंटों में इन टीमों ने विभिन्न क्षेत्रों से अनेक नागरिकों को सुरक्षित निकालकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया है। वहीं, खण्डार क्षेत्र में अजीतपुरा एमआईटी के ओवरफ्लो हिस्से में क्षति होने के कारण डाउनस्ट्रीम में बसे अजीतपुरा गांव के निचले हिस्सों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की अपील की गई है तथा आवश्यक मरम्मत कार्य करवाए जा रहे हैं।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Basda bonli farmer police forest Sawai Madhopur News 19 Aug 26 Vikalp Times

खेत में किसान की संदिग्ध मौ_त, श_व पर मिले का_टने के निशान

सवाई माधोपुर/बौंली: बासड़ा बने सिंह गांव में मंगलवार रात खेत की रखवाली करने गए 66 …

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

Reservation finalized for 6 local bodies in Sawai Madhopur district Vikalp Times

सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …

Journalist Rajesh Goyal honored at the Independence Day celebration in Sawai Madhopur Vikalp Times

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित

सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …

What happened suddenly before the Panchayati Raj elections The lottery was postponed Vikalp Times

पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !