Sunday , 7 June 2026
Breaking News

विद्यालय विकास हेतु 4 लाख का आर्थिक सहयोग

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर जिला प्रशासन एवं शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वाधान में तथा जिला कलक्टर काना राम के मार्गदर्शन में संचालित नवाचार “भविष्य की उड़ान” के सकारात्मक प्रभाव अब पूरे जिले में दिखाई देने लगे हैं। इसी कड़ी में मैदपुरा के ग्रामवासियों ने अपने गांव के राजकीय विद्यालय के भौतिक विकास हेतु एक मिसाल पेश करते हुए जनसहयोग का महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया है।

 

Financial assistance of Rs 4 lakh for school development in sawai madhopur

 

ग्रामवासियों एवं राजकीय प्राथमिक विद्यालय मैदपुरा के विद्यालय स्टाफ ने सामूहिक सहयोग और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना का परिचय देते हुए कुल 4 लाख की राशि एकत्रित की। इस राशि का चैक मुख्यमंत्री जनसहभागिता विद्यालय विकास योजना के अंतर्गत जमा करवाने के लिए विद्यालय के प्रधानाध्यापक आशीष राजौरा द्वारा सीईओ जिला परिषद गौरव बुढ़ानिया, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी मीना लसाड़िया, एडीपीसी दिनेश कुमार गुप्ता तथा जिला शिक्षा अधिकारी हरकेश मीणा की उपस्थिति में जिला कलक्टर काना राम को सुपुर्द किया गया। कार्यक्रम के दौरान एडीपीसी दिनेश कुमार गुप्ता ने बताया कि मैदपुरा ग्रामवासियों की यह पहल जिले के अन्य विद्यालयों के लिए प्रेरणा स्रोत बन रही है।

 

 

 

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जनसहभागिता विद्यालय विकास योजना के अंतर्गत प्राप्त राशि का 40 प्रतिशत हिस्सा जनसहयोग से और 60 प्रतिशत हिस्सा राज्य सरकार द्वारा उपलब्ध कराया जाता है। इस मॉडल से विद्यालयों में भौतिक सुविधाओं का विस्तार तेजी से संभव हो रहा है। इस अवसर पर सहायक निदेशक कालूराम बैरवा, विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष राधाकृष्ण मीणा, छीतर मीणा, हंसराज डीलर, सरदार मीणा, शिवराम मीणा, मूलचंद माली सहित अनेक ग्रामवासी उपस्थित रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

Supreme Court said on NEET paper leak NTA did not learn from previous incidents

सुप्रीम कोर्ट की फटकार, बार-बार पेपर लीक क्यों नहीं रोक पा रही NTA?

नई दिल्ली: नीट पेपर लीक (NEET Paper Leak) मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !