Saturday , 5 September 2026
Breaking News

धार्मिक आयोजन के साथ शिक्षा बहुत जरूरी : जिला प्रमुख सुदामा मीना

क्षेत्र के ग्राम चांदनहोली में विश्व शांति मानव कल्याण के लिए सरपंच संघ अध्यक्ष एवं सरपंच रामखिलाड़ी मीना के निवास पर चल रही भागवत कथा का भंडारे के साथ समापन किया गया।
इस अवसर पर जिला प्रमुख प्रतिनिधि डिग्गी प्रसाद मीणा ने कहा नई युवा पीढ़ी को पढ़ाई के साथ साथ आध्यात्मिक संस्कारवान जरूर बनाएं, नशा प्रवर्ती से भी बचने के लिए कहा। बांदीकुई विधायक गजराज खटाना ने कहा इस प्रकार के धार्मिक आयोजन होते रहने चाहिए इसे आपसी भाईचारा बढ़ता है एवं एक दूसरे को मिलने का मौका मिलता है। लेकिन साथ ही उन्होंने सबसे जरूरी शिक्षा पर जोर देने का आह्वान किया।
Education is very important along with religious events- Sudama Meena
श्रीमद् भागवत कथा के समापन पर पहुंचे जनप्रतिनिधि पंच सरपंचों का ग्रामीणों ने भव्य स्वागत किया। इस दौरान सरपंच संघ अध्यक्ष रामखिलाड़ी मीना, आम जन विकास समिति के उपाध्यक्ष अशोक जारेड़ा चांदनहोली, सवाई माधोपुर जिला प्रमुख सुदामा देवी, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष डिग्गी प्रसाद मीना, बांदीकुई विधायक गजराज खटाना, सवाई माधोपुर प्रधान निरमा मीना, मलारना डूंगर प्रधान देवपाल गंभीरा, ट्राईफेड चेयरमैन एवं पूर्व विधायक टोडाभीम रमेश मीणा, पूर्व प्रधान बामनवास राजेंद्र मीना, केदार लाल मीना बामनवास, प्रमुख शासन सचिव शहरी विकास विभाग कुंजीलाल मीना, गृह सचिव कैलाश मीना, पूर्व सरपंच बामनवास पट्टी कला श्यामलाल वकील, हनुमान कोडियाई, पूर्व सरपंच बरनाला हंसराज मीना, पूर्व डायरेक्टर कैलाश, मुकेश भाई कगलू एवं बामनवास पंचायत समिति के सरपंच आदि गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

Reservation finalized for 6 local bodies in Sawai Madhopur district Vikalp Times

सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …

Journalist Rajesh Goyal honored at the Independence Day celebration in Sawai Madhopur Vikalp Times

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित

सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …

What happened suddenly before the Panchayati Raj elections The lottery was postponed Vikalp Times

पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …

Major reshuffle in Rajasthan ahead of civic body elections; 41 municipal officials transferred Vikalp Times

राजस्थान में निकाय चुनाव से पहले बड़ा फेरबदल, 41 अफसरों के तबादले

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में निकाय चुनाव (Local Body Elections) से पहले स्वायत्त शासन विभाग (Local …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !