Sunday , 6 September 2026
Breaking News

20,000 विद्यार्थी और 300 से अधिक शिक्षकों को बनाया स्मार्ट

जिला कलेक्टर के.सी. वर्मा के दिशा निर्देशन में जिले की 110 सरकारी आईसीटी युक्त विद्यालयों में ई.लर्निंग की दिशा में सूचना प्रोद्योगिकी के तहत प्रोजेक्ट उत्कर्ष के माध्यम से खेल-खेल में शिक्षा को बेहतर संचालित करने की सराहनीय पहल के लिए समन्वयक सुनील शर्मा को माध्यमिक शिक्षा विभाग सवाई माधोपुर की ओर से जिला शिक्षा अधिकारी उत्तरा मेहरा, अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी अशोक शर्मा,एड़िओ कैलाश चंद गुप्ता के द्वारा कार्यालय में प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। 

E learning student teacher school District collector direction Sawai Madhopur
इस मौके पर उन्होंने बताया कि 2 वर्ष के कार्यक्षेत्र के तहत 110 विद्यालयों में कक्षा 9 व 10 में ध्ययंरत प्रतिवर्ष 10,000 से अधिक विद्यार्थियों की ई-मेल आईडी बनवाकर उन्हे स्वयं की ई-मेल आईडी से ऑनलाइन शिक्षा को प्राप्त करने में दक्ष बनाया गया। सत्र 2016-17 व 2017-18 के अंतर्गत लगभग 15,000 विद्यार्थियों ने कम्प्युटर पर ऑनलाइन/ऑफलाइन टेस्ट देकर अपने ज्ञान को परखा। समय-समय पर स्मार्ट शिक्षक प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित कर 110 विद्यालयों के संस्थाप्रधानों सहित लगभग 300 शिक्षकों को स्मार्ट शिक्षण प्रदान करने में दक्ष किया गया।
प्रोजेक्ट उत्कर्ष के सफल क्रियान्वयन के लिए 15 अगस्त 2017 को जिला स्वतन्त्रता दिवस समारोह पर जिला कलेक्टर के.सी. वर्मा द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर शिक्षा के क्षेत्र में सम्मानित किया जा चुका है।
इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय से तिलक बंसल, धुर्वेश जैन, मोहनलाल शर्मा पीटीआई, रमसा कार्यक्रम अधिकारी अनिल शर्मा, रघुवर दयाल, मथुरिया, हंसराज सैनी, तथा दीपक शर्मा सहित कई लोग मौजूद रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Basda bonli farmer police forest Sawai Madhopur News 19 Aug 26 Vikalp Times

खेत में किसान की संदिग्ध मौ_त, श_व पर मिले का_टने के निशान

सवाई माधोपुर/बौंली: बासड़ा बने सिंह गांव में मंगलवार रात खेत की रखवाली करने गए 66 …

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

Reservation finalized for 6 local bodies in Sawai Madhopur district Vikalp Times

सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …

Journalist Rajesh Goyal honored at the Independence Day celebration in Sawai Madhopur Vikalp Times

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित

सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …

What happened suddenly before the Panchayati Raj elections The lottery was postponed Vikalp Times

पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …

Leave a Reply

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !