Tuesday , 20 October 2026
Breaking News

लोकतंत्र के पर्व पर मांगलिक कार्यों जैसा उत्साह और उमंग

सवाई माधोपुर:- राजस्थान विधानसभा आम चुनाव 2023 के अन्तर्गत आज शनिवार 25 नवंबर को हो रहे मतदान कार्य को स्वतंत्र, निष्पक्ष, भयमुक्त एवं शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने के उद्देश्य से जिला निर्वाचन अधिकारी सुरेश कुमार ओला एवं जिला पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अगरवाला ने संयुक्त रूप से प्रातः 6 बजे से ही खण्डार एवं सवाई माधोपुर विधानसभा क्षेत्रों के करीब दो दर्जन से अधिक मतदान केन्द्रों का दौरा कर मतदान व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

 

 

Enthusiasm and enthusiasm like auspicious works on the festival of democracy in sawai madhopur

 

 

इस दौरान उन्होंने सवाई माधोपुर विधानसभा क्षेत्र के बालिका आदर्श उच्च माध्यमिक विद्यालय मानटाउन स्थित दो मतदान केन्द्रों, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बंधा, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बनोटा, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सिनोली, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नींदड़दा, राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय सूरवाल, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भारजा नदी, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मानटाउन, जिला उद्योग केन्द्र एवं वाणिज्य केन्द्र, राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय मानटाउन स्थित महिला प्रबंधित मतदान केन्द्र, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय आलनपुर, राजकीय बहुउद्देश्यीय पशु चिकित्सालय आलनपुर, जीएसएस, महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय हरसहाय कटला, शहीद रिपुदमन सिंह बालिका आदर्श विद्या मंदिर, श्री चन्द्र सागर दिगम्बर जैन माध्यमिक विद्यालय, राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय शहर, राज्य भारत स्काउट गाइ हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय आवासन मण्डल हाउसिंह बोर्ड तथा खण्डार विधानसभा क्षेत्र के ब्लॉक चौथ का बरवाड़ा के मतदान केन्द्र, रा.उ.मा.वि. बिलोपा, रा.उ.मा.वि. चौथ का बरवाड़ा भाग संख्या 62, रा.उ.मा.वि. चौथ का बरवाड़ा भाग संख्या 69 एवं 66, राजकीय वरिष्ठ उपाध्याय संस्कृत विद्यालय भाग संख्या 63, 64 एवं 65, राजकीय प्राथमिक विद्यालय बांसड़ा, रा.उ.मा.वि. बिन्जारी, राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय गिरधरपुरा, रा.उ.मा.वि. आदलवाड़ा कलां, महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय भगवतगढ़ के मतदान केन्द्रों पर जाकर मतदान कार्मिकों की हौंसला अफजाई की।

 

 

 

लोकतंत्र पर्व की झलकियां:-

जिले में लोकतंत्र के पर्व पर मांगलिक कार्यो जैसा हर्षोल्लास, उत्साह एवं उमंग का माहौल देखने को मिला। विधानसभा क्षेत्र बामनवास के बूथ संख्या 180 और 182 पर संजय और राजेश ने अपनी नव विवाहित दुल्हनों के साथ पारंपरिक परिधानों में आकर मतदान किया।

 

 

 

सवाई माधोपुर में 95 वर्ष के ताराचंद और उनकी चौथी पीढ़ी के सदस्य पड़पोते जय ने पहली बार एक साथ मतदान किया। बौंली के तोंद निवासी कमलेश ने नागौर से, गंगापुर सिटी के बालकृष्ण ने अजमेर सहित सैकड़ो मतदाताओं ने विभिन्न जिलों और राज्यों से लंबा सफर तय करते हुए से परिवार सहित आकर मतदान करने के कर्तव्य की जिम्मेदारी को बखूबी निभाया है।

 

 

 

 

सुनारों की बगीची मतदान केन्द्र भाग संख्या 219 पर 85 वर्षीय सीता देवी, 70 वर्षीय काली देवी ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। वहीं इसी मतदान केन्द्र पर विशेष योग्यजन दम्पत्ति, 50 वर्षीय अशोक एवं 45 वर्षीय लाली देवी में अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

 

 

इसी प्रकार 18 वर्षीय वर्षा श्रीमाल ने पहली बार लोकतंत्र के इस पर्व में अपनी भागीदारी सुनिश्चित की। इसी प्रकार शहीद रिपुदमन सिंह बालिका आदर्श विद्या मंदिर स्थित मतदान केन्द्र भाग संख्या 224 पर देवरानी-जेठानी ऋतु-भावना ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। वहीं महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय हाउसिंह बोर्ड स्थित मतदान केन्द्र पर विशेष योग्यजन महिला मतदाता प्रियंका ने मतदान कम्पार्टमेन्ट में व्हीलचेयर पर जाकर अपनो मताधिकार का प्रयोग किया।

 

 

इसी मतदान केन्द्र पर निर्मला जैन एवं मंजु जैन ने मतदान करने के उपरांत सेल्फी पॉइन्ट पर जाकर फोटो खिंचवाई। राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय सूरवाल पर 75 वर्षीय सिद्दीका बानो भी बुढ़ापे के कारण हिलती गर्दन के बावजूद भी अपने मताधिकार का प्रयोग करने से नहीं चूकी।

 

 

इस दौरान राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय सूरवाल, राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय शहर सवाई माधोपुर, राजकीय बहुउद्देशीय पशु चिकित्सालय आलनपुर सहित अन्य मतदान केन्द्रों पर भी महिला एवं पुरूषो की सुबह से ही लम्बी-लम्बी कतारे नजर आई।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Bulldozer action in Jaipur, Wall, stairs, and tin shed demolished, 210 more in the crosshairs Vikalp Times

जयपुर में बुलडोजर एक्शन: दीवार, सीढ़ियां और टिनशेड तोड़े, 210 और निशाने पर

जयपुर: न्यू सांगानेर रोड (New Sanganer Road, Jaipur) को 100 फीट चौड़ा करने की कार्रवाई …

Rajasthan Youth Congress to get a new president Abhishek Chaodhary in the lead with 6.15 lakh votes!

राजस्थान यूथ कांग्रेस को मिलेगा नया अध्यक्ष! 6.15 लाख वोट लेकर अभिषेक चौधरी सबसे आगे!

जयपुर: राजस्थान यूथ कांग्रेस (Rajathan Youth Congress) के अध्यक्ष पद के चुनाव का परिणाम रविवार …

No need for personnel to climb up, and no delay in extinguishing fires Kota receives a high-tech machine worth 9.5 crore.

न कर्मचारी ऊपर जाएगा, न आग बुझाने में होगी देरी! कोटा को मिली 9.5 करोड़ की हाईटेक मशीन

कोटा: नगर निगम कोटा (Nagar Nigam Kota) के अग्निशमन विभाग (Fire Department Kota) को करीब …

Mandal Bhilwara land police rajasthan News vikalp times

जमीन के लिए आमने-सामने हुए दो पक्ष, चली गो_लियां! गांव में मचा हड़कंप

भीलवाड़ा: Bhilwara जिले के मांडल (Mandal) थाना क्षेत्र के आरजिया इलाके के जाटों का खेड़ा …

Saint Surjaadas Ji Maharaj Barkhandi Dham, Lohargal Jhunjhunu Police News Vikalp Times

80 साल के संत की बेरहमी से ह_त्या! चढ़ावे के लिए पहाड़ी से दिया धक्का

झुंझुनूं: प्रसिद्ध तीर्थस्थल (Famous Pilgrimage Site) लोहार्गल स्थित बरखंडी धाम (Barkhandi Dham, Lohargal) के 80 वर्षीय …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !