Saturday , 5 September 2026
Breaking News

जिले में भारी बरसात के कारण कई कॉलोनियों एवं गांवों की बिजली आपूर्ति की गई बन्द

सवाई माधोपुर जिले में पिछले 4 दिन से हो रही भारी बारिश के कारण कॉलोनियों/गांवों में पानी भरने के कारण दुर्घटना घटित नहीं हो, इसके लिए एहतियातन कई गांव एवं कॉलोनियों की बिजली सप्लाई बन्द की गई है। जयपुर डिस्कॉम के अधीक्षण अभियन्ता ने बताया कि उपखंड सवाई माधोपुर (अ) प्रथम में मदीना कॉलोनी चकचैनपुरा, घुडासी रोड़, जगदम्बापुरम, वर्षा विहार, पॉलिटेक्निक कॉलेज के पास, एससीआई रणथम्भौर रोड़, मोती नगर, देलवार जी रोड़, बापू नगर, लाल कुआ, अम्बेडकर नगर, बम्बोरी आलनपुर, श्याम वाटिका के आगे तिलक नगर, आलनपुर तलाई एरिया, हरिजन बस्ती शहर, खण्डार तिराहा, गणेश जी कच्चा रास्ता और लटिया नाला के ऊपर का क्षेत्र।

Due to heavy rains in the sawai madhopur, the electricity supply of many colonies and villages close

इसी प्रकार उपखण्ड अ-द्वितीय सवाई माधोपुर में गोगोर, धनोली, शेरपुर (झरेटी नाले में पानी अधिक आने पर) तथा उपखण्ड खण्डार के लहसोड़ा, सवाई गंज, भैरूपुरा, अजीतपुरा, फलौदी, कुशालीपुरा, खानपुर, करमापुर, चितारा, रामपुरा, सेंवती, आकोदिया तथा चौथ का बरवाड़ा के महपुरा, खेडला एवं ऐकड़ा में तथा उपखण्ड वजीपुर के सेवा, छाण, जीवली, बिनेगा (ज्यादा बारिश होने के कारण सेवा जीएसएस परिसर में पानी भर जाने पर) बिजली सप्लाई बंद की गई है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Basda bonli farmer police forest Sawai Madhopur News 19 Aug 26 Vikalp Times

खेत में किसान की संदिग्ध मौ_त, श_व पर मिले का_टने के निशान

सवाई माधोपुर/बौंली: बासड़ा बने सिंह गांव में मंगलवार रात खेत की रखवाली करने गए 66 …

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

Reservation finalized for 6 local bodies in Sawai Madhopur district Vikalp Times

सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …

Journalist Rajesh Goyal honored at the Independence Day celebration in Sawai Madhopur Vikalp Times

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित

सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …

What happened suddenly before the Panchayati Raj elections The lottery was postponed Vikalp Times

पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !