Wednesday , 21 October 2026
Breaking News

अधिक से अधिक पौधे लगाने के लिए सभी मिलकर करें प्रयास – कलेक्टर

विद्यालयों में पौधरोपण अभियान के लिए कार्ययोजना निर्माण एवं पूर्व तैयारी के संबंध में बैठक जिला कलेक्टर राजेन्द्र किशन की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। बैठक में कलेक्टर ने जीवनदायी ऑक्सीजन के प्राकृतिक भंडार पेड़-पौधों के संरक्षण तथा अधिक से अधिक पौधे लगाने के लिए सभी को मिलकर प्रयास करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने बैठक में शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि पौधरोपण अभियान के तहत विद्यालय परिसरों में लगाए जाने वालों पौधों के लिए योजना बनाकर पूर्व तैयारी करें। इसी प्रकार आंगनबाड़ी केन्द्र, चिकित्सालय, उप स्वास्थ्य केन्द्र एवं अन्य सरकारी परिसर जहां पौधरोपण के लिए समुचित स्थान उपलब्ध है, वहां पौधरोपण करवाने के संबंध में निर्देश देकर संबंधित अधिकारियों को मानसून से पूर्व आवश्यक तैयारियां करने की बात कही। उन्होंने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को चारदीवारी वाले विद्यालयों की संख्या, विद्यालयों में पानी के लिए हैंडपंप एवं अन्य सुविधा की उपलब्धता के संबंध में ऐसेशमेंट कर योजना निर्माण करने तथा वृक्षारोपण के लिए कार्ययोजना बनाकर सभी प्रकार की तैयारियां करने के निर्देश दिए। बैठक में पौधरोपण की तैयारी के साथ 30 जून तक पौधे लगाने के लिए गढ्ढे खोदे जाने, लगाए जाने वाले पौधों की सुरक्षा की व्यवस्था करने तथा इसकी जिम्मेदारी के लिए विद्यालय वार नोडल अधिकारी नियुक्त करने के निर्देश दिए। बैठक में कलेक्टर ने निर्देश दिए कि इसके लिए एक्शन प्लान निर्माण कर 30 जून तक सभी तैयारियां पूरी की जाए। उन्होंने वन विभाग के अधिकारियों से टाइ अप करते हुए पौधों की उपलब्धता, पौधों के प्रकार तथा किस क्षेत्र में किस नर्सरी से पौधों मिलेंगे के संबंध में समन्वय बनाने के निर्देश दिए। बैठक में कलेक्टर ने राज्य सरकार की घर घर औषधीय पौधे योजना के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार द्वारा बजट घोषणा के अनुसार प्रत्येक परिवार को पांच वर्ष तक कुल 24 औषधीय पौधे उपलब्ध करवाएं जाएंगे। इस योजना के तहत वन विभाग द्वारा जिले की विभिन्न नर्सरियों में पौधे तैयार किए जा रहे हैं।

Everyone should try together to plant more and more saplings - Collector

उन्होंने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को इस योजना के संबंध में लोगों को जानकारी देने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने विद्यालयों को हरित विद्यालय बनाने तथा पौधरोपण के लिए विद्यालय वार नोडल अधिकारी बनाने, नोडल अधिकारियों की सतत मॉनिटरिंग करने तथा पौधों की सुरक्षा की जिम्मेदारी भी लगाने वाले को देने के संबंध में निर्देश दिए। उन्होंने इससे संबंधित सभी सूचनाएं एवं कार्ययोजना तैयार कर मूर्त रूप देने के लिए अभी से जुटने के निर्देश दिए। ताकि बरसात होने के तुरंत बाद पौधरोपण को अभियान के रूप में चलाया जा सके। बैठक में जिला परिषद के सीईओ रामस्वरूप चौहान ने पौधरोपण अभियान के लिए सभी अधिकारियों को आपसी समन्वय रखते हुए कार्य योजना के लिए निर्देशित किया। बैठक में सीपीओ बाबूलाल बैरवा, सीडीईओ रामकेश मीना, जिला शिक्षा अधिकारी राधेश्याम मीना, एडीपीसी नाथूलाल खटीक, सहायक निदेशक रमेश चंद मीना, एपीसी चंद्रशेखर शर्मा, एडीईओ मंजू जैन, एडीईओ एजाज अली, सीएमएचओ डॉ. तेजराम मीना सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे। अधिकारियों ने योजना निर्माण कर लक्ष्य के अनुसार पौधरोपण की तैयारी के लिए संकल्प व्यक्त किया।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Sawai Madhopur Panchayat Elections Bamanwas-Bonli in the third phase, Sawai Madhopur-Gangapur in the fourth phase

सवाई माधोपुर पंचायत चुनाव: बामनवास-बौंली तीसरे चरण में, सवाई माधोपुर-गंगापुर चौथे चरण में

सवाई माधोपुर: राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान (State Election Commission of Rajasthan) द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं (Panchayati …

The full schedule for the Rajasthan Panchayat elections has been released check when voting will take place in your area Vikalp Times

इंतजार खत्म! राजस्थान पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल जारी, देखें आपके यहाँ कब होगी वोटिंग

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव (Panchayati Raj Election – 2026) को …

Transfer of 10 RAS and 15 APO officers Major administrative reshuffle in Rajasthan before panchayat election vikalp times

10 RAS APO, 15 का ट्रांसफर: आचार संहिता से पहले राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

जयपुर: पंचायतीराज चुनावों (Panchayati Raj Election) की आचार संहिता (Aachar Sanhita) लागू होने से ठीक पहले …

Elderly woman Sawai Madhopur Silver anklet Police Vikalp Times

सवाई माधोपुर में बुजुर्ग महिला से लू_ट, पैर से चांदी का कड़ा काटकर भागे बदमाश

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के कुंडेरा (kundera) थाना क्षेत्र के शेरपुर (Sherpur) गांव के …

Major news regarding petrol and diesel New export duty rates come into effect today 1 oct 26 Vikalp Times

पेट्रोल-डीजल से जुड़ी बड़ी खबर: आज से लागू हुई एक्सपोर्ट ड्यूटी की नई दरें

नई दिल्ली: केंद्र सरकार (Government of India) ने पेट्रोलियम उत्पादों (Petroleum Products) के निर्यात पर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !