Wednesday , 21 October 2026
Breaking News

कोटा से ग्वालियर के मध्य चलेगी परीक्षा स्पेशल ट्रेन

कोटा: रेल प्रशासन द्वारा परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए कोटा से ग्वालियर के मध्य दो स्पेशल ट्रेनों को एक-एक ट्रिप चलाया जा रहा है। गाड़ी संख्या 09801 कोटा से सोमवार यानि आज 25 नवंबर को व गाड़ी संख्या 09802 ग्वालियर से मंगलवार 26 नवंबर को चलेगी। इस गाड़ी में 6 स्लीपर, 4 सामान्य श्रेणी कोच, 1 एसएल आर एवं 1 जनरेटर कार वाले कोच होंगे। वहीं गाड़ी संख्या 09803 कोटा से बुधवार 27 नवंबर को व गाड़ी संख्या 09804 ग्वालियर से गुरुवार 28 नवंबर को चलेगी।

 

 

Exam special train will run between Kota and Gwalior

 

 

इस गाड़ी में 7 स्लीपर, 4 सामान्य श्रेणी कोच, 1 एसएल आर एवं 1 जनरेटर कार वाले कोच होंगे। दोनों परीक्षा स्पेशल ट्रेन कोटा से रात 9:25 बजे रवाना होकर कर अगले दिन सुबह 9:25 बजे ग्वालियर पहुंचेगी। वापसी में यह परीक्षा स्पेशल ट्रेन ग्वालियर से सुबह 10:25 बजे रवाना होकर रात 2 बजे कोटा पहुंचेगी। यह स्पेशल गाड़ी दोनों दिशाओं में कोटा-ग्वालियर के बीच बारां, छबरा गुगोर, रूठियाई, गुना, अशोकनगर, बीना व वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई(झांसी) स्टेशनों पर रूकेगी। इस परीक्षा स्पेशल ट्रेनों के वातानूकूलित कोच लाॅक अवस्था में संचालित हाेंगे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Bulldozer action in Jaipur, Wall, stairs, and tin shed demolished, 210 more in the crosshairs Vikalp Times

जयपुर में बुलडोजर एक्शन: दीवार, सीढ़ियां और टिनशेड तोड़े, 210 और निशाने पर

जयपुर: न्यू सांगानेर रोड (New Sanganer Road, Jaipur) को 100 फीट चौड़ा करने की कार्रवाई …

Rajasthan Youth Congress to get a new president Abhishek Chaodhary in the lead with 6.15 lakh votes!

राजस्थान यूथ कांग्रेस को मिलेगा नया अध्यक्ष! 6.15 लाख वोट लेकर अभिषेक चौधरी सबसे आगे!

जयपुर: राजस्थान यूथ कांग्रेस (Rajathan Youth Congress) के अध्यक्ष पद के चुनाव का परिणाम रविवार …

No need for personnel to climb up, and no delay in extinguishing fires Kota receives a high-tech machine worth 9.5 crore.

न कर्मचारी ऊपर जाएगा, न आग बुझाने में होगी देरी! कोटा को मिली 9.5 करोड़ की हाईटेक मशीन

कोटा: नगर निगम कोटा (Nagar Nigam Kota) के अग्निशमन विभाग (Fire Department Kota) को करीब …

Mandal Bhilwara land police rajasthan News vikalp times

जमीन के लिए आमने-सामने हुए दो पक्ष, चली गो_लियां! गांव में मचा हड़कंप

भीलवाड़ा: Bhilwara जिले के मांडल (Mandal) थाना क्षेत्र के आरजिया इलाके के जाटों का खेड़ा …

Saint Surjaadas Ji Maharaj Barkhandi Dham, Lohargal Jhunjhunu Police News Vikalp Times

80 साल के संत की बेरहमी से ह_त्या! चढ़ावे के लिए पहाड़ी से दिया धक्का

झुंझुनूं: प्रसिद्ध तीर्थस्थल (Famous Pilgrimage Site) लोहार्गल स्थित बरखंडी धाम (Barkhandi Dham, Lohargal) के 80 वर्षीय …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !