Saturday , 5 September 2026
Breaking News

अर्चना ने क्षेत्र में देव दर्शन कर सादगी से मनाया जन्मदिन

आस्था और विश्वास ही जीवन का आधार – अर्चना मीना 

 

स्वावलंबी भारत अभियान की राष्ट्रीय सह-समन्वयक, स्वदेशी जागरण मंच की प्रांत महिला प्रमुख एवं जिले की लोकप्रिय समाज सेविका अर्चना मीना ने गत गुरुवार को अपना जन्मदिन सवाई माधोपुर, बौंली एवं बामनवास में देव दर्शन कर बेहद सादगी के साथ मनाया। जन्मदिन के अवसर पर सर्वप्रथम अर्चना ने अपने माता-पिता, दौसा सांसद जसकौर मीना एवं श्रीलाल मीना से आशीर्वाद लिया और रणथंभौर स्थित प्रथम पूज्य त्रिनेत्र गणेश जी महाराज के दर्शन कर विधिवत पूजा अर्चना की।

 

Faith and belief is the basis of life - Archana Meena

 

तत्पश्चात अपने कुल देवता गोठ के भैरव जी, बामनवास में बाबा भगत सिंह के पवित्र स्थान, भीटोली में वीरता के प्रतीक बूड़न देव जी, रिवाली स्थित श्री चतुर्भुज जी भगवान, घाटा नेनवाड़ी स्थित आराध्य श्री मीन भगवान एवं श्री देवनारायण भगवान के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर अर्चना ने कहा कि आस्था विश्वास से जुड़ी हुई है और विश्वास जीवन का आधार है। अपने आराध्य देवों पर यही विश्वास हमारी आत्मा को असीम बल प्रदान करता है और इसी बल की देन है कि हम धर्म, परोपकार एवं बहुजन हिताय, बहुजन सुखाय के मार्ग पर निर्बाध चल पाते हैं।

 

Faith and belief is the basis of life - Archana Meena 1

 

अर्चना ने बताया की उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि वे उन्हें सद्भावना के सदमार्ग पर निरंतर आगे बढ़ने की शक्ति और हौंसला प्रदान करें साथ ही परमपिता परमात्मा हमारे क्षेत्र को अपराध मुक्त, रोजगार युक्त एवं सुख समृद्धि से परिपूर्ण बनाए रखें। इस अवसर पर क्षेत्र के ग्रामीण भाई-बहनों से भेंट कर अर्चना ने उनका आशीर्वाद भी प्राप्त किया।

 

About Vikalp Times Desk

Check Also

Basda bonli farmer police forest Sawai Madhopur News 19 Aug 26 Vikalp Times

खेत में किसान की संदिग्ध मौ_त, श_व पर मिले का_टने के निशान

सवाई माधोपुर/बौंली: बासड़ा बने सिंह गांव में मंगलवार रात खेत की रखवाली करने गए 66 …

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

Reservation finalized for 6 local bodies in Sawai Madhopur district Vikalp Times

सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …

Journalist Rajesh Goyal honored at the Independence Day celebration in Sawai Madhopur Vikalp Times

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित

सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …

What happened suddenly before the Panchayati Raj elections The lottery was postponed Vikalp Times

पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !