Saturday , 5 September 2026
Breaking News

शहर के मुख्य बाजार में सिटी बसों के प्रवेश पर लगाई रोक, विरोध में सिटी बस यूनियन ने कर दी हड़ताल

जिला मुख्यालय पर सोमवार 6 मई को शहर के मुख्य बाजार में सिटी बसों के प्रवेश पर रोक लगाने के विरोध के चलते सिटी बस यूनियन ने हड़ताल कर दी। जिससे शहर की सार्वजनिक यातायात व्यवस्था ठप हो गई। जिसका खामियाजा आमजन को भुगतना पड़ा। जानकारी के अनुसार शहर के व्यापारियों ने प्रातः 10 बजे से सांय 6 बजे तक बाजार में सिटी बसों के संचालन को बन्द करने की मांग की। इस पर जिला यातायात पुलिस प्रशासन द्वारा शहर के बाजार में सिटी बसों को जाने से रोक दिया। मुख्य बाजार में सिटी बसों को प्रवेश से रोके जाने से नाराज होकर सिटी बस यूनियन की ओर से दोपहर बाद हड़ताल कर दी गई। इसके बाद वहां करीबन 95 सिटी बसों का चक्का जाम हो गया। विरोध के चलते सिटी बस यूनियन की ओर से सभी बसों को राज बाग बस स्टैंड पर खड़ा कर दिया गया और जमकर नारेबाजी की गई।
सिटी बस यूनियन के अध्यक्ष अतीक अहमद ने बताया कि ट्रैफिक पुलिस की ओर से दोपहर बाद पुराने शहर के मुख्य बाजार में सिटी बसों के प्रवेश को रोक दिया गया।

 

Entry of city buses banned in the main market of the city

 

इसी के साथ-साथ ट्रैफिक पुलिस की ओर से सिटी बसों के संचालन के निर्देश खंडार बस स्टैंड हरसहायजी का कटला होकर करने के निर्देश दिए गए हैं। इसको लेकर सिटी बस यूनियन ने विरोध जताया और हड़ताल कर दी। उन्होने कहा कि मुख्य बाजार में आने वाले दो पहिया और चौपहियां वाहन वाले जगह-जगह वाहनों को खड़ा कर देते हैं जिससे बाजार में बार-बार जाम की स्थिति पैदा होती है। ट्रैफिक पुलिस की ओर से इन वाहनों को नहीं हटवा कर सिटी बसों को रोका जा रहा है। उन्होने कहा कि इससे जुड़े 300 परिवारों के सामने बेरोजगार होने की स्थिति पैदा हो जाएगी। ऐसे में सिटी बस यूनियन की ओर से अनिश्चितकाल के लिए हड़ताल की घोषणा की गई है। सिटी बस यूनियन के पदाधिकारी का कहना है की सीधी बसों को मुख्य बाजार में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी तब तक यह हड़ताल लगातार जारी रहेगी। वहीं हड़ताल के चलते शहर से बजरिया आने जाने वाले यात्रियों को सफर करने मुसीबत का सामना करना पड़ा। लोगों ने बताया कि सिटी बसें बन्द होने से लोगों को ऑटो टेम्पों वालों की मनमानी का शिकार भी होना पड़ा। जो लोगों की मजबूरी का फायदा उठाते नजर आये।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

Reservation finalized for 6 local bodies in Sawai Madhopur district Vikalp Times

सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …

Journalist Rajesh Goyal honored at the Independence Day celebration in Sawai Madhopur Vikalp Times

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित

सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …

What happened suddenly before the Panchayati Raj elections The lottery was postponed Vikalp Times

पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …

Major reshuffle in Rajasthan ahead of civic body elections; 41 municipal officials transferred Vikalp Times

राजस्थान में निकाय चुनाव से पहले बड़ा फेरबदल, 41 अफसरों के तबादले

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में निकाय चुनाव (Local Body Elections) से पहले स्वायत्त शासन विभाग (Local …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !