Tuesday , 20 October 2026
Breaking News

कोटा में कोचिंग छात्र ने की आ*त्मह*त्या

कोटा: राजस्थान के कोटा जिले में JEE की तैयारी कर रहे छात्र मयंक ने पंखे के हुक पर रस्सी का फं*दा बनाकर सु*साइड कर लिया है। कमरे में पंखे पर एंटी हैंगिंग डिवाइस भी लगा हुआ था। बिहार से मयंक के पिता आज शनिवार को कोटा पहुंचे। उन्होंने बताया कि मयंक अपनी इच्छा से ही 8 महीने पहले पढ़ने कोटा आया था। यहां पढ़ाई का प्रेशर नहीं झेल पाया। उसकी कोचिंग से भी मैसेज आते थे। कहते थे बच्चा एब्सेंट रहता है। बात करते तो कहता कि सेकेंड बैच में जाऊंगा।

 

 

 

Education city kota news 21 Dec 24

 

 

मयंक सिंह 11वीं का छात्र था। वह विज्ञान नगर थाना क्षेत्र इलाके में रहता था। विज्ञान नगर थाना अधिकारी मुकेश मीणा ने बताया परिजन आज बिहार से कोटा आ गए हैं। पोस्टमॉर्टम करवा कर बच्चे का श*व परिजनों को सौंप दिया है। वह बिहार के लिए रवाना हो गए। मयंक के पिता निलेश ने जानकारी देते हुए बताया कि आखिरी बार 19 तारीख को मयंक से बात हुई थी उसने बताया था कि हॉस्टल चेंज हो रहा है। सभी बच्चे दूसरे हॉस्टल में शिफ्ट होने वाले हैं। पढ़ाई में मयंक अच्छा था।

 

 

 

मैट्रिक में 70 प्रतिशत अंक हासिल किए था। परिवार में इकलौता बेटा था। मयंक अपनी इच्छा से ही कोटा में पढ़ाई के लिए आया था। पर यहां पर पढ़ाई का प्रेशर नहीं झेल पाया। मयंक के कोचिंग से भी कॉल और मैसेज आते थे कि कोचिंग क्लास में एब्सेंट रहता था। बात करने पर बोलता था कि सेकेंड बैच में जाऊंगा। वह अपने दादाजी से ज्यादा बात करता था। पिता निलेश बैंक ऑफ बड़ौदा में नौकरी करते हैं।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Bulldozer action in Jaipur, Wall, stairs, and tin shed demolished, 210 more in the crosshairs Vikalp Times

जयपुर में बुलडोजर एक्शन: दीवार, सीढ़ियां और टिनशेड तोड़े, 210 और निशाने पर

जयपुर: न्यू सांगानेर रोड (New Sanganer Road, Jaipur) को 100 फीट चौड़ा करने की कार्रवाई …

Rajasthan Youth Congress to get a new president Abhishek Chaodhary in the lead with 6.15 lakh votes!

राजस्थान यूथ कांग्रेस को मिलेगा नया अध्यक्ष! 6.15 लाख वोट लेकर अभिषेक चौधरी सबसे आगे!

जयपुर: राजस्थान यूथ कांग्रेस (Rajathan Youth Congress) के अध्यक्ष पद के चुनाव का परिणाम रविवार …

No need for personnel to climb up, and no delay in extinguishing fires Kota receives a high-tech machine worth 9.5 crore.

न कर्मचारी ऊपर जाएगा, न आग बुझाने में होगी देरी! कोटा को मिली 9.5 करोड़ की हाईटेक मशीन

कोटा: नगर निगम कोटा (Nagar Nigam Kota) के अग्निशमन विभाग (Fire Department Kota) को करीब …

Mandal Bhilwara land police rajasthan News vikalp times

जमीन के लिए आमने-सामने हुए दो पक्ष, चली गो_लियां! गांव में मचा हड़कंप

भीलवाड़ा: Bhilwara जिले के मांडल (Mandal) थाना क्षेत्र के आरजिया इलाके के जाटों का खेड़ा …

Saint Surjaadas Ji Maharaj Barkhandi Dham, Lohargal Jhunjhunu Police News Vikalp Times

80 साल के संत की बेरहमी से ह_त्या! चढ़ावे के लिए पहाड़ी से दिया धक्का

झुंझुनूं: प्रसिद्ध तीर्थस्थल (Famous Pilgrimage Site) लोहार्गल स्थित बरखंडी धाम (Barkhandi Dham, Lohargal) के 80 वर्षीय …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !