Sunday , 7 June 2026
Breaking News

स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण चुनावों के लिए निकाला फ्लैग मार्च

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं भयमुक्त वातावरण में शांतिपूर्ण तरीके से लोकसभा चुनाव सम्पन्न कराने के उद्देश्य से जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. खुशाल यादव एवं जिला पुलिस अधीक्षक ममता गुप्ता के संयुक्त नेतृत्व में रविवार को सवाई माधोपुर शहर में पुलिस चौकी शहर से खण्डार तिराहा जामा मस्जिद तक आरएसी, एसटीएफ एवं पुलिस के जवानों द्वारा फ्लैगमार्च निकाला गया। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि फ्लैगमार्च से आम मतदाता में भयमुक्त, शांतिपूर्ण मतदान का विश्वास जगता है। असामाजिक गतिविधियों पर रोक लगती है।

 

Flag march taken out for free, fair and peaceful elections in sawai madhopur

 

भयाक्रान्त परिवार एवं मतदाता पूर्ण विश्वास के साथ लोकतंत्र के पर्व में मतदान कर सहभागी बनते हैं। उन्होंने कहा कि सीआरपीएफ एवं पुलिस द्वारा किए गए संयुक्त फ्लैगमार्च से आमजन में शांतिपूर्ण, भयमुक्त मतदान का आत्मविश्वास जागरूक होता है। इससे आमजन को पता चलता है कि कानून का राज है जैसे ही कोई असामाजिक गतिविधि या घटना घटेगी उससे पुलिस तत्परता एवं सख्ती से निपटेगी। इस दौरान पुलिस उपाधीक्षक शहर हेमेन्द्र शर्मा, थानाधिकारी मानटाउन, थानाधिकारी सूरवाल, थानाधिकारी कुण्डेरा, आरएसी, एसटीएफ एवं पुलिस के जवान सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

Supreme Court said on NEET paper leak NTA did not learn from previous incidents

सुप्रीम कोर्ट की फटकार, बार-बार पेपर लीक क्यों नहीं रोक पा रही NTA?

नई दिल्ली: नीट पेपर लीक (NEET Paper Leak) मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !