Wednesday , 22 April 2026
Breaking News

व्यय पर्यवेक्षक ने ली तैयारियों को लेकर अधिकारियों की बैठक

लोकसभा आम चुनाव 2019 को सुव्यवस्थित रूप से सम्पन्न कराने के लिए भारत निर्वाचन आयोग की ओर से नियुक्त सवाई माधोपुर-टोंक लोकसभा क्षेत्र के व्यय पर्यवेक्षक कल्याणनाथ ने जिला निर्वाचन अधिकारी डाॅ.एस.पी.सिंह एवं जिला पुलिस अधीक्षक समीर सिंह की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट सभागार में सवाई माधोपुर जिले के अधिकारियों की बैठक ली।

Expenditure supervisor meeting officers
सवाई माधोपुर-टोंक लोकसभा क्षेत्र के व्यय पर्यवेक्षक कल्याणनाथ ने बैठक लोकसभा आम चुनाव 2019 को सुव्यवस्थित कराने के लिए विभिन्न बिन्दुओं पर चर्चा की।
व्यय पर्यवेक्षक कहा कि चुनावों में भुजबल और धनबल का उपयोग होने की आशंका बनी रहती है। जिसे नियंत्रित करने के लिए एसएसटी, एफएसटी, वीवीटी, वीटी, एटी के माध्यम से नज़र रखी जाती हैं। उन्होने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले में हम पूरी तत्परता से चुनाव सम्पन्न करवाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने कहा कि वाहनों की पूरी तरह चैकिंग की जाए। दो पहिया वाहनों की भी चैकिंग की जाए। प्रत्याशियों के खर्चे पर पूरी नज़र रखी जाए। उन्होंने कहा कि सभी बैंक उनके यहां एक लाख से उपर वाले लेन-देन की रिपोर्ट की जाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि सी-विजिल एक महत्वपूर्ण एप हैं, इसके बारे में हम सभी को पता होना चाहिए। विडियों टीम को पूरी घटना का वीडियों रिकाॅर्ड करने को कहा। जिसमें बैठने की व्यवस्था, माईक, सजावट, बैनर, फ्लैक्स, भाषण, जनता, खाना, चाय-पान सभी गतिविधियों को कवर किया जावे। हैं। उन्होने कहा कि पर्ची से शराब के वितरण को नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि अगर ऐसा होता है तो कार्यवाही की जाएगी।
जिला निर्वाचन अधिकारी डाॅ. एस.पी. सिंह ने व्यय पर्यवेक्षक को आश्वस्त किया कि चुनाव से जुड़ी हुई प्रत्येक तैयारी को पूरा किया गया है। उन्होंने कहा कि स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी तथा भयमुक्त चुनाव सम्पन्न करवाने के लिए पूरी टीम मुस्तैद है।
बैठक में जिला पुलिस अधीक्षक समीर सिंह, अतिरिक्त जिला कलेक्टर गंगापुर सिटी पंकज औझा, विजेन्द्र कुमार मीना एसडीएम गंगापुर सिटी, सत्येन्द्र कुमार गुप्ता, रमेशचन्द मथुरिया, राजेन्द्र कुमार गुप्ता, रतनलाल मीना वीएसटी गंगापुर सिटी, मन्जूर आलम भिर्वानी एफएसटी-3 सवाई माधोपुर, सुरेषचन्द मीना एफएसटी-3 बामनवास, रामखिलाड़ी मीना एसएसटी-1 खण्डार, श्यामलाल महावर, एफएसटी-2 खण्डार, रामस्वरूप स्वर्णकार एफएसटी-1 गंगापुर सिटी, लक्ष्मणलाल मीना एसएसटी-3 गंगापुर सिटी, विष्णुदत्त गुप्ता वीवीटी गंगापुर सिटी, मधुसूदन शर्मा एसएसटी-2 गंगापुर सिटी सहित अन्य उपस्थित थे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Sawai madhopur acb action on nadoti sdm Kajal Meena Karuali News 17 April 26

1 लाख मांगे, 60 हजार में पकड़ी गई SDM काजल मीणा, ACB ने ऐसे बिछाया जाल

करौली: करौली जिले के नादौती में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। सवाई …

lecturer suspended dowry kundera police Husband wife sawai madhopur news

पत्नी की शिकायत पड़ी भारी, दहेज लेने के आरोप लेक्चरर सस्पेंड

सवाई माधोपुर: राजस्थान के शिक्षा विभाग ने दहेज लेने के आरोप में एक लेक्चरर को …

Unique initiative by Sawai Madhopur SP Jyeshtha maitrei police personnel will now be able to celebrate special days with their families.

एसपी ज्येष्ठा मैत्रेयी की अनूठी पहल, पुलिसकर्मी अब परिवार के साथ मना सकेंगे खास दिन

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) में पुलिसकर्मियों के लिए एक सकारात्मक और मानवीय पहल …

Tragic incident in district hospital Sawai Madhopur Pregnant Woman New Born Baby 14 April 26

जिला अस्पताल में दर्दनाक घटना, प्रसूता और नवजात की मौ*त, डॉक्टरों पर लापरवाही के आरोप

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) के जिला अस्पताल के जच्चा-बच्चा वार्ड में प्रसूता और …

A broken culvert in Sawai Madhopur has caused problems, affecting everything from children's education to farming.

सवाई माधोपुर में टूटी पुलिया बनी मुसीबत, बच्चों की पढ़ाई से खेती तक सब प्रभावित

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर के पुराने शहर क्षेत्र में लटिया नाले पर बनी राजबाग पुलिया …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !