Sunday , 7 June 2026
Breaking News

पानी की तरह पैसा खर्च नहीं कर सकेंगे नेताजी, इतने रुपए में लड़ना होगा चुनाव

जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. खुशाल यादव ने बताया कि भारत सरकार द्वारा अधिसूचना 6 जनवरी, 2022 के जरिए उम्मीदवारों के लिए निर्वाचन खर्च की ऊपरी सीमा संशोधित की गई है। उन्होंने बताया कि एक संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के लिए निर्वाचन खर्च की अधिकतम सीमा 95 लाख रुपए प्रति उम्मीदवार है। आयोग ने निर्णय लिया है कि या तो उम्मीदवारों या राजनीतिक दलों द्वारा दस हजार रुपए से अधिक का निर्वाचन व्यय सभी स्थितियों में उम्मीदवार द्वारा निर्वाचन प्रयोजनों के लिए खोले गए अभ्यर्थी के बैंक खाते से जुड़े रेखांकित खाते में देय चैक, ड्राफ्ट, आरटीजीएस/एनईएफटी या किसी अन्य इलेक्ट्रॉनिक विधि से उपगत किया जाए।

 

Election expenditure limit fixed for candidates

 

पेट्रोल एवं डीजल आरक्षित रखने के निर्देश

लोकसभा आम चुनाव 2024 के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. खुशाल यादव के निर्देशानुसार चुनाव कार्याे के लिए अधिग्रहित किए गए वाहनों को बिना किसी अवरोध के समय पर पेट्रोल एवं डीजल उपलब्ध करवाया जाना है। इस संबंध में जिला निर्वाचन अधिकारी ने जिले समस्त पेट्रोल पम्प, आईओसीएल, बीपीसीएल एवं एचपीसीएल को निर्देशित किया है कि वे प्रत्येक पेट्रोल पम्प पर 2500 लीटर पेट्रोल एवं 5 हजार लीटर डीजल आरक्षित रखना सुनिश्चित करें। जिला रसद अधिकारी ने बताया कि आरक्षित मात्रा जिला निर्वाचन अधिकारी की अनुमति के बिना कम नहीं करें अन्यथा नियमानुसार कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। उन्होंने संबंधित क्षेत्र के प्रवर्तन निरीक्षकों को निर्देश दिए है कि चुनाव कार्याे में लगे वाहनों को पेट्रोल व डीजल लेने में किसी प्रकार का अवरोध उत्पन्न नहीं को इसके लिए समस्त पेट्रोल पम्प संचालकों को पाबन्द किया जाए।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

Supreme Court said on NEET paper leak NTA did not learn from previous incidents

सुप्रीम कोर्ट की फटकार, बार-बार पेपर लीक क्यों नहीं रोक पा रही NTA?

नई दिल्ली: नीट पेपर लीक (NEET Paper Leak) मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !